India vs New Zealand 2nd Test Weather: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच पुणे में खेला जाएगा। पहले मैच में टीम इंडिया को 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद टीम इंडिया को दूसरे टेस्ट मैच में जीत की तलाश है। बेंगलुरु टेस्ट में देखा गया था कि बारिश ने कैसे मैच का मजा किरकिरा किया था। बारिश के चलते पहले दिन का खेल बिना टॉस किए रद्द कर दिया गया था। जिससे टीम इंडिया को भी नुकसान हुआ था। वहीं अब फैंस के मन में सवाल उठ रहा है कि कहीं पुणे टेस्ट में बारिश ‘विलन’ न बन जाए।
कल ऐसा रहेगा पुणे का मौसम
पुणे में 24 अक्टूबर को भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच की शुरुआत होगी। मौसम विभाग के मुताबिक, 24 अक्टूबर को पुणे का मौसम साफ रहने वाला है। तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इसके अलावा बारिश की कोई संभावना नहीं है। ऐसे में फैंस को इस बार पूरा मैच देखने को मिल सकता है। हालांकि पुणे में थोड़े बादल छाए रह सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: पुणे में इन 3 भारतीय खिलाड़ियों का रिकॉर्ड है बेहद शानदार, उड़ा सकते हैं कीवी टीम के होश
भारत की प्लेइंग इलेवन में हो सकते हैं बदलाव
पुणे टेस्ट में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बदलाव देखने खो मिल सकते हैं। जहां एक तरफ शुभमन गिल दूसरे टेस्ट मैच से पहले पूरी तरह फिट हो गए हैं, तो वहीं मोहम्मद सिराज को खराब प्रदर्शन के चलते प्लेइंग इलेवन से बाहर किया जा सकता है। केएल राहुल का भी इस मैच से पत्ता कट सकता है। राहुल लगातार खारब फॉर्म से गुजर रहे हैं।
टीम इंडिया 1-0 से पीछे
बेंगलुरु टेस्ट में मिली हार के बाद टीम इंडिया अब तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से पीछे हो गई है। पहले मैच की पहली पारी में टीम इंडिया की बल्लेबाजी बेहद खराब रही थी। पहली पारी में टीम इंडिया महज 46 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। जिसके बाद टीम इंडिया ने दूसरी पारी में शानदार कमबैक किया था, लेकिन टीम को जीत नहीं मिल पाई थी।
ये भी पढ़ें:- NZ vs SL: श्रीलंका दौरे के लिए हुआ न्यूजीलैंड की टीम का ऐलान, इन दो खिलाड़ियों को मिला मौका
संबंधित खबरें
PM मोदी ने एशियन पैरा गेम्स मेडलिस्ट से की मुलाकात
4 mins agoहार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए कप्तानी? अंबाती रायडू ने बताई वजह
22 mins agoवेलिंगटन में कैसा रहा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? जानें यहां
29 mins agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
1 hr ago7 साल से जिस रिकॉर्ड पर था कीवी टीम को नाज, भारत ने एक झटके में तोड़ा
1 hr agoमोहम्मद सिराज की वापसी के बाद आकिब नबी को लग सकता है झटका
1 hr agoरोनाल्डो ने किया संन्यास का ऐलान, इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा
1 hr agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
2 hrs agoन्यूजीलैंड में रोहित शर्मा का बल्ला क्यों पड़ जाता है ठंडा?
2 hrs agoविराट कोहली के शरीर पर बने 13 टैटू का क्या है राज? जानिए इनका खास मतलब
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines