India vs England Rajkot Test : भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच 15 फरवरी से खेला जाएगा। तीसरे टेस्ट से पहले भारतीय टीम में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। राजकोट टेस्ट मैच में सरफराज खान का डेब्यू तय माना जा रहा है। वहीं सरफराज खान के साथ दो भारतीय खिलाड़ी भी इंग्लैंड के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू कर सकते हैं। बता दें कि शुरुआती दो मैचों में भारतीय टीम का प्रदर्शन मिला-जुला रहा था। पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने भारत को 28 रन से हराया था। उसके बाद विशाखापट्टनम टेस्ट में भारतीय टीम ने शानदार वापसी करते हुए 106 रन से जीत दर्ज की थी। अब सीरीज 1-1 की बराबरी पर है।
सरफराज और ध्रुव जुरेल का डेब्यू तय!
भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट मैच में सरफराज खान का डेब्यू तय माना जा रहा है। विशाखापट्टनम में नंबर 4 पर श्रेयर अय्यर ने बल्लेबाजी की थी। मगर उन्हें बाकी बचे हुए तीन मैचों से ड्रॉप कर दिया है। जिसके बाद सरफराज खान तीसरे टेस्ट में श्रेयस अय्यर की जगह लेंगे। सरफराज खान के बाद ध्रुव जुरेल का टेस्ट डेब्यू भी तय माना जा रहा है।
जुरेल राजकोट टेस्ट में केएस भरत के स्थान पर खेलते हुए नजर आएंगे। बता दें कि केएस भरत इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो मैचों में कोई भी बड़ा प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे थे। जिसके बाद टीम मैनेजमेंट तीसरे टेस्ट में केएस भरत को बेंच पर बैठा कर ध्रुव जुरेल को मौका दे सकती है। केएस भरत ने भारत के लिए 7 टेस्ट खेल चुके हैं। जिसमें वह एक भी अर्धशतक लगाने में फेल रहे हैं। इस दौरान भरत का औसत सिर्फ 20.09 का रहा है। वहीं ध्रुव जुरेल का फर्स्ट क्लास करियर भी केएस भरत से ज्यादा बेहतर है।
यह गेंदबाज भी करेगा डेब्यू
सरफराज खान और ध्रुव जुरेल के अलावा आकाश दीप भी तीसरे टेस्ट मैच में डेब्यू कर सकते हैं। आकाश दीप को भारतीय टीम में मुकेश कुमार के स्थान पर खिलाया जा सकता है। बता दें कि मुकेश कुमार को विशाखापट्टनम टेस्ट में मोहम्मद सिराज के स्थान पर शामिल किया था, लेकिन वह दोनो पारियों में काफी महंगे साबित हुए थे।
मुकेश कुमार ने पहली पारी में 7 ओवर में 6.28 की इकॉनमी से 44 रन दिए थे। वहीं दूसरी पारी में मुकेश कुमार ने पांच ओवर में 26 रन देकर शोएब बशीर का एकमात्र विकेट हासिल किया था। जिसके बाद तीसरे टेस्ट मैच में मुकेश कुमार को बाहर का रास्ता दिखाकर आकाश दीप को उनकी जगह शामिल किया जा सकता है। बता दें कि आकाश दीप के भारतीय टीम में आने के बाद बल्लेबाजी में गहराई भी आएगी। आकाश दीप गेंदबाजी में 140 की गति से गेंदबाजी के साथ-साथ निचले क्रम में बल्लेबाजी करने का दम भी रखते हैं। आकाश दीप इंग्लैंड के खिलाफ बॉल और बैट दोनों डिपार्टमेंट में असरदार साबित हो सकते हैं।
राजकोट टेस्ट में यह तीनों करेंगे डेब्यू!
कप्तान रोहित शर्मा और हेड कोच इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में कड़े फैसले लेते हैं तो ऐसे में सरफराज खान, ध्रुव जुरेल और आकाश दीप तीनों एक साथ टेस्ट डेब्यू कर सकते हैं। हालांकि राजकोट टेस्ट में सरफराज खान और ध्रुव जुरेल का खेलना लगभग तय माना जा रहा है। बता दें कि सीरीज के हिसाब से तीसरा टेस्ट मैच काफी अहम माना जा रहा है। अभी सीरीज 1-1 की बराबरी पर है।
ये भी पढ़ें- IND vs ENG: पांच साल बाद राजकोट में होगा टेस्ट, जानें कैसा रहेगा पिच का मिजाज
ये भी पढ़ें- Dhruv Jurel : ‘पापा मेरे हीरो हैं,’ इंग्लैंड के खिलाफ ध्रुव जुरेल का खेलना तय! डेब्यू कैप करेंगे पिता को समर्पित
ये भी पढ़ें- ICC Rankings: मोहम्मद नबी बने नंबर 1 खिलाड़ी, टॉप 10 में सिर्फ एक भारतीय
संबंधित खबरें
टीम इंडिया पर जीत का जश्न मनाकर ट्रोल हुए पाकिस्तानी पीएम शाहबाज शरीफ
14 mins agoIPL 2027 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर सकते हैं रोहित शर्मा
1 hr agoमनीषा भानवाला ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
9 hrs agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
9 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
9 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
10 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
10 hrs agoएशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
10 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
11 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines