India vs New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट गुरुवार से शुरू हो रहा है। कीवी टीम पहले मैच में मजूबत भारत को हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर चुकी है। इस मैच से पहले टीम को बड़ा झटका लगा है, जहां दिग्गज खिलाड़ी और टीम के पूर्व कप्तान केन विलियमसन दूसरे मैच में भी नहीं खेल पाएंगे। बताया जा रहा है कि विलियमस अब तक ग्रोइन की चोट से उबर नहीं सके हैं। उन्हें श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान चोट लगी थी।
विलियमसन को लेकर क्या बोले कोच?
पिछले महीने श्रीलंका दौरे के दौरान चोट लगने के बाद विलियमसन न्यूजीलैंड टीम के साथ भारत नहीं आए थे और रिहैब की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। उनकी अनुपस्थिति में विल यंग ने बेंगलुरु में नंबर तीन पर बल्लेबाजी की थी और 33 और नाबाद 48 रनों की पारी खेली थी। उनको लेकर न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टीड ने कहा, ‘हम केन पर नजर रख रहे हैं। वह सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं, लेकिन अभी भी 100 प्रतिशत फिट नहीं है। हमें उम्मीद है कि आने वाले दिनों में उसमें और सुधार होगा और वह तीसरे टेस्ट के लिए उपलब्ध होंगे। हम उन्हें खुद को तैयार करने के लिए जितना संभव हो उतना समय देंगे।’
ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: अब न्यूजीलैंड पर होगा पलटवार, पुणे में काम करेगा विराट कोहली का प्लान!
विलियमसन को मिस करेगी कीवी टीम
न्यूजीलैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले केन विलियमसन मॉडर्न समय के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में से एक हैं। विलियमसन का ना होना कीवी टीम के लिए बड़ा नुकसान है। न्यूजीलैंड की बैटिंग लाइनअप पारी को संभालने और क्वालिटी गेंदबाजी के खिलाफ उनका अटैकिंग रवैया मिस करेगी, खास तौर पर भारत के वर्ल्ड क्लास स्पिन अटैक के खिलाफ। उनके ना होने के बाद भी कीवी टीम ने जिस तरह बेंगलुरु में बड़ी जीत दर्ज की, वह काबिले-तारीफ है।
36 साल में पहला मैच जीती न्यूजीलैंड
यह जीत भारत में न्यूजीलैंड की पिछले 36 साल में पहली जीत है। टीम की इस जीत की सबसे बड़ी वजह न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी और विल ओ’रूर्के थे, जिन्होंने अपनी गेंदबाजी के दम पर टीम इंडिया को चारों खाने चित कर दिया। दोनों ने मिलकर भारत की पहली पारी में मिलकर नौ विकेट झटके, जिसकी वजह से टीम इंडिया सिर्फ 46 रनों पर ही सिमट गई थी।
ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: टीम इंडिया के लिए आई गुड न्यूज, पुणे टेस्ट में धमाल मचाने को तैयार धाकड़ खिलाड़ी
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
34 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
56 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
5 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines