भारतीय टीम के हाथ बड़ी सफलता लगी है। उन्होंने न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लाथम को आउट कर दिया है। लाथम 86 रन बनाकर आउट हो गए। उनका शिकार वाशिंगटन सुंदर ने किया।
न्यूजीलैंड ने 41 ओवर में 4 विकेट खोकर 177 रन बना लिए हैं। टॉम ब्लंडेल 21 और कप्तान लैथम 84 रन बनाकर खेल रहे हैं। न्यूजीलैंड की लीड 280 रनों कि हो गई है।
---विज्ञापन---
न्यूजीलैंड का चौथा विकेट गिर गया है। डेरिल मिचेल 18 रन बनाकर आउट हो गए हैं। न्यूजीलैंड ने 30 ओवर में 4 विकेट खोकर 124 रन बना लिए हैं। सुंदर ने दूसरी में तीसरी सफलता हासिल की है।
न्यूजीलैंड को तीसरा झटका लग गया है। रचिन 9 रन बनाकर आउट हो गए हैं। सुंदर ने दूसरी पारी में दूसरा विकेट लिया है। न्यूजीलैंड का स्कोर 90/3
---विज्ञापन---
न्यूजीलैंड ने टी ब्रेक तक 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 85 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय लैथम 37 और रचिन 7 रन बनाकर खेल रहे हैं। न्यूजीलैंड ने भारत पर 188 रन की लीड ले रखी है।
न्यूजीलैंड का दूसरी पारी में दूसरा विकेट गिर गया है। विल यंग 23 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्हें अश्विन ने आउट किया। यह अश्विन का इस पारी में पहला विकेट है। न्यूजीलैंड का स्कोर: 78/2
---विज्ञापन---
न्यूजीलैंड ने 16 ओवर में 1 विकेट खोकर 66 रन बना लिए हैं। टॉम लैथम 30 और विल यंग 18 रन बनाकर खेल रहे हैं। कीवी टीम की लीड 173 रन की हो गई है। भारत के लिए एकमात्र विकेट सुंदर ने लिया।
दूसरी पारी में न्यूजीलैंड को पहला बड़ा झटका लग चुका है। ड्वेन कॉन्वे 17 रन बनाकर आउट हो गए हैं। वाशिंगटन सुंदर ने भारत को ये सफलता दिलाई है। न्यूजीलैंड का स्कोर 36/1
---विज्ञापन---
पुणे टेस्ट की पहली पारी में टीम इंडिया को 156 रनों पर ढेर करने के बाद न्यूजीलैंड की दूसरी पारी शुरू हो चुकी है।
---विज्ञापन---
पुणे टेस्ट में टीम इंडिया की पहली पारी 156 रनों पर ऑलआउट हो चुकी है। न्यूजीलैंड के स्पिन गेंदबाज मिचेल सेंटनर ने इस पारी में सबसे ज्यादा 7 विकेट चटकाए हैं। न्यूजीलैंड के पास अभी भी 103 रनों की लीड है। पहली पारी में टीम इंडिया की तरफ से रवींद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा 38 रन बनाए।
मिचेल सेंटनर ने न्यूजीलैडं को 9वीं सफलता दिलाई है। आकाश दीप 6 रन बनाकर आउट हुए। सेंटनर का ये इस पारी का छठा विकेट हैं। भारत का स्कोर 142/9
---विज्ञापन---
टीम इंडिया को आठवां बड़ा झटका लग चुका है। रवींद्र जडेजा 38 रन बनाकर पवेलियन वापस लौट चुके हैं। मिचेल सेंटनर ने जडेजा को आउट किया है। भारत का स्कोर 136/8
पुणे टेस्ट के दूसरे दिन दूसरे सेशन का खेल शुरू हो चुका है। टीम इंडिया फिलहाल मुश्किल दौर से गुजर रही है। अभी भी भारत 152 रन पीछे हैं। फिलहाल रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर क्रीज पर मौजूद हैं।
---विज्ञापन---
पुणे टेस्ट के दूसरे दिन पहले सेशन का खेल खत्म हो चुका है। लंच ब्रेक तक भारतीय टीम काफी बुरी स्थिति में दिख रही है। दूसरे दिन पहले सेशन में भारत ने 6 विकेट खो दिए। टीम इंडिया अभी भी न्यूजीलैंड से 152 रन पीछे है। भारत का स्कोर 107/7
---विज्ञापन---
पुणे टेस्ट के दूसरे दिन टीम इंडिया की पारी लड़खड़ाती हुई दिखाई दे रही है। भारत को आर अश्विन के रूप सातवां बड़ा झटका लगा है। अश्विन 4 रन बनाकर आउट हुए। भारत का स्कोर 105/7
---विज्ञापन---
टीम इंडिया को छठा बड़ा झटका लग चुका है। सरफराज खान 11 रन बनाकर आउट हो गए हैं। मिचेल सेंटनर ने सरफराज को पवेलियन भेजा। भारत का स्कोर 95/6
पुणे टेस्ट के दूसरे दिन टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। आधी टीम इंडिया पवेलियन लौट चुकी है। ऋषभ पंत महज 18 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। भारत का स्कोर 83/5
---विज्ञापन---