T20 World Cup 2024 IND Vs IRE: टी20 विश्व कप 2024 में आज टीम इंडिया और आयरलैंड अपने-अपने अभियान की शुरुआत करने जा रही है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 8 बजे न्यूयॉर्क के नासाउ स्टेडियम में खेला जाएगा। वैसे तो टीम इंडिया के मुकाबले आयरलैंड को काफी कमजोर माना जाता है, लेकिन फिर भी टीम इंडिया विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में टीम को हल्के में नहीं लेना चाहेगी। वहीं टीम इंडिया को आयरलैंड के इन तीन खिलाड़ियों को नजरअंदाज करने की गलती बिल्कुल नहीं करनी होगी। चलिए बताते हैं कौन हैं ये 3 खिलाड़ी।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: पूर्व चैंपियन इंग्लैंड की बढ़ी टेंशन, टूर्नामेंट से बाहर होने का मंडराया खतरा
‘आयरलैंड के लिए टी20 क्रिकेट का बादशाह’
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग का आता है। पॉल स्टर्लिंग ने 2008 से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने की शुरुआत की थी। वह दुनिया के पहले ऐसे बल्लेबाज के रूप में पहचाने गए, जिन्होंने टी20 क्रिकेट में सबसे पहले 400 चौके जड़े। पॉल स्टर्लिंग ने अब तक कुल 142 इंटरनेशनल टी20 क्रिकेट मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 135.43 के स्ट्राइक रेट से कुल 3589 रन बनाए हैं। इसके साथ ही उन्होंने 7.44 की इकॉनमी से कुल 20 विकेट भी चटकाए हैं। टी20 में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में विराट कोहली (4037), बाबर आजम (4023) और रोहित शर्मा (3974) के बाद पॉल स्टर्लिंग का ही नाम है। स्टर्लिंग ने अब तक टी20 क्रिकेट में कुल 3589 रन बनाए हैं। स्टर्लिंग के पास 7 विश्व कप खेलने का अनुभव भी है। हालांकि वह भारत के खिलाफ विश्वकप में कभी भी नहीं खेले हैं। लेकिन उनके अनुभव व खेल रिकॉर्ड को भारतीय टीम किसी भी सूरत में नजरअंदाज नहीं करना चाहेगी।
ये भी पढ़ें:- Lok Sabha Election 2024: इस नेता के लिए जून का महीना बना लकी, पहले जीता विश्वकप अब जीता चुनाव
‘आईपीएल खेलने का मिला मौका’
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर लेफ्ट आर्म फास्ट बॉलर जोशुआ लिटिल का नाम आता है। जोशुआ ने अब तक 66 इंटरनेशनल टी20 क्रिकेट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 7.45 की इकोनॉमी के साथ कुल 78 विकेट चटकाए हैं। वहीं, इस युवा क्रिकेटर ने इंडियन प्रीमियर लीग में कुल 11 मैच भी खेले हैं और 8.92 की इकॉनमी के साथ कुल 11 विकेट चटकाए हैं। जोशुआ पहले खिलाड़ी हैं, जिन्हें इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने का मौका मिला है। आईपीएल में गुजरात टाइटंस के लिए खेलने वाले जोशुआ के पास बड़े खिलाड़ियों के साथ बेंच साझा करने का अनुभव है। जोशुआ नई गेंद से बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले गेंदबाज माने जाते हैं।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: पाकिस्तान टीम को लगा बड़ा झटका, बाहर हुआ धाकड़ खिलाड़ी
भारत के खिलाफ खेली थी तूफानी पारी
आयरलैंड के पूर्व कप्तान एंड्रयू बालबीर्नी भी भारतीय टीम को चुनौती देते हुए नजर आ सकते हैं। बालबिर्नी ने विश्वकप से पहले हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ 183 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बतौर सलामी बल्लेबाज के रूप में 55 गेंदों पर 77 रनों की विस्फोटक पारी खेली और आयरलैंड को पांच विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। बालबिर्नी ने भारत के खिलाफ 2022 में खेले गए मैच में पॉल स्टर्लिंग के साथ पावर प्ले में 73 रनों की विस्फोटक शुरुआत भी दिलाई थी। पॉल स्टर्लिंग ने 18 गेंद पर 40 रन और बालबिर्नी ने 37 गेंद पर 60 रनों की पारी खेल कर शानदार शुरुआत दिलाई थी। हालांकि उस मैच में भारत ने जीत हासिल की थी, लेकिन 11 ओवर तक आयरलैंड ने 3 विकेट खोकर 119 रन का स्कोर बनाकर एक समय भारतीय टीम की धड़कन भी बढ़ा दी थी। बालबिर्नी के पास भी 106 इंटरनेशनल टी20 क्रिकेट मैच का अनुभव है। इसमें उन्होंने 124.15 के स्ट्राइक रेट से कुल 2370 रन बनाए हैं।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
25 mins agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
7 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
8 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
8 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
8 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
9 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
9 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
10 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
10 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines