Indian Youngster Teach England Bazball In India : रांची टेस्ट में इंग्लैंड की हार के साथ ही उनका भारत में सीरीज जीतने का सपना भी चकनाचूर हो गया। पांच टेस्ट मैच की सीरीज में पहला टेस्ट मैच जीतने के बाद स्टोक्स की टीम बाकी के तीन टेस्ट में दूर-दूर तक कही नजर नहीं आई। इंग्लैंड को रांची टेस्ट में 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा और बैजबॉल खेलने के इरादे से भारत आई इंग्लिश टीम को सीरीज से हाथ धोना पड़ा। इस सीरीज में टीम इंडिया के यंगिस्तान ने कमाल का प्रदर्शन किया है। विशाखापट्टनम में यशस्वी जायसवाल के बल्ले से दोहरा शतक देखने के बाद उसी मैच की दूसरी पारी में शुभमन गिल ने नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए 104 रन की कमाल पारी खेली थी। जिसके दम पर भारत ने विशाखापट्टनम में 106 रन से जीत हासिल की।
विशाखापट्टनम टेस्ट के बाद राजकोट टेस्ट में यशस्वी जायसवाल ने एक और दोहरा शतक ठोका। जबकि सरफराज खान ने दोनों पारियों में अर्धशतक जमाया था। इसके अवाला ध्रुव जुरेल ने भी 46 रन की उपयोगी पारी खेली थी। जिसके दम पर भारत 434 रन की ऐतिहासिक जीत दर्ज करने में सफल रहा था। अब रांची टेस्ट में भी एक बार फिर भारत के यंगिस्तान ने कमास का प्रदर्शन किया और सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
इंग्लैंड भूली ‘बैजबॉल’
इंग्लैंड के बैजबॉल क्रिकेट ने पिछले कुछ वर्षों में कमाल का प्रदर्शन किया पर जब बेन स्टोक्स की कप्तानी वाली टीम भारत में बैजबॉल खेलने आई तो उसे सीरीज से हाथ धोना पड़ा। रांची टेस्ट तक पहुंचते-पहुंचते इंग्लैंड की टीम ने बैजबॉल क्रिकेट छोड़ पारंपरिक टेस्ट क्रिकेट को महत्व देना जरूरी समझा। उन्हें इसका फायदा रांची टेस्ट की पहली पारी में मिला और उनके सबसे अनुभवी बल्लेबाज जो रूट ने इस सीरीज का पहला शतक लगाया।
ये भी पढ़ें- IND vs ENG: कप्तानी में छाए रोहित शर्मा, रांची टेस्ट जीतकर बना दिया बड़ा रिकॉर्ड
रांची टेस्ट की पहली पारी में जो रूट ने 122 रन बनाने के लिए 274 बॉल खेली थी। वहीं बेन फोक्स ने 47 रन बनाने के लिए 126 गेंदों का सामना किया था। जबकि दूसरी पारी में जैक क्रॉली ने 60 रन बनाने के लिए 91 और बेन फोक्स को 17 रन बनाने के लिए 76 बॉल का सामना करना पड़ा था। इससे साफ होता है कि जो टीम भारत में बैजबॉल क्रिकेट खेलने का सपना लेकर आई थी उसे भी चौथे टेस्ट तक आते-आते अपनी रणनीति में बदलाव करना पड़ा।
यंगिस्तान ने सिखाया बैजबॉल
पिछले कुछ वर्षों में बैजबॉल क्रिकेट ने काफी उपलब्धि हासिल की है। इंग्लैंड ने पाकिस्तान में जाकर 3 टेस्ट की सीरीज में 3-0 से जीत दर्ज की थी। उसके बाद एशेज सीरीज में भी इंग्लिश टीम ने यही रवैया कायम रखा था। पर जब भारत में यहीं टीम बैजबॉल क्रिकेट खेलने आई तब यशस्वी जायसवाल ने अटैकिंग अप्रोच अपनाया और इंग्लैंड के गेंदबाजों को उन्हीं की भाषा में करारा जवाब दिया।
ये भी पढ़ें- IND vs ENG : ना विराट ना पुजारा, शुभमन गिल ने अंग्रेजों को भगा-भगा कर मारा
शुभमन गिल ने भी अभी तक इस सीरीज में कमाल की बल्लेबाजी की है। उन्होंने अभी तक परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढाला है। रांची टेस्ट में शुभमन गिल ने दूसरी पारी में बेहतरीन बल्लेबाजी की और 124 गेंदों पर नाबाद 52 रन बनाए। जिसमें दो छक्के शामिल थे। गिल की इस पारी में खास बात यह थी कि उन्होंने 119 गेंदों बाद कोई बाउंड्री लगाई थी। इसके अलावा ध्रुव जुरेल ने भी पहली पारी में जहां 149 गेंदों पर 90 रन की पारी खेली। वहीं दूसरी पारी में उन्होंने 77 गेंदों पर नाबाद 39 रन बनाए थे।
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
4 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
4 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
5 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
5 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
5 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
6 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
6 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
6 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines