India vs England T20I Series: भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे और टी20 सीरीज का आगाज होने जा रहा है। पहले दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। सीरीज का पहला मैच 22 जनवरी को खेला जाएगा। जिसको लेकर पहले ही टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है। जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स के एक धाकड़ खिलाड़ी को मौका नहीं मिला है, जिसपर पूर्व दिग्गज भड़कता हुआ दिखाई दिया।
शिवम दुबे को नहीं मिला टीम में मौका
इंग्लैंड के साथ होने वाली टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में शिवम दुबे को नहीं चुना गया है। हालांकि टी20 विश्व कप 2024 में दुबे टीम इंडिया का अहम हिस्सा थे और उन्होंने फाइनल मुकाबले में अच्छी पारी भी खेली थी। वहीं अब शिवम दुबे को इंग्लैंड के साथ होने वाली टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में नहीं चुने जाने पर पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने सेलेक्टर्स पर सवाल उठाया है। आकाश चोपड़ा का कहना है कि “शिवम दुबे कहां हैं? टी20 वर्ल्ड कप के बाद उन्हें किसी ने नहीं देखा, शिवम दुबे ने फाइनल में भी अच्छा प्रदर्शन किया और टी20 विश्व कप चैंपियन बने उन्हें इंग्लैंड सीरीज के लिए क्यों नहीं चुना गया?”
ये भी पढ़ें:- Champions Trophy के लिए एक्सपर्ट्स ने चुनी टीम इंडिया, शमी-संजू को मिली जगह
इसके अलावा इस सीरीज के रजत पाटीदार, रुतुराज गायकवाड़ और रियान पराग जैसे बल्लेबाजों को भी नहीं चुना गया है। इसको लेकर भी फैंस सवाल पूछ रहे हैं। रजत पाटीदार ने घरेलू क्रिकेट में कमाल का प्रदर्शन किया, लेकिन वे टीम इंडिया में जगह बनाने में असफल रहे।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने के बाद नीतीश रेड्डी ने कमाल का प्रदर्शन किया। अपनी पहली ही टेस्ट सीरीज में नीतीश शतक लगाया। जिसके बाद अब सेलेक्टर्स ने इंग्लैंड सीरीज के लिए इस युवा ऑलराउंडर पर भरोसा जताया है।
टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, अक्षर पटेल (उपकप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, वाशिंगटन सुंदर।
ये भी पढ़ें:- विनोद कांबली की हालत देखकर आ जाएगा रोना, चलने में भी हो रही दिक्कत
संबंधित खबरें
पहले वनडे में होगी भारत की कड़ी परीक्षा, ऑकलैंड के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन
10 mins agoअफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
44 mins agoन्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
53 mins ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
1 hr agoसिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
2 hrs agoICC ने पाकिस्तान पर लगाया जुर्माना, ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में हुई गलती
2 hrs agoफ्री में कहां देखें विराट-रोहित का कमबैक मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
2 hrs agoमुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
4 hrs agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
4 hrs agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines