India vs England Test Series: रांची टेस्ट मैच में टीम इंडिया की शानदार जीत के साथ अब हर किसी की जुबां पर एक नाम रट गया है और वो है युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल का नाम। हर कोई ध्रुव जुरेल के शानदार प्रदर्शन का मुरीद हो गया है। चौथे टेस्ट मैच में टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले ध्रुव जुरेल पर अब एक इंग्लिश क्रिकेटर को भी क्रश हो गया है। दरअसल ध्रुव जुरेल ने रांची टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शानदार पारियां खेली थी। पहली पारी में ध्रुव ने 90 रन तो दूसरी पारी में नाबाद 39 रनों की पारी खेली थी।
बेन फोक्स को ध्रुव जुरेल पर क्रश
ध्रुव जुरेल की शानदार बल्लेबाजी के मुरीद इंग्लैंड टीम के खिलाड़ी भी हो गए। जो रूट से लेकर कप्तान बेन स्टोक्स तक ने ध्रुव की जमकर तारीफ की। ध्रुव ने अपने शानदार प्रदर्शन से विपक्षी टीम को चारों खाने चित कर दिया था। वहीं मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने मजाकया अंदाज में कहा कि ध्रुव जुरेल की विकेटकीपिंग भी देखने लायक थी। मुझे लगता है कि बेन फॉक्स का उन पर ‘मैन क्रश’ है।
रांची टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन करने को लेकर ध्रुव जुरेल को मैन ऑफ द मैच भी चुना गया। जिसके बाद ध्रुव प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतने वाले दुनिया के पांचवें सबसे युवा और दूसरे सबसे कम उम्र के भारतीय विकेटकीपर बन गए हैं। इस सीरीज में अभी तक ध्रुव ने 2 मैच ही खेले हैं। इस दौरान विकेटकीपिंग करते हुए ध्रुव ने एक शानदार स्टंपिंग और चार कैच पकड़े हैं। अपने शानदार प्रदर्शन से ध्रुव ने आगे के लिए भी लंबे समय तक टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की कर ली है।
बता दें, अभी तक इंग्लैंड के साथ खेली जा रही टेस्ट सीरीज में ध्रुव जुरेल काफी शानदार लय में दिख रहे हैं। चाहे फिर बार बल्लेबाजी या विकेटकीपिंग की हो। इस सीरीज के तीसरे मैच में ध्रुव जुरेल को टीम इंडिया के लिए टेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका मिला था। डेब्यू करते ही ध्रुव अपने कमाल के प्रदर्शन से दुनियाभर में छा गए। ध्रुव जुरेल ने तीसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में 46 रन बनाए थे। इसके बाद चौथे टेस्ट की पहली पारी में 90 और दूसरी पारी में 39 रनों की पारी खेली।
ये भी पढ़ें:- क्या विराट कोहली खेलेंगे आईपीएल 2024? पूर्व दिग्गज ने क्यों दिया ऐसा बयान
ये भी पढ़ें:- मोहम्मद शमी का हुआ ऑपरेशन, क्रिकेटर ने पोस्ट में रिकवरी और वापसी पर कही ये बात
ये भी पढ़ें:- न्यूजीलैंड के स्टार खिलाड़ी ने किया संन्यास का ऐलान, फैंस को लगा झटका
संबंधित खबरें
ग्लेन फिलिप्स ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ 341 रन ठोक तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड
22 mins agoऑस्ट्रेलिया को हराकर अफगानिस्तान बना हांगकांग सुपर सिक्सेस का नया चैंपियन
34 mins agoअर्शदीप सिंह का पावरप्ले में राज, दुनिया के दिग्गज गेंदबाजों को छोड़ा पीछे
37 mins ago5वें T20I में हारी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ने 18 ओवर में ही जीता मुकाबला
52 mins agoईश सोढ़ी का रिकॉर्ड टूटा, मिचेल सैंटनर बने न्यूजीलैंड के नंबर-1 खिलाड़ी
1 hr agoभारत ने रचा इतिहास, एक कैलेंडर ईयर में 400 छक्के लगाने वाली बनी पहली टीम
1 hr agoदूसरे दिन न्यूजीलैंड ए की टीम ने किया धमाकेदार कमबैक
1 hr agoश्रेयस ने तूफानी फिफ्टी ठोक बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड, रोहित-सूर्या को पछाड़ा
1 hr agoतिलक वर्मा को NZ A के खिलाफ तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलने का मिल सकता है मौका
2 hrs agoईशान किशन ने रच डाला इतिहास, सूर्यकुमार यादव का महारिकॉर्ड तोड़ा
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines