India vs New Zealand 1st Test: भारत और न्यूजीलैंड के बीच इन दिनों तीन मैचों की टेस्ट सीरीज चल रही है। सीरीज का पहला मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। बारिश के चलते पहले दिन का खेल बिना टॉस किए ही रद्द कर दिया गया था। जिसके बाद दूसरे दिन टॉस देखने को मिला था। दूसरे दिन भी मैदान थोड़ा गिला और पिच में नमी देखने को मिली थी। वहीं आज यानी तीसरे दिन कैसा होगा बेंगलुरु का मौसम, क्या तीसरे दिन भी बारिश डालेगी खलल? जानिए इस रिपोर्ट में..
बेंगलुरु में ऐसा रहेगा मौसम
बेंगलुर टेस्ट का आज तीसरी दिन है। पहले दिन का खेल बारिश के चलते खराब होने के बाद दूसरे दिन टीम इंडिया की हालत खराब हो गई थी। वहीं आज तीसरे दिन बेंगलुरु में बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक बेंगलुरु में बादल के साथ-साथ हल्की धूप भी खिलती हुई दिखाई देगी। इसके अलावा तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। इसके अलावा आज बारिश की भी संभावना 88 फीसदी जताई जा रही है। ऐसे में मैच के दौरान हल्की बौछार देखने को मिल सकती है।
ये भी पढ़ें:- न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, स्टार प्लेयर को नहीं मिली जगह
दूसरे दिन का खेल
दूसरे दिन टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। जो काफी गलत साबित हुआ, क्योंकि पिच में नमी होने के चलते भारतीय बल्लेबाज कीवी टीम के तेज गेंदबाजी आक्रमण का सामना नहीं कर पाए।
पहली पारी में टीम इंडिया महज 46 रनों पर शिमट गई थी। वहीं दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने 3 विकेट खोकर 180 रन बना लिए थे। फिलहाल कीवी टीम के पास 134 रनों की बढ़त हो गई है। मेहमान टीम की तरफ से दूसरे दिन ड्वेन कॉन्वे ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 91 रन बनाए थे।
ये भी पढ़ें:- 46 पर ढेर हुई टीम तो अपने ही फैसले पर माथा पीट रहे कप्तान रोहित शर्मा, बोले- बहुत दुख है…
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड को लगा झटका, स्टार ओपनर चोटिल होने के कारण वनडे सीरीज से बाहर
22 mins agoतीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे बुमराह, एक साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में वापसी
1 hr agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले KKR की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
7 hrs agoअग्निवीर जयंत गोयत की रफ्तार का कहर, रणजी में झटके 6 विकेट
8 hrs agoIPL 2028 मेगा ऑक्शन से खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजियों के सामने रखी बड़ी डिमांड
8 hrs agoIND vs NZ: जीत के बाद भी भारत की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव?
8 hrs agoसेना देशों में 5000 रन पूरे करने से 36 रन दूर रोहित शर्मा
9 hrs agoभारत ने छठी बार जीता एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब
10 hrs agoपृथ्वी शॉ 5 सालों के बाद टीम इंडिया में वापसी का बना रहे हैं मास्टर प्लान
10 hrs agoWPL 2027 में तीसरी बार चैंपियन बनने उतरेगी RCB, जानें शेड्यूल और स्क्वॉड
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines