IND vs ENG : 'या तो फिट या अनफिट,' केएल राहुल की चोट पर बैटिंग कोच ने दिया नया अपडेट

KL Rahul Fitness : केएल राहुल की फिटनेस को लेकर टीम इंडिया के बैटिंग कोच विक्रम राठौर ने कहा कि वह फिटनेस प्रतिशत को नहीं मानते हैं। उनके हिसाब से या तो कोई खिलाड़ी पूरी तरह से फिट होता है या फिर पूरी तरह से अनफिट। बता दें कि केएल राहुल धर्मशाला टेस्ट में एक बार फिर वापसी कर सकते हैं। पर उसके लिए उन्हें पूरी तरह से फिट होना पड़ेगा।

India vs England Ranchi Test Indian Team Batting Coach Vikram rathore KL Rahul Fitness

KL Rahul Fitness : भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का चौथा टेस्ट मैच रांची में खेला जाना है। इस मैच में उम्मीद की जा रही थी कि केएल राहुल एक बार फिर टीम में वापसी कर सकते हैं। पर बीसीसीआई ने प्रेस रिलीज जारी कर कहा था कि वह अभी तक पूर्ण रूप से फिट नहीं हो पाए हैं। जिसके कारण वह चौथे टेस्ट से भी बाहर हो गए हैं। हालांकि बीसीसीआई ने प्रेस रिलीज में यह भी कहा था कि धर्मशाला टेस्ट में केएल राहुल की वापसी हो सकती है, लेकिन उसके लिए उन्हेंं पूरी तरह से फिट होना होगा। अब इसको लेकर टीम इंडिया के बैटिंग कोच विक्रम राठौर ने नया अपडेट दिया है। चलिए आपको बताते हैं कि उन्होंने केएल राहुल की फिटनेस को लेकर क्या बयान दिया है।

मैं प्रतिशत नहीं मानता- विक्रम राठौर

जब विक्रम राठौर से केएल राहुल की फिटनेस को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा था कि केएल राहुल इस समय पूरी तरह से फिट नहीं है। मुझे फिटनेस प्रतिशत नहीं पता है। मुझे सिर्फ यह पता है कि या तो खिलाड़ी पूरी तरह से फिट होता है या फिर अनफिट इसके अलावा कोई तीसरा कारण नहीं होता है और अगर वह पूरी तरह से फिट नहीं है तो इसका मतलब है कि वह अनफिट है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा है कि बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनपर ध्यान दे रही है और मेरे से बेहतर वह केएल की स्थिति के बारे में जानते हैं।

केएल राहुल हैदराबाद टेस्ट में हुए थे चोटिल

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल हैदराबाद टेस्ट के दौरान चोटिल हो गए थे। उनकी जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था। जिसकी वजह से उन्हें विशाखापट्टनम टेस्ट से बाहर होना पड़ा। विशाखापट्टनम टेस्ट के बाद ऐसी खबरें आई थीं कि वह राजकोट टेस्ट में वापसी कर सकते हैं, लेकिन वह तब तक पूरी तरह से फिट नहीं थे। हालांकि बाद में केएल राहुल की रांची टेस्ट में वापसी की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन टेस्ट मैच शुरू होने से पहले ही उन्हें चोट के चलते एक बार फिर बाहर होना पड़ा। हालांकि बीसीसीआई ने प्रेस रिलीज में यह भी कहा था कि अगर केएल राहुल पांचवें टेस्ट से पहले फिट हो जाते हैं तो वह खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं।

भारत सीरीज में आगे

हैदराबाद टेस्ट को 28 रन से गंवाने के बाद टीम इंडिया ने बाकी के दो मैचों में शानदार वापसी की थी। अब कप्तान रोहित शर्मा की नजर रांची टेस्ट जीतकर सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बनाने पर होगी । वहीं इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स की नजर भी रांची टेस्ट में विजय प्राप्त कर सीरीज में बराबरी करने पर होगी। बता दें कि आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में इंग्लैंड की टीम 8वें स्थान पर हैं।

https://twitter.com/Jay_Cricket18/status/1760577847880761655

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ