India vs New Zealand 3rd Test: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे तीसरे मैच का आज तीसरा दिन है। टीम इंडिया के सामने मैच को जीतने के लिए न्यूजीलैंड ने 147 रन का लक्ष्य रखा था। जिसको हासिल करने में टीम इंडिया के पसीने छूटते हुए दिखाई दे रहे हैं। 106 रनों के अंदर टीम इंडिया ने अपने सात विकेट खो दिए। दूसरी पारी में जहां रोहित शर्मा से लेकर विराट कोहली, शुभमन गिल और सरफराज जैसे बल्लेबाजों ने टीम और फैंस को निराश किया, तो वहीं इस मैच टीम इंडिया की सारी उम्मीदे ऋषभ पंत के ऊपर टिकी थी।
पंत ने दूसरी पारी में कमाल की बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया। पंत को देखकर ऐसा लग रहा था कि जैसे ये खिलाड़ी मैच भारत की झोली में डालकर ही आएगा लेकिन पंत के विकेट ने फैंस का दिल तोड़ दिया। हालांकि उन्हें आउट देने वाले थर्ड अंपायर के फैसले पर भी अब सवाल उठ रहे हैं।
ये भी पढ़ें:- 140 करोड़ भारतीयों की उम्मीदों को फिर कुचल गए कोहली-रोहित! कब खत्म होगा यह फ्लॉप शो का सिलसिला
थर्ड अंपायर के फैसले पर उठा सवाल
दरअसल दूसरी पारी में ऋषभ पंत को कैच आउट करार दिया गया। एजाज पटेल की एक गेंद पंत की पेड से टकराकर डेरिल मिचेल के हाथ में गई, जिस पर जोरदार अपील की गई। लेकिन फील्ड अंपायर ने इसको नॉटआउट दिया। इसके बाद न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने रिव्यू लिया।
जब थर्ड अंपायर ने इसको चेक किया तो अल्ट्राऐज में थोड़ी हरकत देखने को मिली, मानो गेंद बल्ले पर लगी हो लेकिन पंत बार-बार अंपायर से कह रहे थे कि उनका बल्ले पहले ही पैड पर लग गया था, जबकि गेंद कोई बल्ले पर नहीं लगी। बल्ला पैड पर लगने के चलते अल्ट्राऐज में हरकत देखने को मिली और थर्ड अंपायर ने पंत को आउट करार दिया।
ये भी पढ़ें;- IND vs NZ: टीम इंडिया के लिए ये 5 खिलाड़ी बन गए ‘विलेन’, रोहित-कोहली भी शामिल
संबंधित खबरें
WPL Auction: किस खिलाड़ी को मिले कितने रुपये? सोफी मॉलिनक्स पर बरसे पैसे
5 hrs agoस्मृति मंधाना की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे का किया सूपड़ा साफ
6 hrs agoनाथन लायन के सामने लहराया सैंडपेपर, फैंस ने याद दिलाया पुराना कांड
6 hrs agoइंग्लैंड के दिग्गज जेम्स एंडरसन की इटली क्रिकेट में एंट्री
6 hrs agoभारत को लगा बड़ा झटका, प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से हुए बाहर
7 hrs agoभारत सीरीज से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की रिकॉर्ड कमाई
7 hrs agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
7 hrs ago20 साल की वैष्णवी ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं दूसरी युवा भारतीय
7 hrs ago‘ठंडा पानी मत पीना बेटा’, वैभव को महिला फैन ने क्यों दी ऐसी सलाह?
8 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की ICC T20I रैंकिंग में तूफानी छलांग, टॉप-50 में मारी एंट्री
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines