India vs New Zealand 2nd Test Virat Kohli: पुणे के एमसीए स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया बैकफुट पर दिखाई दे रही है। टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली एक बार फिर से इस मैच की पहली पारी में फ्लॉप साबित हुए। जिसके बाद कोलही पर काफी सवाल उठने लगे हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स कोहली पर गुस्सा निकाल रहे हैं।
महज 1 रन पर आउट हुए कोहली
पुणे टेस्ट की पहली पारी में विराट कोहली का फ्लॉप शो देखने को मिला। कोहली इस पारी में महज 1 रन बनाकर आउट हुए। मिचेल सेंटनर की गेंद पर कोहली क्लीन बोल्ड हो गए थे। जहां फैंस को लंबे समय से टेस्ट क्रिकेट में कोहली के शतक का इंतजार हो रहा है तो वहीं कोहली हर बार फैंस को निराश कर देते हैं। सोशल मीडिया पर एक यूजर्स ने लिखा कि, महान कोहली तो यह फुलटॉस गेंद भी नहीं खेल सकते, कोहली को क्या हो गया है?
ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: पुणे टेस्ट में भारत पर मंडराया हार का खतरा, डरा रहा 7 साल पुराना रिकॉर्ड
बता दें, कोहली ने लंबे समय से टेस्ट क्रिकेट में कोई शतक नहीं लगाया है। कोहली के बल्ले से आखिरी टेस्ट शतक साल 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ आया था। इस मैच में कोहली ने 121 रन बनाए थे। उसके बाद से कोहली टेस्ट में शतक लगाने के लिए जूझ रहे हैं।
खराब दौर से गुजर रहे विराट कोहली
इन दिनों विराट कोहली का थोड़ा समय खराब चल रहा है। पिछले कुछ समय से कोहली का टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाजी ग्राफ भी गिरा है। पिछली 26 टेस्ट पारियों में कोहली के बल्ले से 28.85 की औसत से महज 606 रन ही निकले हैं। इस दौरान 21 बार उनका विकेट भी गिरा है।
156 रन पर ऑलआउट हुई टीम इंडिया
पुणे टेस्ट की पहली पारी में टीम इंडिया दूसरे दिन महज 156 रनों पर ही ढेर हो गई। भारत की तरफ से रवींद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा 38 रनों की पारी खेली। इसके अलावा यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल ने 30-30 रन बनाए। वहीं न्यूजीलैंड की तरफ से शानदार गेंदबाजी करते हुए मिचेल सेंटनर ने सबसे ज्यादा 7 विकेट हासिल किए।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: Delhi Capitals की इस बात से नाखुश Rishabh Pant! क्या सच में छोड़ेंगे टीम का साथ?
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
1 hr agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
1 hr agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
2 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
2 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
3 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
3 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
4 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
4 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
4 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines