India vs Ireland T20I Series: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त आयरलैंड दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच दो मैचों टी20 सीरीज खेली जानी है. सीरीज का पहला मुकाबला 26 जून को बेलफास्ट में खेला जाएगा. इस सीरीज में श्रेयस अय्यर पहली बार टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे. लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा 15 साल के तूफानी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर हो रही है. आईपीएल 2026 में धमाल मचाने के बाद वैभव अब इंटरनेशनल क्रिकेट में भी अपना जलवा बिखरने के लिए तैयार हैं.
T20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने के बाद भारतीय टीम की यह पहली टी20 सीरीज होगी और टीम जीत के साथ इस नए चक्र की शुरुआत करना चाहेगी. इससे पहले आइए भारत-आयरलैंड T20I इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज समेत सभी जरूरी रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं.
IND vs IRE T20I हेड टू हेड रिकॉर्ड
भारत और आयरलैंड अब तक टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 8 बार आमने-सामने आ चुके हैं और टीम इंडिया ने सभी मुकाबले जीतकर अपना दबदबा कायम रखा है. दोनों टीमों की पिछली भिड़ंत टी20 वर्ल्ड कप 2024 में न्यूयॉर्क में हुई थी, जहां भारत ने आयरलैंड को 8 विकेट से हराया था. भारत आज तक टी20 क्रिकेट में आयरलैंड के खिलाफ कोई मुकाबला नहीं हारा है. अब श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया अपनी जीत का सिलसिला बरकरार रखना चाहेगी, जबकि आयरलैंड की टीम पहली बार भारत के खिलाफ टी20I में जीत दर्ज करने की कोशिश करेगा.
भारत-आयरलैंड T20I में किसने बनाए सबसे ज्यादा रन?
भारत और आयरलैंड के बीच टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है. उन्होंने 4 मैचों में 138.62 की स्ट्राइक रेट से 201 रन बनाए हैं. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आयरलैंड के स्टार एंड्रयू बलबर्नी हैं, जिन्होंने 7 मैचों में 30.89 की स्ट्राइक रेट से 161 रन बनाए हैं.
- रोहित शर्मा – 201 रन
- एंड्रयू बलबर्नी – 161 रन
- दीपक हुड्डा – 151 रन
- हार्दिक पंड्या – 126 रन
भारत-आयरलैंड T20I में किसने जड़े हैं सबसे ज्यादा छक्के?
भारत-आयरलैंड टी20 मुकाबलों में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड भी रोहित शर्मा के नाम दर्ज है. रोहित ने 3 अर्धशतक लगाए हैं, जबकि एंड्रयू बलबर्नी दो अर्धशतक के साथ दूसरे नंबर पर हैं.
- एंड्रयू बलबर्नी – 11 छक्के
- रोहित शर्मा – 9 छक्के
- दीपक हुड्डा – 8 छक्के
- हार्दिक पंड्या – 8 छक्के
- केएल राहुल – 6 छक्के
भारत-आयरलैंड T20I में किसने लगाए हैं सबसे ज्यादा अर्धशतक?
भारत और आयरलैंड के बीच टी20I में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में आयरलैंड के एंड्रयू बलबर्नी टॉप पर हैं. उन्होंने 7 मैचों में 11 छक्के लगाए हैं. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर 9 छक्कों के साथ रोहित शर्मा हैं.
- रोहित शर्मा – 3 अर्धशतक
- एंड्रयू बलबर्नी – 2 अर्धशतक
- केएल राहुल – 1 अर्धशतक
ये भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026 के बीच दिग्गज खिलाड़ी ने किया संन्यास का ऐलान, वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर कहा फुटबॉल को अलविदा
भारत-आयरलैंड T20I में किसने लिए सबसे ज्यादा विकेट?
भारत-आयरलैंड T20I में गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह का दबदबा देखने को मिला है. उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ 4 मैचों में 8 विकेट चटकाए हैं और उनकी इकॉनमी रेट भी शानदार रही है.
- जसप्रीत बुमराह – 8 विकेट
- कुलदीप यादव – 7 विकेट
- युजवेंद्र चहल – 7 विकेट
- क्रेग यंग – 7 विकेट
ये भी पढ़ें-पाकिस्तानी क्रिकेटर को नहीं हजम हो रही वैभव सूर्यवंशी की सफलता, 15 वर्षीय स्टार को दिया बड़ा चैलेंज
संबंधित खबरें
इंडिया ए के लिए खेलने को तैयार हैं जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा
3 mins agoविराट कोहली के निशाने पर बाबर आजम का रिकॉर्ड
7 mins agoदिल्ली से छिनी मेजबानी, अब विशाखापत्तनम में होगा भारत-श्रीलंका पहला मैच
51 mins agoदूसरे वनडे में बेंच पर बैठ सकते हैं टीम इंडिया के ये 4 खिलाड़ी
53 mins ago‘जाहिल हैं, जहरीले हैं…' बाबर आजम के फैंस पर भड़के आजम खान
1 hr agoSAFF Championship में भारत ने पाकिस्तान को मात देकर किया शानदार आगाज
1 hr agoPM मोदी ने एशियन पैरा गेम्स मेडलिस्ट से की मुलाकात
1 hr agoहार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए कप्तानी? अंबाती रायडू ने बताई वजह
2 hrs agoवेलिंगटन में कैसा रहा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? जानें यहां
2 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines