हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs ENG: 3 खिलाड़ियों को सेलेक्टर्स ने इस वजह से किया नजरअंदाज, पिछली सीरीज में थे टीम का हिस्सा

India vs England T20I Series: इंग्लैंड के साथ होने वाली टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है। 3 खिलाड़ियों को सेलेक्टर्स ने नजरअंदाज कर दिया है।

विज्ञापन
Team India

India vs England T20I Series: भारत और इंग्लैंड के साथ होने वाली 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है। जिसके लिए सूर्यकुमार कप्तान और अक्षर पटेल को उपकप्तान बनाया गया है। सीरीज का पहला मैच 22 जनवरी को खेला जाएगा। वहीं आज हम उन 3 खिलाड़ियों के बारे में आपको बताने वाले हैं, जो पिछली टी20 सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा थे लेकिन इस बार सेलेक्टर्स ने इन तीनों खिलाड़ियों को नजरअंदाज कर दिया है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर सवाल उठ रहे हैं लेकिन हकीकत इनका प्रदर्शन है।

1. जितेश शर्मा

टीम इंडिया के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा को इंग्लैंड के साथ होने वाली टी20 सीरीज के लिए इस बार मौका नहीं मिला है। इससे पहले साउथ अफ्रीका के साथ खेली गई आखिरी टी20 सीरीज में जितेश टीम इंडिया का हिस्सा थे, लेकिन उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था, जिसके चलते उनको इस बार सेलेक्टर्स ने नजरअंदाज कर दिया है। जितेश ने अभी तक टीम इंडिया के लिए 9 टी20 मैच खेले हैं। जिसमें बल्लेबाज करते हुए उनके बल्ले से महज 100 रन ही निकले हैं।

2. आवेश खान

तेज गेंदबाज आवेश खान को भी इंग्लैंड के साथ होने वाली सीरीज के लिए टीम इंडिया में नहीं चुना गया है। पिछली बार साउथ अफ्रीका के साथ खेली गई टी20 सीरीज में आवेश को खेलते हुए देखा गया था। जिसमें उन्होंने 2 मैचों में महज 2 विकेट चटकाए थे। आवेश ने अभी तक टीम इंडिया के लिए 25 टी20 मुकाबले खेले हैं, जिसमें गेंदबाजी करते हुए आवेश ने 27 विकेट चटकाए हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- हार्दिक पांड्या को क्यों कर दिया गया दरकिनार? इस खिलाड़ी को उपकप्तान बनाकर BCCI ने चौंकाया

3. यश दयाल

साल 2024 यश दयाल के लिए काफी अच्छा रहा। आईपीएल 2024 में शानदार प्रदर्शन के बाद उनको टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने का मौका भी मिला था। साउथ अफ्रीका के साथ खेली गई टी20 सीरीज में पिछली बार यश दयाल टीम इंडिया का हिस्सा थे, लेकिन इस बार सेलेक्टर्स ने यश को भी नजरअंदाज कर दिया है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- Champions Trophy 2025: टीम इंडिया की उम्मीदों को झटका, इतने मैच नहीं खेल पाएंगे जसप्रीत बुमराह

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola