India vs England: भारत के हाथों सीरीज के तीसरे मैच लगातार दूसरी हार मिलने के बाद अब सोशल मीडिया पर इंग्लैंड टीम का काफी मजाक उड़ रहा है। यहां तक एक अंपायर ने इंग्लैंड टीम के बैजबॉल क्रिकेट के मजे लेते हुए सोशल मीडिया पर RIP बैजबॉल लिखा। दरअसल पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 434 रनों से हराया। वैसे तो टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड को बैजबॉल क्रिकेट खेलने के लिए जाना जाता है। वहीं भारत के साथ चल रही सीरीज से पहले इंग्लैंड के बैजबॉल क्रिकेट को लेकर काफी चर्चाएं हो रही थी।
लेकिन भारत के खिलाफ अभी तक इंग्लैंड का बैजबॉल क्रिकेट देखने को नहीं मिला है। हर मैच में इंग्लैंड की खराब बल्लेबाजी देखने को मिल रही है। जिसके चलते मेहमान टीम को भारत के हाथों तीसरे टेस्ट मैच में 434 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।
रिचर्ड केटलबोरो ने सोशल मीडिया पर लिखा RIP बैजबॉल
इंग्लैंड टीम ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया को टक्कर देते हुए जीत हासिल की थी। इसके बाद टीम इंडिया ने सीरीज में शानदार वापसी की और लगातार दो मैच जीते। सीरीज के तीसरे मैच में इंग्लैंड को टीम इंडिया के हाथों 434 रनों की बड़ी हार का सामना करना पड़ा। जिसके बाद अब एक बार फिर से इंग्लैंड के बैडबॉल क्रिकेट का मजाक उड़ने लगा है। अब अंपायर रिचर्ड केटलबोरो ने भी इंग्लिश टीम के मजे लिए है। इंग्लैंड टीम तीसरे टेस्ट मैच हारने के बाद अंपायर रिचर्ड केटलबोरो ने एक्स पर लिखा कि मार्क वुड तीसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में इंग्लैंड टीम की तरफ से 15 गेंदों पर 33 रन बनाकर सर्वोच्च स्कोरर रहे। RIP बैजबॉल
दरअसल तीसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की पूरी टीम महज 122 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। इस पारी में इंग्लैंड के पांच बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू पाए थे। वहीं राजकोट टेस्ट मैच की दूसरी पारी में इंग्लैंड की तरफ से तेज गेंदबाज मार्क वुड ने सबसे ज्यादा रन बनाए थे। इस पारी में मार्क वुड के बल्ले से 33 रन निकले थे। गेंदबाज होते हुए दूसरी पारी में मार्क वुड ने बल्लेबाजों से ज्यादा रन बनाए थे, जिसके चलते ही अंपायर रिचर्ड केटलबोरो इंग्लिश टीम के मजे लेते हुए दिखाई दिए।
सीरीज में नहीं दिखा इंग्लैंड का बैजबॉल क्रिकेट
जबसे इंग्लैंड टेस्ट टीम के कोच न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर ब्रेंडन मैकुलम बने हैं तबसे टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड टीम अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जानी जाती है। लेकिन भारतीय टीम के खिलाफ इंग्लैंड का बैजबॉल क्रिकेट फ्लॉप साबित हुआ। सीरीज में इंग्लैंड भारतीय टीम के हाथों लगातार दो मैच हार चुकी है। जिसके चलते अब पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया के पास 2-1 की बढ़त हो गई है।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: क्या रांची टेस्ट से बाहर हो जाएंगे जॉनी बेयरस्टो? कोच ने दिया बड़ा बयान
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: ‘घरेलू क्रिकेट से ज्यादा आईपीएल को महत्व देना गलत…;’ जय शाह ने दिया बयान, निशाने पर हार्दिक और ईशान!
संबंधित खबरें
LIVE: रोहित-विराट की वापसी पर फैंस की नजर, ऑकलैंड में खेला जाएगा पहला वनडे
8 mins agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
7 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
8 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
8 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
8 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
9 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
9 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
10 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
11 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines