India vs England Rajkot Test Day 4: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट राजकोट में खेला जा रहा है। आज इसका चौथा दिन है और आज सभी की नजरें इस बात पर टिकी होंगी कि आखिर भारत कितना लक्ष्य इंग्लैंड को देता है। अगर यहां से टीम इंडिया जो 322 रन की लीड के साथ चौथे दिन शुरू करेगी अगर 150 या 200 रन बनाती है तो जीत को तय मान सकते हैं। चौथी पारी में 450 से 500 का स्कोर चेज करना बिल्कुल भी आसान नहीं होगा। इसी बीच टीम इंडिया के लिए पहली पारी में 4 विकेट लेने वाले स्टार पेसर मोहम्मद सिराज ने एक खास बयान दिया है। तीसरे दिन के खेल के बाद सिराज ने चौथे दिन का प्लान बताया और समझाया कि कैसे इंग्लैंड का वह और पूरी टीम इंडिया चौथी पारी में काम तमाम कर सकते हैं।
मोहम्मद सिराज का खास प्लान
मोहम्मद सिराज ने चौथे दिन को लेकर कहा,’चौथे दिन बॉल नीचे रह सकती है जितना मुझे दिख रहा है। मेरा लक्ष्य सिर्फ विकेट पर बॉल डालना है। स्टंप्स लाइन से ही विकेट मिलेगा और इससे ही सब कुछ ट्राय करना है।’ इसके अलावा स्पिनर्स को लेकर सिराज ने कहा,’चौथी पारी में स्पिनर्स हावी होते हैं। अभी एक-एक गेंद टर्न हो रही है। आप एक जगह डालेंगे तो आपको विकेट मिलेगी। अभी हम एक गेंदबाज से शॉर्ट हैं तो हम सभी को लंबे-लंबे स्पेल डालने पड़ेंगे। पहली पारी में भी रोहित भाई ने यही कहा था।’
सिराज ने किया कमाल
हैदराबाद टेस्ट में मोहम्मद सिराज कुछ खास नहीं कर पाए थे। भारत की हार में कुछ हद तक वह विलेन भी रहे थे। उसके बाद विशाखापट्टनम टेस्ट में उन्हें जगह नहीं मिल पाई। मुकेश कुमार को मौका दिया गया लेकिन वह भी कुछ खास नहीं कर पाए। अब राजकोट टेस्ट में सिराज ने वापसी करते हुए कमाल कर दिया। उन्होंने 84 रन देकर चार विकेट लिए और अंग्रेजों की कमर तोड़ दी। सिराज ने इस पारी में ओली पोप, बेन फोक्स, रेहान अहमद और जेम्स एंडरसन के विकेट झटके।
टीम इंडिया की पकड़ मजबूत
भारतीय टीम ने पहली पारी के आधार पर 126 रन की बढ़त बनाई थी। भारत के 445 के जवाब में अंग्रेज टीम 319 पर सिमट गई थी। अब दूसरी पारी में तीसरे दिन के अंत तक भारत ने 2 विकेट खोकर 196 रन बना लिए हैं। यशस्वी 104 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए हैं तो शुभमन गिल 65 पर नाबाद हैं। सरफराज, जडेजा और ध्रुव जुरेल को आगे आना है। ऐसे में भारत के पास अच्छा मौका है कि 322 की बढ़त को 500 या उससे आगे ले जाया जाएगा। चौथे दिन टी तक हर हाल में भारत इंग्लैंड को बल्लेबाजी देना चाहेगा और तेज तर्रार बल्लेबाजी के साथ टारगेट सेट करना चाहेगा।
यह भी पढ़ें- IND vs ENG: रिंकू सिंह के नाम पर शुरू हुई चर्चा! रजत पाटीदार ने मुश्किल की घड़ी में बढ़ाई टीम इंडिया की चिंता
यह भी पढ़ें- IND vs ENG: क्या यशस्वी जायसवाल चौथे दिन करेंगे बल्लेबाजी? टीम इंडिया के लिए एक और इंजरी की समस्या
संबंधित खबरें
IPL 2027 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर सकते हैं रोहित शर्मा
26 mins agoमनीषा भानवाला ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
7 hrs agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
7 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
8 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
8 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
9 hrs agoएशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
9 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
10 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
10 hrs agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines