India vs England Test Series: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 20 जून से होने जा रहा है। सीरीज का पहला मुकाबला 20 जून को लीड्स में खेला जाएगा। जिसको लेकर टीम इंडिया जमकर प्रैक्टिस कर रही है। इस बार शुभमन गिल की कप्तानी में युवा टीम इंडिया की इंग्लैंड की धरती पर परीक्षा होने वाली है। ये एक लंबी सीरीज होने वाली है जो अगस्त तक चलेगी। ये दोनों टीमों के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के नए चक्र की शुरुआत होगी। वहीं सीरीज को लेकर साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज डेल स्टेन बड़ी भविष्यवाणी की है और बताया है कि इस सीरीज में किस टीम की जीत होगी?
डेल स्टेन की बड़ी भविष्यवाणी
साउथ अफ्रीका ने बीते दिन वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर पहली बार खिताब पर कब्जा किया है। साउथ अफ्रीका की जीत से डेल स्टेन भी काफी खुश नजर आए। इस दौरान उन्होंने जियो हॉटस्टार पर भारत और इंग्लैंड टेस्ट सीरीज को लेकर कहा ” सभी मैच करीबी होंगे। लेकिन सभी का नतीजा निकलेगा। मुझे लगता है कि इंग्लैंड इस सीरीज में 3-2 से जीत हासिल करेगी। हर टेस्ट मैच का नतीजा निकलेगा। किसी भी टीम को आसानी से जीत नहीं मिलेगी, सभी पांचों मैच बहुत करीबी होंगे।” स्टेन का मानना है कि इस सीरीज में इंग्लैंड की जीत होने वाली है।
घरेलू मैदानों पर इंग्लैंड का शानदार रिकॉर्ड
इस बार टीम इंडिया रोहित शर्मा और विराट कोहली इन दोनों दिग्गजों के बिना इंग्लैंड में खेलने वाली है। ये दोनों भारतीय दिग्ग सीरीज से पहले ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं ऐसे में टीम इंडिया की इंग्लैंड में अग्निपरीक्षा होने वाली है। दूसरी तरफ इंग्लैंड का अपने घरेलू मैदानों पर रिकॉर्ड भी काफी शानदार है।
कोच ब्रैंडन मैकुलम की अगुवाई में इंग्लैंड ने अपने घर पर 20 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें से टीम को 15 मैचों में जीत मिली है, जबकि 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है वहीं एक मैच ड्रॉ रहा है। घरेलू मैदान पर इंग्लैंड ने 75 फीसदी मैच जीते हैं। दूसरी तरफ इंग्लैंड की टीम भारत को बिल्कुल भी हल्के में नहीं लेना चाहेगी। टीम इंडिया के युवा खिलाड़ियों में वो काबिलियत है कि वे इंग्लैंड को उनके घर पर हरा सके।
ये भी पढ़ें:- WTC Final: साउथ अफ्रीका की जीत पर भावुक हुआ ऑस्ट्रेलिया का चैंपियन कप्तान, अगली ट्रॉफी जीत कर दी भविष्यवाणी!
संबंधित खबरें
ऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
30 mins agoग्लेन मैक्सवेल ने आधी रात को क्यों लिया संन्यास? बताई वजह
41 mins agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
47 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
1 hr agoइतिहास रचने की दहलीज पर गिल, 105 रन बनाते ही नाम दर्ज होगा बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: ऑकलैंड में टीम इंडिया के लिए फील्डिंग बनी सबसे बड़ी चुनौती
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली सचिन के 9 बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज में रोहित शर्मा बना सकते हैं 5 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoचेन्नई सुपर किंग्स के उर्विल पटेल ने रणजी में दोहरा शतक मारकर रचा इतिहास
2 hrs agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे की प्लेइंग-11 पर तोड़ी चुप्पी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines