India vs Japan Highlights: रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया ने जापान को हराया, 2 रन से जीता मैच

India vs Japan T20I Highlights: भारत ने जापान के खिलाफ एकमात्र टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में 2 रन से जीत दर्ज की. कान्टो के सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने 33 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में जापान की टीम 30 रन ही बना सकी.

India vs Japan T20I

भारत बनाम जापान टी20 इंटरनेशनल मैच (PIC Credit- X)

India vs Japan T20I Highlights: टीम इंडिया ने जापान को एकमात्र टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में 2 रन से हरा दिया है. कान्टो के सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए इस 5-5 ओवर के मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 33 रन बनाए थे. जवाब में जापान की टीम 5 ओवर में 3 विकेट खोकर 30 रन ही बना सकी. भारत की ओर से वॉशिंगटन सुंदर ने 2 विकेट चटकाए. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की बल्लेबाजी बेहद खराब रही और 5 ओवर में सिर्फ 32 रन बना सकी. अभिषेक शर्मा 0, संजू सैमसन 9, ईशान किशन 3 और कप्तान श्रेयस अय्यर 12 गेंद पर 16 रन बनाकर पवेलियन लौटे. अब भारतीय टीम एशियन गेम्स 2026 में 28 सितंबर को अपना क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेलने मैदान पर उतरेगी.

विज्ञापन

LIVE UPDATES

IND vs JPN Live Score: भारत ने जापान को 2 रन से हराया

टीम इंडिया ने जापान को ऐतिहासिक मुकाबले में 2 रन से हरा दिया. इस मैच में रोमांच आखिरी गेंद तक देखने को मिला. 33 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जापान की टीम 5 ओवर में 3 विकेट पर 30 रन ही बना सकी. भारत के लिए वाशिंगटन सुंदर ने सर्वाधिक 2 विकेट झटके.

IND vs JPN Live Score: जापान का तीसरा विकेट गिरा

चौथे ओवर में भारत को तीसरी सफलता मिली. वॉशिंगटन सुंदर ने कप्तान केंडेल कडोवाकी-फ्लेमिंग का पवेलियन भेज दिया. 4 ओवर के बाद जापान का स्कोर 3 विकेट पर 25 रन है और उसे जीत के लिए आखिरी ओवर में 8 रन बनाने होंगे.

IND vs JPN Live Score: जापान को लगा दूसरा झटका

दूसरे ओवर में भारत को एक और सफलता मिल गई है. वॉशिंगटन सुंदर ने इब्राहिम ताकाहाशी को आउट कर दिया. इब्राहिम सिर्फ 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे. 2 ओवर के बाद जापान का स्कोर 2 विकेट पर 8 रन है.

IND vs JPN Live Score: भारत को मिली पहली सफलता

भारत को पहले ओवर में पहली सफलता मिल गई है. ईशान किशन ने शानदार थ्रो करके लाचलान यामामोटो-लेक रन आउट कर दिया. एक ओवर के बाद जापान का स्कोर 2/1 है.

IND vs JPN Live Score: जापान की बल्लेबाजी शुरू

जापान की बल्लेबाजी शुरू हो गई है. केंडेल काडोवाकी-फ्लेमिंग और लाचलान यामामोटो-लेक क्रीज पर हैं. भारत की ओर से अक्षर पटेल कर रहे पहला ओवर फेंकने आए हैं.

IND vs JPN Live Score: भारत ने जापान को दिया 33 रनों का लक्ष्य

भारत ने ऐतिहासिक टी20I मुकाबले में जापान के सामने जीत के लिए 33 रनों का लक्ष्य रखा है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 5 ओवर के मैच में पहले खेलते हुए 4 विकेट पर सिर्फ 32 रन बनाए. भारत की ओर से सबसे ज्यादा कप्तान श्रेयस अय्यर ने 16 रन बनाए.

IND vs JPN Live Score: भारत का चौथा विकेट गिरा

5वें ओवर की पांचवीं गेंद पर भारत को चौथा झटका लगा. कप्तान श्रेयस अय्यर 12 गेंदों पर 16 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.

IND vs JPN Live Score: भारत का तीसरा विकेट गिरा, ईशान आउट

तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर भारत को एक और बड़ा झटका लगा. अभिषेक-सैमसन के बाद ईशान किशन भी सस्ते में आउट हो गए.ईशान सिर्फ 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. 3 ओवर के बाद भारत का स्कोर 3 विकेट पर 14 रन है.

IND vs JPN Live Score: भारत को लगा दूसरा झटका

दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर भारत को दूसरा झटका लगा. अभिषेक के बाद संजू सैमसन भी पवेलियन लौट गए हैं. संजू 7 गेंदों पर 9 रन बनाकर इब्राहिम ताकाहाशी की गेंद पर आउट हो गए. 2 ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट पर 12 रन है.

IND vs JPN Live Score: भारत को लगा पहला झटका, अभिषेक शर्मा आउट

भारत को मैच के पहले ही ओवर में बड़ा झटका लगा है. ओवर की आखिरी गेंद पर भारत को अभिषेक शर्मा के रूप में पहला झटका लगा. अभिषेक बिना खाता खोले आउट हो गए. उन्हें चार्ली हारा-हिंजे ने आउट किया. एक ओवर के बाद भारत का स्कोर 7/1 है.

IND vs JPN Live Score: भारत की बल्लेबाजी शुरू

भारत की बल्लेबाजी शुरू हो गई है. संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा भारतीय पारी की शुरुआत करने उतरे हैं. वहीं, जापान की ओर से स्पिनर चार्ली हारा-हिंजे पहला ओवर फेंकने आए हैं. 

IND vs JPN Live Score: भारत की प्लेइंग 11

संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, यश ठाकुर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह.
 

IND vs JPN Live Score: जापान की प्लेइंग 11

लाचलान यामामोटो-लेक, रेओ सकुरानो-थॉमस, केंडेल कडोवाकी-फ्लेमिंग (कप्तान), बेंजामिन इटो-डेविस, वतारू मियाउची, अलेक्जेंडर शिराई-पटमोर (विकेटकीपर), चार्ली हारा-हिंजे, इब्राहिम ताकाहाशी, डेक्लान सुजुकी-मैककॉम्ब, मकोतो तानियामा, शोमा सुगाया-स्लेटर.
 

IND vs JPN Live Score: भारत ने जीता टॉस

टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. जापान की टीम पहले गेंदबाजी करेगी.

IND vs JPN Live Score: 5-5 ओवर का होगा मैच

भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक मुकाबला जल्द शुरू होने वाला है. 5-5 ओवर का मैच होगा. कुछ ही देर में टॉस होने जा रहा है.

IND vs JPN Live Score: कुछ देर में होगा टॉस

जापान से अच्छी खबर आई है. भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर भी मैदान पर जर्सी में उतर चुके हैं और कुछ ही देर में टॉस होने वाला है. टॉस स्थानीय समय 15:30 (भारतीय समय 12:00) पर होगा और मैच स्थानीय समय 16:00 (भारतीय समय 12:30) पर शुरू होगा .

IND vs JPN Live Score: अब 11:45 बजे होगा इंस्पेक्शन

भारत-जापान मैच के लिए फैंस को अब और इंतजार करना पड़ेगा. भारतीय समयानुसार अगला इंस्पेक्शन 11.45 पर होगा. अब भी टॉस में देरी हो रही है और मैच शुरू होने का इंतजार है. हालांकि, दोनों टीमों के खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ मैदान पर हैं और अभ्यास कर रहे हैं.

 

IND vs JPN Live Score: अब 11 बजे होगा इंस्पेक्शन

जापान में अब भारतीय समयानुसार 11 बजे अंपायर मैदान का निरीक्षण करेंगे और उसके बाद हालात को देखते हुए अपना फैसला देंगे. गीली आउटफील्ड को देखते हुए इंस्पेक्शन का समय 15 मिनट आगे बढ़ा दिया गया है.

IND vs JPN Live Score: मैदान वार्म-अप कर रहे खिलाड़ी

 दोनों टीमें वार्म-अप कर रही हैं. भारतीय खिलाड़ी फुटबॉल खेल रहे हैं जबकि जापान के खिलाड़ी गेंद फेंक रहे हैं. निरीक्षण कार्य अभी चल रहा होगा. कुछ देर पहले धूप खिली हुई थी लेकिन अब बादल फिर से घिर आए हैं.
 

IND vs JPN Live Score: जल्द हो सकता है मैच शुरू होने के समय का ऐलान

क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर आ रही है. जापान में अब से कुछ ही देर में टॉस और मैच शुरू होने के समय का ऐलान किया जा सकता है. भारतीय समयानुसार 10:45 बजे अंपायर मैदान का निरीक्षण करेंगे और उसके बाद हालात को देखते हुए अपना फैसला देंगे.

IND vs JPN Live Score: जापान का स्क्वॉड

केंडेल कादोवाकी-फ्लेमिंग (कप्तान), शिराई पटमोर (विकेटकीपर), एलेस्टर फ्लेमिंग, बेंजामिन इटो डेविस, रेओ सकुरानो थॉमस, कोहेई कुबोटा, वतरू मियाउची, डेक्लान सुजुकी, इब्राहिम ताकाहाशी, मकोतो तानियामा, लाचलान यामामोटो-लेक, त्सुयोशी तकादा, चार्ली हारा-हिंज, शोमा स्लेटर, जेक कुसुदा-नायरन.
 

IND vs JPN Live Score: टीम इंडिया का स्क्वॉड

संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिवम दुबे, इशान किशन, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वाशिंगटन सुंदर, विप्रज निगम.
 

IND vs JPN Live Score: 10:45 बजे होगा दूसरा इंस्पेक्शन

भारत बनाम जापान मैच के टॉस में देरी के बाद मुकाबला शुरू होने में काफी देरी हो सकती है. मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9.30 बजे से शुरू होना था, लेकिन गीले आउटफील्ड होने के कारण भारतीय समयानुसार 9.45 (IST) पर अंपायर्स इंस्पेक्शन हुआ. अब 10:45 बजे दूसरा इंस्पेक्शन होगा, जिसके बाद मैच शुरू होने के समय का पता चलेगा.

IND vs JPN Live Score: बारिश के कारण टॉस में हुई देरी

भारत बनाम जापान टी20I मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे शुरू होना था, जबकि टॉस 9 बजे होना था, लेकिन बारिश की वजह से आउटफील्ड गीली है, जिसके कारण मैच के टॉस में देरी हुई है.

 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ