Sarfaraz Khan Have Opportunity Special Record : भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का चौथा टेस्ट मैच रांची में खेला जा रहा है। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने इस मैच में टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था और पहले दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लिश टीम ने जो रूट के बेहतरीन शतक की मदद से 7 विकेट के नुकसान पर 302 रन बना लिए थे। वहीं अब उम्मीद है कि भारत दूसरे दिन जल्द ही बल्लेबाजी कर सकता है।
सरफराज खान के पास एक ऐसा रिकॉर्ड बनाने का सुनहरा मौका होगा। जो ना तो विराट कोहली कर पाए थे और ना क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने किया था। चलिए आपको बताते हैं कौन सा है वह खास रिकॉर्ड जो सरफराज खान इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में बना सकते हैं।
सरफराज के पास ‘महारिकॉर्ड’ बनाने का मौका
सरफराज खान ने भारत के लिए राजकोट टेस्ट में डेब्यू किया था और दोनों पारियों में उन्होंने अर्धशतक लगाया था। जिसके बाद अब अगर वह रांची टेस्ट की पहली पारी में भी अर्धशतक या शतक लगाते हैं तो वह भारत के दूसरे ऐसे बल्लेबाज बन जाएंगे, जिन्होंने करियर की शुरुआती तीन पारियों में पचास या उससे अधिक रन बनाए हैं। बता दें कि सचिन ने अपने करियर की शुरुआती तीन पारियों में 15,50 और 08 रन बनाए थे। जबकि विराट कोहली ने करियर की पहली तीन पारियों में 04, 15 और शून्य का स्कोर बनाया था।
सरफराज खान अभी तक करियर की शुरुआती दो पारियों में 62 और नाबाद 68 रन बना चुके हैं। अगर वह रांची टेस्ट की पहली पारी में पचास या उससे अधिक का स्कोर बनाते हैं तो वह सिर्फ दूसरे भारतीय बल्लेबाज होंगे, जिन्होंने टेस्ट करियर की शुरुआती तीन पारियों में पचास से अधिक का स्कोर बनाया है।
सुनील गावस्कर कर चुके हैं यह कारनामा
पूर्व भारतीय बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने टेस्ट करियर की शुरुआती तीन पारियों में अर्धशतक या उससे ज्यादा का स्कोर बनाया था। बता दें कि गावस्कर ने अपने करियर की शुरुआती तीन पारियों में 65, नाबाद 67 और तीसरी पारी में 116 रन की शानदार शतकीय पारी खेली थी। वह यह कारनामा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज भी थे। तब से अभी तक कोई भी खिलाड़ी भारत के लिए ऐसा नहीं कर पाया।
हालांकि अब सरफराज खान के पास भी मौका होगा कि वह इस दिग्गज बल्लेबाज की लिस्ट में अपना नाम शुमार कर सकें। बता दें कि जब सरफराज खान ने राजकोट टेस्ट में अर्धशतक लगाया था उस समय सुनील गावस्कर वहीं मौजूद थे और सरफराज खान के अर्धशतक लगाने के बाद वह तालियां बजाते हुए नजर आए थे।
ये भी पढ़ें- IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप के मैच से पहले बड़ा ‘संकट’, ICC जल्द ले सकती है नया फैसला!
जो रूट ने बचाई इंग्लैंड की लाज
रांची टेस्ट की बात करें तो इंग्लैंड की टीम पहली पारी में एक समय 112 रन पर 5 विकेट गंवा चुकी थी। पर दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने एक छोर को संभाल कर रखा था। उन्होंने पहले बेन फोक्स के साथ भागेदारी करते हुए 112 के स्कोर से 225 तक पहुंचाया था। हालांकि बेन फोक्स 47 के निजी स्कोर पर मोहम्मद सिराज का शिकार बने और 3 रन से अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर पाए।
ये भी पढ़ें- IND vs ENG: रविचंद्रन अश्विन ने रांची टेस्ट में की कप्तानी, पहली बार संभाली कमान; जानें क्या है पूरा माजरा
फिर इसके बाद जो रूट ने टॉम हार्टली के साथ 20 रन जोड़े पर वह भी जो रूट का लंबा साथ नहीं दे पाए और 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। हालांकि इसके बाद जो रूट और ओली रॉबिन्सन के बीच 57 रन की नाबाद साझेदारी हुई है। जिसकी वजह से इंग्लैंड 112 के स्कोर से 302 पर 7 विकेट तक पहुंचे में सफल रहा। रांची टेस्ट के दूसरे दिन इंग्लिश फैंस को उम्मीद होगी कि जो रूट और ओली रॉबिन्सन जोड़ी टीम को 400 के पास पहुंचाए।
संबंधित खबरें
मनीषा भानवाला ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
2 hrs agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
2 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
3 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
3 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
4 hrs agoएशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
4 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
4 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
5 hrs agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
6 hrs agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines