Team India Won Ranchi Test: भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज के चौथे मुकाबले को अपने नाम कर लिया है। इस सीरीज का चौथा मुकाबला रांची के मैदान पर खेला गया, जिसे भारतीय टीम ने 5 विकेट से अपने नाम कर लिया है। इस जीत के साथ ही भारत ने 5 मैचों की इस सीरीज पर भी अपना कब्जा जमा लिया है। इस सीरीज के अभी तक 4 मुकाबले खेले जा चुके हैं, भारत ने इनमें से 3 मैचों को अपनी झोली में डाल लिया है। दूसरे दिन के खेल तक ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड इस मैच को जीत लेगा, लेकिन मैच के तीसरे दिन भारत ने शानदार वापसी की और इंग्लैंड को बैकफुट पर धकेल दिया। ऐसे में बड़ा सवाल है कि भारत हारे हुए मैच में वापसी करने में कैसे कामयाब रहा। चलिए हम आपको इसके 5 बड़े फैक्टर बताते हैं।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को हराया, यहां जानें जीत के 5 फैक्टर
आकाश और जडेजा ने कराई थी वापसी
रांची टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। पहली पारी में इंग्लैंड ने शानदार बल्लेबाजी का नमूना पेश किया और भारत के सामने 10 विकेट के नुकसान पर 353 रन बना दिए थे। इस पारी में इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी जो रूट ने शानदार शतकीय पारी खेली और नाबाद पवेलियन लौटे। इंग्लैंड की टीम इस पारी में और अधिक स्कोर बना सकती थी, लेकिन भारत के लिए डेब्यू करने वाले खिलाड़ी आकाश दीप ने इस पारी में शानदार गेंदबाजी की और इंग्लैंड के 3 खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा था। आकाश जीत के पहले बड़े फैक्टर रहे हैं। इसके अलावा रवींद्र जडेजा जीत के दूसरे फैक्टर हैं। उन्होंने भी इस पारी में अच्छी गेंदबाजी की और 4 खिलाड़ियों को आउट किया था। इन दोनों गेंदबाजों के प्रदर्शन के कारण इंग्लैंड की टीम 353 रन पर सिमट गई।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: सुरेश रैना ने CSK नहीं बल्कि दूसरी टीम को किया सपोर्ट, कहा– वह जीत चुकी, जो नहीं जीता…
ध्रुव जुरेल ने खेली मैच विनिंग पारी
इंग्लैंड के 353 रनों के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। भारत के बल्लेबाज एक के बाद एक अपना विकेट गंवाते चले गए। लेकिन एक अकेले ध्रुव जुरेल ने इस दौरान 90 रनों की पारी खेली। जुरेल ने इस दौरान 6 चौके और 4 छक्के भी लगाए थे। जुरेल की यह पारी मुश्किल घड़ी में आई थी। इस पारी का महत्व शतक से भी बढ़कर है। जुरेल की इस पारी के कारण टीम इंडिया पहली पारी में 300 प्लस स्कोर बना सकी थी। इसके अलावा जुरेल ने दूसरी पारी में भी शानदार प्रदर्शन किया है। दूसरी पारी में भी ऐसा लगा कि भारत के लिए जीत मुश्किल होगी, लेकिन जुरेल ने एक बार फिर से पारी को संभाल ली और 39 रनों की पारी खेली। वह जीत के तीसरे बड़े फैक्टर के रूप में उबरे हैं। जुरेल के अलावा कप्तान रोहित शर्मा और विस्फोटक बल्लेबाज शुभमन गिल ने भी शानदार अर्धशतकीय पारी खेली है।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: ध्रुव जुरेल का सुनील गावस्कर के बयान पर आया रिएक्शन, MS Dhoni से की थी तुलना
कुलदीप और अश्विन का भी दिखा कमाल
भारत के गेंदबाजों ने इंग्लैंड को दूसरी पारी में थोड़ा भी संभलने का मौका नहीं दिया था। दूसरी पारी में इंग्लैंड की टीम सिर्फ 145 के स्कोर पर ऑल आउट हो गई थी। इस कारण से भारत को जीत के लिए सिर्फ 192 रनों का लक्ष्य मिला था। इंग्लैंड की दूसरी पारी में भारत के स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन और कुलदीप यादव ने शानदार गेंदबाजी की है। इस पारी में अश्विन ने विकेट का पंजा खोला, जबकि कुलदीप ने भी 4 विकेट झटके हैं। अश्विन जीत के चौथे बड़े फैक्टर हैं, जबकि कुलदीप 5वें फैक्टर हैं। इन 5 फैक्टर्स के कारण टीम इंडिया ने रांची टेस्ट को अपने नाम कर लिया है।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे से पहले जसप्रीत बुमराह को लेकर आई बड़ी अपडेट
29 mins agoपाकिस्तान के शादाब खान ने तोड़ा रिकॉर्ड, धुआंधार शतक जड़कर रचा इतिहास
41 mins ago2 मैचों में फ्लॉप होने के बाद भी भुवनेश्वर कुमार होंगे प्लेइंग 11 का हिस्सा
1 hr agoईशान फिर बाहर, तीसरे T20I में वैभव को मिलेगा मौका? भारत के पास ये 3 विकल्प
2 hrs agoरोहित शर्मा कर सकते हैं MI की कप्तानी, पूर्व क्रिकेटर की बड़ी भविष्यवाणी
3 hrs agoटीम इंडिया को लगा झटका, स्टार बल्लेबाज ईशान किशन तीसरे T20I से बाहर
4 hrs ago199 रन पर आउट हुए देवदत्त पडिक्कल, अंपायर के फैसले पर उठाए सवाल
5 hrs ago'सुना कि मैं रिटायर...', रोहित शर्मा ने संन्यास की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी
6 hrs agoJSK के लिए नहीं खेलेंगे पोलार्ड, MI का हेड कोच बनने के बाद उठाया कदम
7 hrs agoPAK vs ENG: 154 पर 9 विकेट गिरे, फिर भी पाकिस्तान ने 242 चेज कर जीता मैच
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines