CT 2025 Final: कब-कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड मैच, यहां जान लीजिए पूरी जानकारी

India vs New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मैच 9 मार्च को खेला जाएगा। आइए जानते हैं इस मैच को कब और कहां देख सकते हैं।

Team India - 2025-03-08T214504.241

India vs New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल के लिए हुंकार भर चुके हैं। दोनों टीमें 9 मार्च को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भिड़ने के लिए तैयार हैं। टीम इंडिया ने अब तक इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में हराकर फाइनल में जगह बनाई है, जबकि न्यूजीलैंड साउथ अफ्रीका को हराकर खिताबी मुकाबला खेलने के लिए तैयार है। फाइनल का इंतजार फैंस बेसब्री के साथ कर रहे हैं। फैंस इस मुकाबले को घर पर बैठ कर देख सकते हैं। आइए जानते हैं कि मुकाबले को कब-कैसे और कहां देख सकते हैं।

विज्ञापन

कब और कहां देख सकते हैं भारत-न्यूजीलैंड फाइनल

भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला 2:30 बजे शुरू होगा। जबकि टॉस 2 बजे होगा। मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर की जाएगी। इसके अलावा मुकाबले का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्टस और स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क पर किया जाएगा।

विज्ञापन

इन खिलाड़ियों पर होगी नजरें

विराट कोहली टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में टॉप पर हैं। वह 4 मैच में 217 रन बना चुके हैं। इसके अलावा श्रेयस अय्यर भी 4 मैच में 195 रन बना चुके हैं। शमी ने 4 मैच में 8 विकेट झटके हैं, जबकि चक्रवर्ती 2 मैच में 7 विकेट झटक चुके हैं।

भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद शमी।

विज्ञापन

न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन

मिचेल सेंटनर (कप्तान), विल यंग, रचिन रवींद्र, केन विलियमसन, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, टॉम लैथम, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर, काइल जेमीसन, विल ओ रुर्के, जैकब डफी।

भारतीय टीम का फुल स्क्वाड

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ