India vs New Zealand: भारतीय टीम तीन मैच की टेस्ट सीरीज घरेलू सरजमीं पर खेलने के लिए तैयार है। तीन मैच की खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 16 अक्टूबर से खेला जाएगा। मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी मैदान पर खेला जाएगा। लेकिन पहला मैच बारिश के कारण प्रभावित हो सकता है। क्योंकि अगले पांच दिनों तक बेंगलुरु में बारिश होने की संभावना है। मुकाबला रद्द होने के भी आसार लग रहे हैं।
सोमवार को भी हुई बारिश
सोमवार 14 अक्टूबर को बेंगलुरु में बारिश हुई थी, जिसकी वजह से खिलाड़ियों को खुले मैदान की जगह इंडोर स्टेडियम में प्रैक्टिस करनी पड़ी। 16 से 20 अक्टूबर के बीच बेंगलुरु में बारिश होने की संभावना अधिक है, जिसकी वजह से खेल रद्द भी हो सकता है। इससे पहले बांग्लादेश के खिलाफ भी कानपुर में खेले गए टेस्ट मैच में बारिश ने खलल पैदा की थी। लेकिन पहले और आखिरी दो दिन का खेल हुआ था और मैच का नतीजा भी निकला था।
ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज
पहले दिन बारिश 100 फीसदी होने की संभावना है। दूसरे दिन भी कुछ स्थिति बेहतर नहीं है और 41 प्रतिशत बारिश होने की आशंका जताई गई है। तीसरे दिन बारिश की 67 फीसदी संभावना जताई गई है। वहीं आखिरी दो दिनों में 25 और 24 फीसदी बारिश होने की संभावना है। इस लिहाज से मैच रद्द होने के आसार लग रहे हैं।
भारत के लिए सीरीज अहम
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के लिहाज से भारत के लिए ये सीरीज काफी अहम है। भारतीय टीम सीरीज को 3-0 से अपने नाम कर बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए रवाना होना चाहेगी। फिलहाल विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका में भारतीय टीम 1 नंबर पर है।
यह भी पढे़ं: टीम इंडिया में जगह बनाकर ही दम लेगा ये खिलाड़ी! चार मैचों में जड़ दी चौथी सेंचुरी
न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), मोहम्मद सिराज, आकाश दीप।
न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम का स्क्वाड
रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप।
यह भी पढ़ें: ENG vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम घोषित, धाकड़ ऑलराउंडर की वापसी
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
5 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines