IND vs NZ: टॉस हारने के बाद भी टीम इंडिया को मिली गुड न्यूज, कीवी टीम की आई आफत

India vs New Zealand: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने पुणे टेस्ट के लिए टीम में तीन बदलाव किए, जबकि न्यूजीलैंड की टीम में एक बदलाव हुआ। यहां कीवी कप्तान का फैसला भारत के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

Rohit Sharma

Rohit Sharma

India vs New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट बेंगलुरु में शुरू हो गया है। इस मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने मैच में तीन बदलाव किए हैं, जहां केएल राहुल, कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज की जगह क्रमश: शुभमन गिल, वॉशिंगटन सुंदर और आकाश दीप को मौका मिला है। दूसरी ओर न्यूजीलैंड में मैच में तेज गेंदबाज मैट हेनरी की जगह मिचेल सेंटनर को मौका दिया है। हेनरी का ना खेलना टीम इंडिया के लिए राहतभरी खबर है, क्योंकि उन्होंने बेंगलुरु में भारतीय टीम को जमकर परेशान किया था। हेनरी चोट की वजह से इस मैच का हिस्सा नहीं हैं।

विज्ञापन

हेनरी ने बेंगलुरु में जमकर मचाया था कोहराम

32 साल के हेनरी ने बेंगलुरु टेस्ट में भारत के खिलाफ पहली पारी में पांच विकेट झटककर जमकर कहर बरपाया था, जिसकी वजह से टीम इंडिया सिर्फ 46 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। उन्होंने दूसरी पारी में भी भारत के तीन बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया था। टीम में इस मैच में हेनरी की जगह मिचेल सेंटनर को शामिल किया है। हालांकि दूसरा पहलू यह भी है कि कीवी कप्तान लैथम ने बेंगलुरु की स्पिन फ्रेंडली पिच को देखकर सेंटनर को खिलाने का फैसला किया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

भारत का पुणे टेस्ट से केएल राहुल को बाहर करना क्या सही है फैसला?

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- T20 Emerging Asia Cup: टॉप-4 में भारत-पाकिस्तान, जानें सेमीफाइनल में किससे होगी भिड़ंत

विज्ञापन

सेंटनर छोड़ सकते हैं प्रभाव

पुणे की पिच पारंपरिक रूप से स्पिनरों के अनुकूल रही है। ऐसे में सेंटनर को टीम में शामिल करने का फैसला कीवी टीम के लिए वरदान साबित हो सकता है। सेंटनर को टीम में शामिल करना का फैसला साबित करता है कि न्यूजीलैंड की टीम पिच का नेचर जानती है। हेनरी की स्पीड और सीम मूवमेंट टीम इंडिया के लिए एक बड़ा खतरा हो सकता था, लेकिन सेंटनर की फ्लाइट और टर्न टीम के लिए जीत की राह खोल सकती है।

सेंटनर की काबिलियत किसी से छिपी नहीं हैं, जहां वो कई बार अपनी गेंदबाजी से टीम को जीत दिला चुके हैं। न्यूजीलैंड को उम्मीद होगी कि सेंटनर अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिससे उनका भारत को भारत में हराने का सपना पूरा हो सके।

विज्ञापन

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन-

न्यूजीलैंड की प्लेइंग- टॉम लैथम (कप्तान), ड्वेन कॉनवे, विल यंग, ​रचिन रविंद्र, डेरेल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, टिम साउथी, मिचेल सेंटनर, एजाज पटेल, विलियम ओरोर्के।

विज्ञापन

टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन- रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत, सरफराज खान, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, आकाश दीप।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ