Shubman Gill Second Innings Excellent Record Test Series : भारत ने रांची टेस्ट में इंग्लैंड को 5 विकेट से शिकस्त देकर सीरीज पर 3-1 से अजेय बढ़त बना ली है। जीत के नायक शुभमन गिल और ध्रुव जुरेल रहे। जिन्होंने दूसरी पारी में यादगार प्रदर्शन किया। गिल और ध्रुव जुरेल ने 72 रन की नाबाद साझेदारी कर भारत को रांची टेस्ट में जीत की दहलीज को पार करवाया था। जिसके दम पर अब टीम इंडिया ने पांच टेस्ट मैच की सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना ली है। इंग्लैंड के खिलाफ इस सीरीज की दूसरी पारी में शुभमन गिल का कमाल का प्रदर्शन रहा है। रांची टेस्ट की दूसरी पारी में भी गिल ने 52 रन की नाबाद पारी खेली और भारत को पांच टेस्ट की पांच मैच की सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त दिलाई।
दूसरी पारी में गिल सुपरहिट
शुभमन गिल इस सीरीज की पहली पारी में फेल होने के बाद दूसरी पारी में कमाल की बल्लेबाजी की है। बता दें कि गिल ने पिछली पांच पहली पारी में 23, 34, 0 और 38 का स्कोर बनाया है। वहीं दूसरी पारी में गिल ने 0, 104, 91, 52* रन बनाए हैं। गिल ने राजकोट टेस्ट की दूसरी पारी में 91 रन बनाए थे। वहीं रांची टेस्ट की दूसरी पारी में भी गिल ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और नाबाद 52 रन बनाए। नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने आए गिल के सामने एक समय पर 120 पर भारत की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी, लेकिन उन्होंने वहां से विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल के साथ पारी को संभाला और जीत तक पहुंचाया।
विशाखापट्टनम में जड़ा था गिल ने शतक
विशाखापट्टनम की दूसरी पारी में गिल मुश्किल स्थिति में बल्लेबाजी करने आए थे और वहां से उन्होंने सैकड़ा जमाया था। गिल ने विशाखापट्टनम की दूसरी पारी में 104 रन की कमाल पारी थी। उसके बाद राजकोट टेस्ट की दूसरी पारी में गिल ने एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी का बेहतर प्रदर्शन किया और 91 रन बनाए थे। हालांकि वह राजकोट टेस्ट में रन आउट हो गए थे। जिसकी वजह से वह अपना शतक पूरा नहीं कर पाए। अब एक बार फिर रांची टेस्ट की दूसरी पारी में गिल ने दमदार प्रदर्शन करते हुए 52 रन की नाबाद पारी खेली और भारत को सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बनाई।
ये भी पढ़ें- IND vs ENG: रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को हराया, यहां जानें जीत के 5 फैक्टर
ऐसा रहा मैच का हाल
चौथे टेस्ट की बात करें तो इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। रूट ने पहली पारी में इस सीरीज का पहला शतक लगाकर इंग्लिश टीम को 353 रन के बड़े स्कोर तक पहुंचाया था। जिसके जवाब में टीम इंडिया ने ध्रुव जुरेल के 90 रन और यशस्वी जायसवाल के 73 रन की मदद से पहली पारी में 307 रन बनाए। फिर दूसरी पारी में 46 रन की बढ़त मिलने के बावजूद इंग्लिश टीम दूसरी पारी में 145 रन पर ढेर हो गई थी।
ये भी पढ़ें- IND vs ENG: ध्रुव जुरेल का सुनील गावस्कर के बयान पर आया रिएक्शन, MS Dhoni से की थी तुलना
बता दें कि अश्विन ने दूसरी पारी में 5 बल्लेबाजों का शिकार किया। जबकि कुलदीप यादव ने 4 विकेट हासिल किए थे। वहीं एक विकेट रवींद्र जडेजा ने हासिल किया था। दूसरी पारी में भारत को 192 रन का लक्ष्य मिला था। जिसका पीछा करते हुए कप्तान रोहित शर्मा ने 55 रन की कप्तानी पारी खेली। वहीं शुभमन गिल और ध्रुव जुरेल ने क्रमश: 52 और 39 रन की नाबाद पारी खेल भारत को जीत दिलाई।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे से पहले जसप्रीत बुमराह को लेकर आई बड़ी अपडेट
28 mins agoपाकिस्तान के शादाब खान ने तोड़ा रिकॉर्ड, धुआंधार शतक जड़कर रचा इतिहास
40 mins ago2 मैचों में फ्लॉप होने के बाद भी भुवनेश्वर कुमार होंगे प्लेइंग 11 का हिस्सा
1 hr agoईशान फिर बाहर, तीसरे T20I में वैभव को मिलेगा मौका? भारत के पास ये 3 विकल्प
2 hrs agoरोहित शर्मा कर सकते हैं MI की कप्तानी, पूर्व क्रिकेटर की बड़ी भविष्यवाणी
3 hrs agoटीम इंडिया को लगा झटका, स्टार बल्लेबाज ईशान किशन तीसरे T20I से बाहर
4 hrs ago199 रन पर आउट हुए देवदत्त पडिक्कल, अंपायर के फैसले पर उठाए सवाल
5 hrs ago'सुना कि मैं रिटायर...', रोहित शर्मा ने संन्यास की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी
6 hrs agoJSK के लिए नहीं खेलेंगे पोलार्ड, MI का हेड कोच बनने के बाद उठाया कदम
7 hrs agoPAK vs ENG: 154 पर 9 विकेट गिरे, फिर भी पाकिस्तान ने 242 चेज कर जीता मैच
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines