R. Ashwin Break Record Anil Kumble Most Wickets Home Soil : रांची टेस्ट में दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने एक खास उपलब्धि अपने नाम की। उन्होंने पूर्व दिग्गज भारतीय लेग स्पिनर अनिल कुंबले का वर्षों पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त करने में कामयाबी हासिल की है। बता दें रांची टेस्ट की पहली पारी में अश्विन ने 1 विकेट हासिल किया था। वहीं दूसरी पारी में वह अभी तक 5 बल्लेबाजों का शिकार कर चुके हैं। जिसके बाद वह भारत में सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड पूर्व लेग स्पिनर अनिल कुंबले के नाम था। जिन्होंने भारतीय सरजमीं पर खेलते हुए 350 टेस्ट विकेट हासिल किए थे। पर अब यह रिकॉर्ड रविचंद्रन अश्विन के नाम दर्ज हो गया है। वहीं अश्विन ने यह उपलब्धि कुंबले से 4 मैच पहले हासिल की है।
सबसे तेज 350 विकेट का रिकॉर्ड
भारतीय सरजमीं पर रविचंद्रन अश्विन ने बेन डकेट के रूप में 350वां टेस्ट विकेट लिया था। फिर उसके बाद ओली पोप को भी शून्य पर पवेलियन की राह दिखाकर 351वां विकेट हासिल किया। जिसके बाद उन्होंने अनिल कुंबले के भारतीय सरजमीं पर सबसे ज्यादा 350 टेस्ट विकेट लेने का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। बता दें कि अनिल कुंबले ने भारत में 63 टेस्ट मैचों में 350 टेस्ट विकेट का आंकड़ा छुआ था। जबकि अश्विन ने 350 टेस्ट विकेट लेने के लिए अनिल कुंबले से 4 मैच कम यानी उन्होंने यह उपलब्धि महज 59 टेस्ट मैचों में हासिल की है। जिसके बाद अब वह टेस्ट में भारतीय पिच पर सबसे तेज 350 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। बता दें कि अश्विन के अब भारतीय पिच पर 354 टेस्ट विकेट हो गए हैं।
ये भी पढ़ें- IND vs ENG : जो रूट के विकेट में ध्रुव जुरेल का हाथ, इस तरह निभाई भूमिका
अश्विन ने रांची टेस्ट में खोला पंजा
रांची टेस्ट की पहली पारी में सिर्फ 1 विकेट लेने वाले रविचंद्रन अश्विन ने दूसरी पारी में 5 विकेट हासिल किए। उन्होंने दूसरी पारी में बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, बेन फोक्स और जेम्स एंडरसन को अपना शिकार बनाया है। बता दें अश्विन ने भारत के लिए 99 टेस्ट मैच में यह 35वां पांच विकेट हॉल है। दूसरी पारी में अश्विन की कमाल की गेंदबाजी के दम पर इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में सिर्फ 145 रन पर सिमट गई। अब भारत को दूसरी पारी में 192 रन का लक्ष्य हासिल करना है।
ये भी पढ़ें- IND Vs ENG : अंपायर कॉल पर फैंस ने उठाए सवाल, सोशल मीडिया पर काटा बवाल
राजकोट में किए थे 500 विकेट पूरे
बता दें कि आर. अश्विन ने राजकोट टेस्ट की पहली पारी में 500 विकेट लेने का खास रिकॉर्ड बनाया था। वह भारत के लिए टेस्ट में 500 विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बने थे। बता दें कि अश्विन ने भारत के लिए 99 टेस्ट मैच खेले हैं। जिसमें अब उनके नाम 507 विकेट हो गए हैं। इसके अलावा अश्विन के नाम टेस्ट में 5 शतक और 14 अर्धशतक भी लगाए हैं।
ये भी पढ़ें- IND vs ENG : रांची टेस्ट में सकंटमोचक बने ध्रुव जुरेल, शतक चूके जीत लिया दिल
संबंधित खबरें
हैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
36 mins agoऋषभ पंत का कमबैक टला, चोट के कारण IND A vs NZ A के तीसरे मैच से भी हुए बाहर
1 hr agoकब और कहां खेला जाएगा IND vs NZ पांचवां T20I? जानें फ्री में देखने का तरीका
1 hr ago11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
2 hrs agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
3 hrs agoपाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल
4 hrs agoविजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
12 hrs agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
13 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
13 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines