India vs New Zealand 2nd Test: न्यूजीलैंड की टीम इन दिनों भारत के दौरे पर है। जहां दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का पहला मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। जिसमें टीम इंडिया को 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। अब दोनों टीमों के सीरीज का दूसरा मैच पुणे में खेला जाएगा।
जिसको जीतकर टीम इंडिया सीरीज में 1-1 की बराबरी करना चाहेगी। वहीं दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बदलाव देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट सामने आ रही है कि पुणे टेस्ट मैच की प्लेइंग से तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को बाहर किया जा सकता है।
क्यों बाहर हो सकते हैं सिराज?
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक टीम इंडिया के एक बॉलिंग कोच का कहना है कि ज्यादा उछाल वाली पिचों पर सिराज ने ज्यादा विकेट चटकाए हैं। जैसे ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका की पिचों पर सिराज ज्यादा कारगार साबित हुए हैं। अगर उनका टेस्ट रिकॉर्ड देखा जाए तो 80 में से 61 विकेट सिराज ने ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड की पिचों पर लिए हैं। जबकि भारत में महज उन्होंने 19 विकेट चटकाए हैं। जिस तरह से जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी हर परिस्थिति में कारगार साबित होते हैं ये काबिलियत सिराज में नहीं है। भारत में सिराज उछाल परखने में नाकामयाब हो रहे हैं।
ये भी पढ़ें:- वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप को लेकर बड़ा अपडेट, ICC कर सकती है ये नियम खत्म
वाशिंगटन सुंदर को मिल सकता है मौका
टीम इंडिया के स्क्वाड में स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को भी शामिल किया गया है। वहीं पुणे में स्पिन फ्रेंडली पिच होने वाली है। जिसके चलते प्लेइंग इलेवन से मोहम्मद सिराज को बाहर करके वाशिंगटन सुंदर को शामिल किया जा सकता है। वहीं वाशिंगटन सुंदर ने हाल ही में रणजी में कमाल का प्रदर्शन भी किया है। ऐसे में सुंदर दूसरे टेस्ट मैच में कप्तान रोहित शर्मा की पहली पसंद हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- VIDEO: 91 का औसत, एक मैच में 348 रन, कौन है भारत का यह विस्फोटक बल्लेबाज?
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
6 hrs agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
7 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
7 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
7 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
8 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
8 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
8 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
9 hrs agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
9 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines