Ravichandran Ashwin Created History: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे रांची टेस्ट मैच में भारत के स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने इतिहास रच दिया है। अश्विन ने पिछले ही मैच में टेस्ट क्रिकेट का 500वां विकेट लिया था। यह कारनामा करने वाले वह दूसरे भारतीय जबकि दुनिया के 9वें खिलाड़ी बने थे। अब रांची टेस्ट मैच में अश्विन ने एक और बड़ा कारनामा कर दिखाया है, जो कि आज तक एक भी भारतीय खिलाड़ी नहीं कर पाए थे। चलिए आपको बताते हैं अश्विन ने क्या बड़ा रिकॉर्ड बनाया है।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: सोशल मीडिया पर छाए आकाश दीप, फैंस बोले आ गया ‘शमी 2.0’
अश्विन ने क्या इतिहास रचा
रविचंद्रन अश्विन इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में विकटों के शतक लगाने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। अश्विन ने इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो को आउट करने के साथ ही यह रिकॉर्ड भी बना दिया है। अश्विन के अलावा इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज भागवत सुब्रमण्यम चंद्रशेखर हैं। उन्होंने 38 इनिंग में 95 विकेट चटकाए हैं। वहीं, तीसरे स्थान पर भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी अनिल कुंबले हैं, उन्होंने 36 इनिंग में 85 विकेट अपने नाम किए हैं। अब अश्विन इन सभी खिलाड़ियों को पीछे छोड़ते हुए इंग्लैंड के खिलाफ 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। खिलाड़ी ने 43 इनिंग में यह कारनामा कर दिखाया है।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: सोशल मीडिया पर छाए आकाश दीप, फैंस बोले आ गया ‘शमी 2.0’
किस टीम के कितने खिलाड़ी कर चुके हैं ये कारनामा
आपको बता दें कि रविचंद्रन अश्विन इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में 100 विकेट पूरे करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज तो बन गए हैं, लेकिन अन्य टीम के कई गेंदबाजों ने यह कारनामा कर दिखाया है। अश्विन के अलावा 19 अन्य ऐसे खिलाड़ी हैं, जो इंग्लैंड के खिलाफ यह कारनामा कर चुके हैं। इन खिलाड़ियों में सबसे अधिक खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के हैं। कंगारू टीम के 13 ऐसे खिलाड़ी हैं, जो इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में 100 से अधिक विकेट अपने नाम कर चुके हैं। इसके अलावा यह कारनामा करने वाले 5 खिलाड़ी वेस्टइंडीज के हैं।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: डेब्यू मैच में ही आकाशदीप ने कर दी बड़ी गलती, रोहित शर्मा हुए नाराज
इंग्लैंड के खिलाफ सर्वाधिक टेस्ट विकेट
वहीं, श्रीलंका के पूर्व दिग्गज गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन भी यह रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। आपको बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ सबसे अधिक टेस्ट विकेट लेने वाले खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज शेन वॉर्न हैं। उन्होंने 36 मैचों के 72 इनिंग में 195 विकेट लिए हैं। इसके अलावा दूसरे स्थान पर भी ऑस्ट्रेलिया के ही पूर्व खिलाड़ी डेनिस लिली का नाम आता है। उन्होंने इंग्लिश टीम के खिलाफ 57 इनिंग में 167 विकेट लिए हैं।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: मां की देखभाल के लिए छोड़ा था क्रिकेट, झकझोर देगा आकाश दीप का संघर्ष
अश्विन के नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज
रविचंद्रन अश्विन ना सिर्फ इंग्लैंड के खिलाफ 100 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने हैं, बल्कि वह इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में 1 हजार से अधिक रन और कम से कम 100 विकेट लेने वाले चौथे खिलाड़ी भी बने हैं। अश्विन के अलावा भी 3 ऐसे खिलाड़ी हैं, जो इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में 1000 प्लस रन और 100 प्लस विकेट अपने नाम कर चुके हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि अश्विन सिर्फ इंग्लैंड के खिलाफ ही नहीं बल्कि किसी भी टीम के खिलाफ टेस्ट में कम से कम 100 विकेट और एक हजार प्लस रन बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: बिहार के लाल ने किया डेब्यू, जानें रणजी ट्रॉफी में कैसा है खिलाड़ी का प्रदर्शन
संबंधित खबरें
मनीषा भानवाला ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
3 hrs agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
3 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
4 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
4 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
5 hrs agoएशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
5 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
6 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
6 hrs agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
7 hrs agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines