India vs New Zealand 3rd Test: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला मुंबई में खेला जाएगा। शुरुआती दोनों मैच हारने के बाद टीम इंडिया सीरीज भी गंवा चुकी है। दो मैच हारने के बाद टीम इंडिया की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की राह भी काफी कठिन दिख रही है। पुणे टेस्ट में टीम इंडिया की बल्लेबाजी ने काफी निराश किया। रोहित, विराट, पंत, सरफराज कोई खिलाड़ी दूसरे टेस्ट में कमाल नहीं दिखा पाया। वहीं अब तीसरे टेस्ट मैच से टीम इंडिया का सबसे बड़ा हथियार ही बाहर रह सकता है। जिसकी बड़ी वजह भी सामने निकलकर आ रही है।
इस खिलाड़ी को मिल सकता है आराम
टीम इंडिया दो मैच हार चुकी है। वहीं अब तीसरा मैच जीतकर रोहित एंड कंपनी सीरीज को 2-1 पर खत्म करना चाहेगी। वहीं तीसरे मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में एक बार फिर से बदलाव देखने को मिल सकता है। टीम इंडिया की गेंदबाजी की सबसे मजबूत कड़ी माने जाने वाले तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को तीसरे टेस्ट मैच से आराम दिया जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, ज्यादा वर्कलोड होने के चलते बुमराह को मुंबई टेस्ट से आराम दिया जा सकता है। जिसके चलते एक बार फिर से मोहम्मद सिराज को खेलते हुए देखा जा सकता है।
ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: टेस्ट सीरीज हारने के बाद एक्शन मोड़ में BCCI, खिलाड़ियों के लिए जारी किया सख्त फरमान
दरअसल बांग्लादेश टेस्ट सीरीज से बुमराह लगातार खेल रहे हैं। इसके अलावा टीम इंडिया को बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है। जहां दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। जिसमें जसप्रीत बुमराह का फिट रहना काफी अहम है। जसप्रीत बुमराह का हालिया प्रदर्शन कमाल का रहा है। वहीं अब ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी काफी अहम होने वाली है।
पुणे टेस्ट में नहीं मिला विकेट
बेंगलुरु टेस्ट में अच्छी गेंदबाजी करने के बाद जसप्रीत बुमराह पुणे टेस्ट में कोई विकेट हासिल नहीं कर पाए थे। जबकि टीम इंडिया को इस गेंदबाज से हमेशा विकट की उम्मीद होती है। हालांकि पुणे टेस्ट में बुमराह को ज्यादा गेंदबाजी करते हुए नहीं देखा गया था क्योंकि स्पिनर्स को इस पिच पर ज्यादा मदद मिल रही थी। दोनों टीमों की तरफ से स्पिनर्स ने ज्यादा विकेट चटकाए थे।
ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: विराट, बुमराह या पंत नहीं, हार के बाद रोहित शर्मा ने इन 2 खिलाड़ियों का किया बचाव
संबंधित खबरें
SAFF Championship 2026: भारत ने पाकिस्तान को 3-2 से दी मात
7 mins agoPM मोदी ने एशियन पैरा गेम्स मेडलिस्ट से की मुलाकात
19 mins agoहार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए कप्तानी? अंबाती रायडू ने बताई वजह
37 mins agoवेलिंगटन में कैसा रहा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? जानें यहां
45 mins agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
1 hr ago7 साल से जिस रिकॉर्ड पर था कीवी टीम को नाज, भारत ने एक झटके में तोड़ा
1 hr agoमोहम्मद सिराज की वापसी के बाद आकिब नबी को लग सकता है झटका
1 hr agoरोनाल्डो ने किया संन्यास का ऐलान, इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा
1 hr agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
2 hrs agoन्यूजीलैंड में रोहित शर्मा का बल्ला क्यों पड़ जाता है ठंडा?
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines