Icc World Test Championship 2023-25 Points Table : भारत ने इंग्लैंड को राजकोट टेस्ट में 434 रन के बड़े अंतर से शिकस्त देकर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली है। राजकोट टेस्ट के बाद टीम इंडिया को आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 में भी फायदा हुआ है। वहीं इंग्लैंड की टीम को आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-2025 में भारी नुकसान झेलना पड़ा है। बता दें कि भारत डब्ल्यूटीसी में अभी तक सात में से पांच जीत दर्ज कर चुका है। वहीं इंग्लैंड टीम को पांचवीं हार का सामना करना पड़ा है। जहां एक तरफ भारतीय टीम को राजकोट टेस्ट में जीत का फायदा मिला है तो दूसरी तरफ इंग्लैंड को हार के बाद भारी नुकसान झेलना पड़ा है।
भारत आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टॉप 2 में
भारत ने राजकोट टेस्ट में जीत दर्ज करने के बाद आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 में टॉप दो में अपनी जगह बना ली है। पहले स्थान पर न्यूजीलैंड की टीम 75 अंक प्रतिशत के साथ पहले स्थान पर काबिज है। वहीं भारतीय टीम 59.52 अंक प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गया हैं। भारत ने इस चक्र में 7 टेस्ट मैच खेले हैं। जिसमें उन्हें 4 में जीत और 2 में हार झेलनी पड़ी है। इसके अलावा वेस्टइंडीज के खिलाफ एक मैच ड्रॉ रहा था। वहीं इंग्लैंड की टीम इसमें 8वें स्थान पर खिसक गई है। टॉप तीन में ऑस्ट्रेलिया तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। उनके अभी 10 मैचों में 6 जीत और 3 हार के बाद 55 अंक प्रतिशत हैं।
इंग्लैंड को स्लो ओवर फेंकने का हुआ नुकसान
इंग्लैंड टीम को टेस्ट में स्लो ओवर फेंकने के चलते 19 अंकों का नुकसान झेलना पड़ा है। जिसके बाद वह अंक तालिका में 8वें स्थान पर पहुंच गया है। इंग्लैड के इस समय 21.87 अंक प्रतिशत हैं। जिसके बाद इस टीम के नीचे सिर्फ श्रीलंका की टीम है। वहीं अब इंग्लैंड टीम का आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलने का सपना भी टूट गया है।
भारत ने राजकोट टेस्ट में दर्ज की ऐतिहासिक जीत
भारत ने राजकोट टेस्ट में इंग्लैंड के 434 रनों के बड़े अंतर से शिकस्त दी है। जिसके बाद टीम इंडिया की टेस्ट में यह रनों के मामले में सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले भारतीय टीम ने 2021 में न्यूजीलैंड को 372 रनों से हराया था। बता दें कि 1934 के बाद इंग्लैंड की टेस्ट में यह दूसरी सबसे बड़ी हार भी हैं। इससे पहले 1934 में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 562 रन से हराया था। संयोग से भारत की टेस्ट मैच में पारी के हिसाब से सबसे बड़ी जीत भी राजकोट के मैदान पर भी आई थी। जब 2018 में भारत ने वेस्टइंडीज को पारी और 272 रन से हराया था।
ये भी पढ़ें- IND vs ENG : टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ दर्ज की ऐतिहासिक जीत, भारत में नहीं चला ‘बैजबॉल’ का जादू
ये भी पढ़ें- IND vs ENG : भारत ने फतेह किया राजकोट का किला, टेस्ट सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त
ये भी पढ़ें- IND vs ENG : ध्रुव जुरेल की मुस्तैदी, मोहम्मद सिराज का थ्रो; देखते रह गए बेन डकेट
संबंधित खबरें
पाकिस्तान टीम से सैम अयूब की छुट्टी, खराब प्रदर्शन के बाद PCB का बड़ा फैसला
19 mins agoवैभव सूर्यवंशी के बाद अब उनके भाई आशीर्वाद का जलवा, प्रैक्टिस मैच में 87 गे
29 mins agoटेस्ट फॉर्मेट में भी अर्शदीप सिंह को मिल सकता है खेलने का मौका
30 mins agoईशान किशन की नंबर-1 रैंकिंग पर खतरा, अभिषेक शर्मा छीन सकते हैं ताज
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे T20I में भारत की संभावित प्लेइंग-11
1 hr agoइंडिया ए के इन 5 खिलाड़ियों ने दूसरी पारी में कराया कमबैक
1 hr agoसारांश जैन की फिरकी का चला जादू, 7 विकेट लेकर बिहार को 99 रन पर किया ढेर
2 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें IND vs NZ तीसरा T20I? जानें तरीका
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले जसप्रीत बुमराह को लेकर आई बड़ी अपडेट
3 hrs agoपाकिस्तान के शादाब खान ने तोड़ा रिकॉर्ड, धुआंधार शतक जड़कर रचा इतिहास
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines