India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच राजकोट टेस्ट खेला जा रहा है। दोनों ही टीम इस मैच को अपने नाम कर सीरीज में बढ़त बनाने की सोच से उतरी है। इस सीरीज में भारत के ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। पहले टेस्ट मैच में भी जडेजा के बल्ले से अर्धशतकीय पारी निकली थी। इसके अलावा खिलाड़ी ने गेंदबाजी में भी अपना कमाल दिखाया था। हालांकि पहले टेस्ट मैच में सिंगल लेने के दौरान खिलाड़ी चोटिल हो गए थे, इसके कारण से उन्हें दूसरे टेस्ट मैच से बाहर रहना पड़ा था। अब सीरीज के तीसरे मुकाबले में जडेजा ने एक बार फिर से वापसी की और अपने करियर का पहला शतक जड़ दिया।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG 3rd Test Live: रवींद्र जडेजा 112 रन बनाकर हुए आउट, टीम इंडिया का बढ़ी मुश्किलें
जडेजा की शतकीय पारी
राजकोट टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म होने तक रवींद्र जडेजा ने 110 रन बना लिया था। इस शतकीय पारी के दौरान उनके बल्ले से 9 चौके और दो छक्के भी निकले थे। खास बात है कि इस शानदार पारी के साथ ही जडेजा ने अपने करियर के 3000 टेस्ट रन भी पूरे कर लिए हैं। यह अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। जडेजा ने इस शानदार पारी के साथ ही टीम को मजबूत स्थिति भी प्रदान कर दी है। एक पल था जब भारत का स्कोर 33 रन पर 3 विकेट हो गया था, लेकिन जडेजा ने टीम को ऐसी स्थिति से निकालकर पहले ही दिन भारत का स्कोर 300 के पार कर दिया है। ऐसे में देशभर के करोड़ों फैंस जडेजा की इस पारी के कायल हो गए हैं। भारतीय टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने जडेजा की इस पारी को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डॉन ब्रैडमैन को याद किया है।
ये भी पढ़ें:- IND VS ENG: सरफराज खान को ऐतिहासिक डेब्यू के बाद आया एक खास फोन कॉल, जानें कौन था ‘सरफू’ का वो खास
गेंदबाजी में भी जड्डू का कमाल
रवि शास्त्री ने रवींद्र जडेजा की पारी की जमकर सराहना की है। शास्त्री ने कहा कि जडेजा की इस पारी को ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डॉन ब्रैडमैन भी ऊपर से देख रहे होंगे। कुल मिलाकर शास्त्री ने जडेजा की पारी की तारीफ की है। उनका कहने का मतलब है कि जडेजा ने इतनी शानदार पारी खेली है, जो धरती पर हैं वह तो देख ही रहे हैं, इसके अलावा जिस खिलाड़ी का देहांत हो गया है, वह भी देख रहे होंगे। बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ जडेजा के आंकड़े काफी कमाल के हैं। वह ना सिर्फ बल्ले के साथ बल्कि गेंदबाजी में भी कमाल दिखा रहे हैं। इसी कारण से रवि शास्त्री जडेजा के इस पारी के कायल हो गए हैं। जब शास्त्री कमेंट्री कर रहे थे, इस दौरान उनसे तारीफ किए बिना रहा नहीं गया और उन्होंने जडेजा को लेकर ब्रैडमैन को याद किया।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG : रजत पाटीदार ने फिर किया निराश, क्या देवदत्त पडिक्कल को मिलना चाहिए था मौका?
बढ़त बनाने की होर में लगी टीमें
भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जा रहा है। यह सीरीज अभी तक बराबरी पर चल रही है। इंग्लैंड ने सीरीज का पहला मुकाबला अपने नाम कर भारतीय टीम को टेंशन में डाल दिया था। इसके बाद भारत ने भी शानदार वापसी करते हुए इंग्लैंड को दूसरे टेस्ट मैच में मात दे दिया। ऐसे में अब करोड़ों फैंस का ध्यान तीसरे टेस्ट मैच पर आ टिका है। राजकोट टेस्ट को जो भी टीम अपने नाम कर लेगी, वह सीरीज में 2-1 से बढ़त बना लेगी।
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
1 hr agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
2 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड की टीम 185 रनों पर ऑलआउट, अर्शदीप सिंह ने झटके 4 विकेट
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
12 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
13 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
13 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
14 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines