Live Updates
IND vs NZ Live Score: भारत को मिली तीसरी सफलता
13वें ओवर की पहली गेंद पर अर्शदीप सिंह ने डेरिल मिचेल को आउट कर भारत को तीसरी सफलता दिलाई. मिचेल 19 गेंदों पर 18 रन बनाकर आउट हुए. 12.1 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 3 विकेट पर 122 रन है.
IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड का स्कोर 100 के पार
न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ 12 ओवर में 2 विकेट पर 122 रन बना लिए हैं. न्यूजीलैंड ने 11वें ओवर में 100 का आंकड़ा पार किया. फिलहाल ग्लेन फिलिप्स 23 और डेरिल मिचेल 28 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड ने 10 ओवर में बनाए 98 रन
न्यूजीलैंड ने शुरुआत 10 ओवर में दो विकेट पर 98 रन बना लिए हैं. फिलहाल ग्लेन फिलिप्स 12 और डेरिल मिचेल 15 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
IND vs NZ Live Score: अक्षर पटेल ने फिन एलन को भेजा पवेलियन
8वें ओवर में भारत को दूसरी सफलता मिली. अक्षर पटेल ने ओवर की चौथी गेंद पर फिन एलन को पवेलियन का रास्ता दिखाया. एलन 24 गेंदों पर 45 रन बनाकर आउट हुए. 8 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 2 विकेट पर 81 रन है.
IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड ने पावरप्ले में बनाए 65 रन
न्यूजीलैंड ने पावरप्ले यानी शुरुआती 6 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 65 रन बना लिए हैं. फिलहाल फिल एलन 33 रन और डेरिल मिचेल 7 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
IND vs NZ Live Score: भारत को मिली पहली सफलता
मयंक यादव ने भारत को पहली सफलता दिलाई. 5वें ओवर की आखिरी गेंद पर मयंक ने टिम सीफर्ट को आउट किया. सीफर्ट 17 गेंदों पर 24 रन बनाकर पवेलियन लौटे. 5 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर एक विकेट पर 49 रन है.
IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड की शानदार शुरुआत
भारत के खिलाफ पहले टी20 में न्यूजीलैंड ने अच्छी शुरुआत की है. न्यूजीलैंड ने शुरुआती तीन ओवर में बिना किसी नुकसान 29 रन बना लिए हैं. फिलहाल टिम सीफर्ट 20 रन और फिन एनल 8 रन बनाकर खेल रहे हैं.
IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी शुरू
न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी शुरू हो गई है. फिन एलन और टिम सीफर्ट पारी का आगाज करने उतरे हैं. वहीं, भारत की ओर से तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार पहला ओवर फेंकने आए हैं.
IND vs NZ Live Score: टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में दो बड़े बदलाव
इस मुकाबले में टीम इंडिया दो बड़े बदलावों के साथ मैदान पर उतरी है. नीतीश रेड्डी की जगह शिवम दुबे की प्लेइंग 11 में वापसी हुई है, तो वहीं प्रिंस यादव की जगह मयंक यादव को मौका मिला है.
IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11
फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन.
IND vs NZ Live Score: भारत की प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव.
IND vs NZ Live Score: भारत ने जीता टॉस
भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. न्यूजीलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरेगी.
IND vs NZ Live Score: 4 साल मैदान पर उतरेंगे भुवनेश्वर कुमार
अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की 4 साल बाद टीम इंडिया में वापसी हुई है. उन्हें इस मैच में खेलने का मौका मिल सकता है. भुवी को वेस्टइंडीज के खिलाफ 5वें टी20 मैच में प्लेइंग 11 में शामिल किया गया था, लेकिन मैच बारिश के भेंट चढ़ गया और उनकी मैदान पर वापसी नहीं हो सकी.
IND vs NZ Live Score: थोड़ी देर में होगा टॉस
भारत-न्यूजीलैंड पहले टी20 मैच के लिए अब से कुछ ही देर में यानी भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजे टॉस होगा. टॉस के लिए दोनों टीमों के कप्तान मैदान पर उतरेंगे. मैच 12:30 बजे शुरू होगा.
IND vs NZ Live Score: किसका पलड़ा भारी?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट अब तक कुल 31 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है. 31 टी20I मुकाबलों में से भारत ने 19 मैच जीते हैं, जबकि न्यूजीलैंड को 11 मुकाबलों में जीत मिली है. वहीं, एक मैच बेनतीजा रहा. बता दें कि, भारत पिछले 7 सालों से न्यूजीलैंड की धरती पर कोई टी20I मैच नहीं हारा है.
IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग 11
फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, बेवॉन जैकब्स, मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, जैकब डफी, काइल जैमिसन, मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्यूसन.
IND vs NZ Live Score: भारत की संभावित प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर)/ वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नमन धीर, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, प्रिंस यादव और अर्शदीप सिंह.
IND vs NZ Live Score: वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका?
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलने की उम्मीद बेहद कम है. वैभव वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में भी बेंच पर बैठे रहे थे. मैच से पहले भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में संकेत दिया था कि टीम इंडिया संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की ओपनिंग जोड़ी के साथ ही मैदान पर उतरेगी.
IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड का फुल स्क्वॉड
फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, बेवॉन जैकब्स, मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, जैकब डफी, काइल जैमिसन, मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्यूसन.
IND vs NZ Live Score: भारत का फुल स्क्वॉड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, इशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), नमन धीर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव.
IND vs NZ Live Score: भारत-न्यूजीलैंड पहला टी20 मुकाबला आज
भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज (22 अक्टूबर) से पांच मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत होने जा रही है. सीरीज का पहला मुकाबला क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेला जाएगा. मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे शुरू होगा. दोनोंं ही टीमें जीत के साथ सीरीज का आगाज करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.
IND vs NZ 1st T20I Today Cricket Match Live Score: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार, 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेला जा रहा है. भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. इस मुकाबले में टीम इंडिया दो बड़े बदलावों के साथ मैदान पर उतरी है. पहले टी20 में दोनों ही टीमें जीत के साथ सीरीज का आगाज करना चाहेंगी और दोनों के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है. आखिरी बार दोनों टीमों की टक्कर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में हुई थी, जहां भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर खिताब अपने नाम किया था.
India vs New Zealand 1st T20I: कब और कहां देखें लाइव?
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहले टी20 मुकाबले का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports) पर देखा जा सकता है. इसके अलावा, भारतीय फैंस सोनी लिव (Sony LIV) ऐप और वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं.
India vs NZ 1st T20I: दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव.
न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन.
IND vs NZ 1st T20I: पिच और मौसम का मिजाज
क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल की पिच पर शुरुआत में तेज गेंदबाजों को अच्छी मदद मिलती है. ऐसे में बल्लेबाजों को शुरुआती ओवरों में संभलकर खेलना होगा. हालांकि, जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा बल्लेबाजों को तेजी से रन बनाने का मौका मिलेगा. यहां अच्छी उछाल देखने को मिल सकती है, जिससे तेज गेंदबाजों को फायदा मिल सकता है. इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 161 रन है और लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों का रिकॉर्ड बेहतर रहा है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है.
वहीं, मौसम की बात करें तो इस मुकाबले के दौरान क्राइस्टचर्च का मौसम बिल्कुल साफ रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है. एक्यूवेदर के मुताबिक, 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में बारिश की आसार नहीं है. दिन का अधिकतम तापमान करीब 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की उम्मीद है. ऐसे में फैंस को पूरे मैच का रोमांच देखने को मिलेगा.
India vs New Zealand T20I: हेड टू हेड रिकॉर्ड
भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट अब तक कुल 31 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है. 31 टी20I मुकाबलों में से भारत ने 19 मैच जीते हैं, जबकि न्यूजीलैंड को 11 मुकाबलों में जीत मिली है. वहीं, एक मैच बेनतीजा रहा. बता दें कि, भारत पिछले 7 सालों से न्यूजीलैंड की धरती पर कोई टी20I मैच नहीं हारा है.
मैच के पल-पल अपडेट्स के लिए जुड़े रहे हमारे साथ…
संबंधित खबरें
भारत ने जीता 17वां गोल्ड मेडल, शीतल ने तीरंदाजी में किया कमाल
49 mins agoभुवनेश्वर की वापसी पर रोहित शर्मा का पहला रिएक्शन, अक्षय खन्ना से की तुलना
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले T20I के लिए भारत की प्लेइंग-11 का ऐलान
1 hr agoAsian Para Games में दो खिलाड़ियों ने तीरंदाजी में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
2 hrs agoजापान में भारतीय खिलाड़ी पर महिला से छेड़छाड़ का आरोप, लाइफटाइम बैन का खतरा
3 hrs agoIND vs NZ: पहले T20I मैच में ये 3 खिलाड़ी बन सकते हैं टीम इंडिया के हीरो
3 hrs agoक्या बारिश बिगाड़ेगी भारत-न्यूजीलैंड का पहला मुकाबला? जानिए मौसम का हाल
4 hrs agoAsian Para Games: सुवर्णा राज ने भारत के लिए जीता 15वां गोल्ड
5 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले T20I में भारत की संभावित प्लेइंग-11
6 hrs agoआज होगा भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला T20I मैच, ये है फ्री में देखने का तरीका
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines