India vs Japan: भारत और जापान के बीच खेला गया ऐतिहासिक टी20 इंटरनेशनल मुकाबला बेहद रोमांचक साबित हुआ. सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने सिर्फ 2 रन से जीत दर्ज की. बारिश के कारण यह मुकाबला 5-5 ओवर्स कर दिया गया, जहां पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 32 रन बनाए, जिसके जवाब में जापान की टीम 30 रन ही बना सकी. इस मैच में वो सबकुछ देखने को मिला, जो एक रोमांचक मुकाबले में होना चाहिए.
वहीं, इस रोमांचक मैच के आखिरी ओवर में मैदान पर हाई वोल्टेज ड्रामा भी देखने को मिला. मामला इतना बढ़ गया कि भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर अंपायर से भी भिड़ गए. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
भारत-जापान मैच में हाई वोल्टेज ड्रामा
दरअसल, यह घटना मैच के आखिरी ओवर में देखने को मिली, जब जापान को जीत के लिए सिर्फ 6 रनों की दरकार थी और मैच बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया था. 33 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जापान की टीम ने 4 ओवर में 25 रन बना लिए थे और आखिरी ओवर में उसे जीत के लिए सिर्फ 8 रनों की जरूरत थी. जापान की पारी का आखिरी ओवर डालने आए स्पिनर अक्षर पटेल ने ओवर की तीसरी गेंद वाइड फेंकी. रन पहले से ही कम थे और एक वाइड ने भारतीय टीम की मुश्किलें बढ़ा दीं. इसके बाद उनकी अगली गेंद को भी ऑनफील्ड अंपयार क्रिस थर्गेट ने वाइड करार दे दिया, लेकिन अक्षर इस फैसले से काफी नाराज हो गए.
उनके अलावा, विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन भी इस फैसले से नाखुश दिखे. इसके बाद स्क्वॉयर लेग पर खड़े भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर तुरंत अंपायर क्रिस ब्राउन के पास पहुंचे और उनसे बात की. उन्होंने आक्रामक अंदाज में अपनी नाराजगी जताई. थोड़ी देर बहस के बाद दोनों अंपायर्स ने आपस में बातचीत कर अपना फैसला वापस ले लिया और वाइड गेंद को लीगल करार दिया. इस नाजुक मोड़ पर एक अतिरिक्त रन भारत को भारी पड़ सकता था, लेकिन टीम को हार भी झेलनी पड़ सकती थी.
ये भी पढ़ें- भारतीय क्रिकेट टीम का बड़ा कारनामा, टी20 इंटरनेशनल में 200 जीत दर्ज करने वाला बना दुनिया का पहला देश
रोमाचंक मुकाबले में 2 रन से जीती टीम इंडिया
इस फैसले के बाद मैच का रुख ही बदल गया और टीम इंडिया ने 2 रन से रोमांचक जीत दर्ज की. बारिश के कारण 5-5 ओवर के हुए इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 5 ओवर में चार विकेट खोकर 32 रन बनाए थे. स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए, जबकि संजू सैमसन ने 9 रन और ईशान किशन ने सिर्फ 3 रन बनाए. वहीं, कप्तान श्रेयस अय्यर ने 12 गेंदों में 16 रन जोड़े.
वहीं, 33 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जापान की टीम ने 5 ओवर में 3 विकेट पर 30 रन ही बना सकी. जापान को आखिरी ओवर में जीत के लिए 8 रन चाहिए थे, लेकिन अक्षर पटेल ने सिर्फ 5 रन दिए. यह भारत और जापान के बीच पहला इंटरनेशनल क्रिकेट मैच था, जिसमें भारतीय टीम मैच हारने से बाल-बाल बच गई.
ये भी पढ़ें- साउथ अफ्रीका के स्टार खिलाड़ी कोलिन इंग्राम ने लिया संन्यास, 41 साल की उम्र में कहा अलविदा
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
53 mins agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
1 hr agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
1 hr agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
2 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
3 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
3 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
4 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
4 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
5 hrs agoLIVE: टीम इंडिया को लगा छठा झटका, नमन धीर भी हो गए फेल
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines