India vs New Zealand Test Series: पुणे टेस्ट में मिली हार के बाद टीम इंडिया का हर तरफ मजाक बन रहा है। न्यूजीलैंड टीम ने टीम इंडिया के घर पर टेस्ट सीरीज जीतने के गुमान को भी तोड़ दिया है। तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में न्यूजीलैंड ने 2-0 की अजेय बढ़त भी हासिल कर ली है। इसके साथ ही न्यूजीलैंड ने 69 साल के इतिहास को भी पलट दिया है। भारत की धरती पर कीवी टीम ने पहली टेस्ट सीरीज जीती है। जहां पुणे टेस्ट में हार के बाद रोहित शर्मा से लेकर विराट कोहली और ऋषभ पंत तक पर सवाल उठ रहे हैं तो वहीं कप्तान रोहित शर्मा 2 खिलाड़ियों का बचाव करते हुए दिखाई दिए।
इन 2 का कप्तान ने किया बचाव
पुणे टेस्ट में मिली हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली के प्रदर्शन पर भी काफी सवाल उठ रहे हैं। पुणे टेस्ट में ये दोनों सीनियर खिलाड़ी पूरी तरह से फ्लॉप साबित रहे। जहां पहली पारी में रोहित शून्य पर आउट हुए थे तो वहीं विराट महज एक रन बना पाए थे। इसके अलावा दूसरी पारी में रोहित ने 8 और कोहली के बल्ले से महज 17 रन निकले थे। वहीं पुणे टेस्ट में मिली हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा आर अश्विन और रवींद्र जडेजा का बचाव करते हुए दिखाई दिए।
ये भी पढ़ें:- WTC प्वाइंट्स टेबल में 5 टीमों के बीच छिड़ी जंग, भारत की हार ने बदल दिया पूरा समीकरण
रोहित ने कहा कि, “जीत दिलाना सिर्फ दो खिलाड़ियों की जिम्मेदारी नहीं है। बल्कि हम सभी की जिम्मेदारी है कि हम टेस्ट मैच जीते। वे दोनों जानते हैं कि क्या हुआ है और उन्होंने क्या अच्छा किया है। दोनों ने यहां बहुत क्रिकेट खेला है और भारत ने घर पर जो 18 सीरीज जीती है उसमें उन दोनों का काफी ज्यादा योगदान रहा है। कभी-कभी उनके लिए भी कुछ मैच खराब हो सकते हैं। मैं इस पर ज्यादा ध्यान नहीं देना चाहता।”
113 रन से मिली थी हार
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में न्यूजीलैंड ने तीसरे ही दिन टीम इंडिया को हरा दिया। दूसरे मैच में 113 रन से हारने के साथ ही टीम इंडिया का सीरीज जीतने का सपना चकनाचूर हो गया।
ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: क्या इन 4 सीनियर प्लेयर्स को बाहर करने का आ गया टाइम? कतार में खड़े हैं ये चार युवा
संबंधित खबरें
SAFF Championship 2026: भारत ने पाकिस्तान को 3-2 से दी मात
19 mins agoPM मोदी ने एशियन पैरा गेम्स मेडलिस्ट से की मुलाकात
31 mins agoहार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए कप्तानी? अंबाती रायडू ने बताई वजह
49 mins agoवेलिंगटन में कैसा रहा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? जानें यहां
56 mins agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
1 hr ago7 साल से जिस रिकॉर्ड पर था कीवी टीम को नाज, भारत ने एक झटके में तोड़ा
1 hr agoमोहम्मद सिराज की वापसी के बाद आकिब नबी को लग सकता है झटका
1 hr agoरोनाल्डो ने किया संन्यास का ऐलान, इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा
1 hr agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
2 hrs agoन्यूजीलैंड में रोहित शर्मा का बल्ला क्यों पड़ जाता है ठंडा?
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines