India vs England Ranchi Test Pitch Report

IND vs ENG: रांची की पिच का क्या रहेगा मिजाज, जानें गेंदबाज या बल्लेबाज किसे मिलेगी मदद

Ranchi Test Pitch Report : भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का चौथा टेस्ट मैच रांची में 23 फरवरी से खेला जाएगा, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि रांची की पिच किसका साथ देती हुई नजर आएगी। बता दें कि पिच पर काफी दरारें देखी गई हैं। 2019 के बाद यहां कोई टेस्ट मैच होने जा रहा है।

India vs England Ranchi Test Pitch Report : टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच सीरीज का चौथा टेस्ट मैच 23 फरवरी से रांची में खेला जाएगा। दोनों टीमों के कप्तानों की नजर रांची टेस्ट में विजय प्राप्त करने पर होगी। जहां कप्तान रोहित शर्मा सीरीज में अजेय बढ़त लेगे के इरादे से आएंगे तो वहीं मेहमान टीम के कप्तान सीरीज में खुद को बरकरार करने के लिए लड़ते हुए दिखाई देंगे। पर सबसे बड़ा सवाल यह है कि रांची की पिच किसका साथ देती हुई नजर आएगी। क्या यहां पर तेज गेंदबाज सफल रहेंगे या फिर स्पिन गेंदबाज अपना जलवा बिखेरते हुए दिखाई देंगे। या फिर पिच बल्लेबाजों को मदद करती हुई नजर आएंगे। चलिए आपको बताते हैं। क्या है रांची की पिच का राज।

विज्ञापन

स्पिनरों को मिलेगी मदद

विज्ञापन

रांची में पांच साल बाद कोई टेस्ट मैच का खेला जाएगा। जब दोनों ही कप्तानों ने पिच का मुआयना तब पिच पर काफी दरारें देखने को मिली थी। इसके अलावा पिच काफी सुखी हुई भी दिखाई दी। जिसके बाद यह समझा जा सकता है कि यह पिच स्पिन बॉलर्स की मददगार होगी। वहीं पिच देखने के बाद यह भी देखा गया है कि पहले दिन ही अगर पिच पर इतनी दरारें हैं तो दूसरे दिन तक जाते-जाते यह दरारे बढ़ने लगेगी और स्पिनरों को पिच से अधिक मदद मिलती हुई नजर आएगी। स्पिनर्स के अलावा इस पिच पर तेज गेंदबाजों को भी मदद मिल सकती है। पिच सूखी है और साथ में दरारें हैं। उसे देखने के बाद यह साफ है कि तेज गेंदबाज अगर बॉलिंग में मिश्रण करते हैं तो यकीनन उन्हें पिच से कुछ न कुछ फायदा जरूर मिलेगा।

विज्ञापन

टॉस होगा अहम

विज्ञापन

रांची में टॉस जीतना काफी अहम साबित होगा और यकीनन टॉस जीतने वाले कप्तान इस पिच पर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करेंगे। जिसके पीछे का मुख्य कारण इस पिच पर अधिक दरारें हैं। जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता जाएगा। वैसे-वैसे ही पिच पर दरारें और बड़ी होती जाएंगी। जिसके बाद चौथी पारी में यहां बड़ा टारगेट चेज करना काफी मुश्किल होगा। हालांकि रांची में अभी तक सिर्फ दो मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें से एक ड्रॉ हुआ है तो एक भारत ने जीता था।

विज्ञापन

2019 में खेला गया था आखिरी मैच

विज्ञापन

रांची में आखिरी बार कोई टेस्ट मैच 2019 में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया था। उस समय भारत पहले बल्लेबाजी करते हुए रोहित शर्मा के दोहरे शतक की मदद से 497 रन पर पारी घोषित कर दी थी। मगर जब साउथ अफ्रीका इस पिच पर बल्लेबाजी करने आई तब वह पहली पारी में 162 और दूसरी पारी में 133 रन पर ही ढेर हो गई थी। बता दें उस मैच में 14 विकेट तेज गेंदबाजों के नाम रहे थे। जबकि 14 विकेट ही स्पिनरों के खातों में गए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ