Rohit Sharma Scored Double Hundred In Last Ranchi Test : भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा टेस्ट मैच रांची में खेला जाएगा। भारत सीरीज में 2-1 से आगे है। अब जहां टीम इंडिया को चौथा टेस्ट मैच खेलना है वह मैदान कप्तान रोहित शर्मा के लिए काफी खास है। रोहित ने 5 साल पहले 2019 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ रांची में टेस्ट मैच खेला था। जिसमें इस दिग्गज बल्लेबाज ने रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया था। रोहित शर्मा की इस खास पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। अब एक बार फिर भारतीय टीम रांची में टेस्ट मैच खेलने जा रही है और टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथों में है। जिसके बाद भारतीय फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि रोहित एक बार फिर यहां 2019 वाली खास पारी खेलेंगे।
रोहित शर्मा ने टेस्ट में बेस्ट स्कोर रांची बनाया था
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने इस मैदान पर आखिरी बार कोई टेस्ट मैच 2019 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था। उस मैच में रोहित शर्मा ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 255 गेंदों पर 212 रन की बेहतरीन पारी खेली थी। इस पारी की खास बात यह थी कि रोहित शर्मा ने 212 में से 148 रन चौकों और छक्कों की मदद से बनाए थे। रोहित शर्मा का इस खास पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। भारतीय फैंस को एक बार फिर अपने पसंदीदा बल्लेबाज से उसी तरह की पारी की उम्मीद होगी।
ये भी पढ़ें- IND vs ENG : ‘या तो फिट या अनफिट,’ केएल राहुल की चोट पर बैटिंग कोच ने दिया नया अपडेट
राजकोट में जड़ा था शतक
राजकोट टेस्ट में खेले गए तीसरे टेस्ट में कप्तान रोहित शर्मा ने पहली पारी में कमाल का शतक जड़ा था। एक समय 33 पर 3 विकेट गंवाने के बाद उन्होंने यह कप्तानी पारी खेली थी। रोहित की इस पारी के बाद उन्होंने फॉर्म में आने के संकेत दिए थे। अब रांची टेस्ट में भी उनसे एक बार फिर बड़ी पारी की उम्मीद फैंस लगाए बैठे हैं। बता दें कि टीम इंडिया की बल्लेबाजी में सिर्फ रोहित शर्मा और शुभमन गिल ही अनुभवी बल्लेबाज हैं। उनके अलावा यशस्वी जायसवाल (7 टेस्ट), रजत पाटीदार(2 टेस्ट), सरफराज खान(1 टेस्ट) और ध्रुव जुरेल(1 टेस्ट) ने अभी तक काफी कम टेस्ट मैच खेलने का अनुभव है।
ये भी पढ़ें- IPL 2024: मोहम्मद शमी आईपीएल से बाहर, टी20 वर्ल्ड कप खेलने पर सस्पेंस
सीरीज में अजेय बढ़त बनाने पर होगी नजर
टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ बॉलिंग, बैटिंग और फील्डिंग सभी डिपार्टमेंट में कमाल का प्रदर्शन किया है। हैदराबाद टेस्ट मैच गंवाने के बाद भारत ने शानदार वापसी की थी और इंग्लैंड को बड़े अंतर से शिकस्त दी थी। अब कप्तान रोहित शर्मा की नजर रांची टेस्ट मैच जीतकर सीरीज पर 3-1 की अजेय बढ़त बनाने पर होगी। जिसके लिए खुद कप्तान रोहित शर्मा को एक बार फिर कप्तानी पारी खेलनी होगी। हालांकि बुमराह की अनुपस्थिति भी भारत को रांची टेस्ट में काफी खलने वाली हैं।
https://twitter.com/Iconic_Hitman/status/1760275866506949115
संबंधित खबरें
मनीषा भानवाला ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
5 hrs agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
5 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
5 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
6 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
6 hrs agoएशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
6 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
7 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
7 hrs agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
8 hrs agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines