Kl Rahul Can Replace Rajat Patidar in Ranchi Test : भारत और इंग्लैंड के बीच राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेले गए तीसरे टेस्ट में धमाकेदार जीत दर्ज की। टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 434 रन के बड़े अंतर से शिकस्त देकर सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। भारतीय टीम के हर खिलाड़ी ने राजकोट टेस्ट में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। मगर उसी टेस्ट में रजत पाटीदार का बल्लेबाज खामोश दिखाई दिया। जिस पिच पर भारत के बल्लेबाज जमकर रन बटोर रहे थे। वहीं रजत पाटीदार पहली पारी में पांच और दूसरी पारी में खाता खोले बिना ही पवेलियन लौट गए। जिसके बाद यह सवाल उठ रहे हैं कि क्या टीम मैनेजमेंट रांची टेस्ट में भी रजत पाटीदार पर दाव लगाएगा या फिर टीम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।
रजत पाटीदार रांची टेस्ट से हो सकते हैं बाहर
भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच 23 फरवरी से रांची में खेला जाएगा। इस टेस्ट में रजत पाटीदार को प्लेइंग 11 से बाहर किया जा सकता है। दरअसल चौथे टेस्ट से केएल राहुल की वापसी की उम्मीद जताई जा रही है। जिसके बाद रजत पाटीदार को वह रिप्लेस कर सकते हैं। रजत पाटीदार को टीम इंडिया में दो टेस्ट मैच खेलने का मौका मिला है। मगर वह अब तक कोई भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं। जिसके बाद चौथे टेस्ट में उनका बेंच पर बैठना लगभग तय माना जा रहा है।
रजत पाटीदार ने विशाखापट्टनम में टेस्ट डेब्यू किया था। इसमें वह पहली पारी में 32 और दूसरी पारी में 9 रन बनाकर आउट हो गए थे। इसके बाद टीम मैनेजमेंट ने राजकोट टेस्ट में भी रजत पाटीदार पर भरोसा जताया लेकिन वह टीम की उम्मीद पर पूरी तरह से खरे नहीं उतर पाए। राजकोट टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने 5 और दूसरी पारी में शून्य का स्कोर बनाया था। जिसके बाद यह तय है कि अगर केएल राहुल टीम में वापसी करते हैं तो उन्हें बेंच पर बैठना होगा।ॉ
सरफराज खान की जगह पक्की
इंग्लैंड के खिलाफ बाकी बचे हुए दो टेस्ट मैचों के लिए सरफराज खान ने प्लेइंग 11 में अपनी जगह पक्की कर ली है। राजकोट टेस्ट में डेब्यू करने वाले सरफराज खान ने दोनों पारियों में अर्धशतक जमाया। जहां उन्होंने पहली पारी में 66 गेंदों पर 62 रन बनाए। वहीं दूसरी पारी में 72 गेंदों पर 68 रन ठोक दिए। सरफराज के इस धमाकेदार प्रदर्शन के बाद टीम मैनेजमेंट उन्हें बाहर करने की गलती नहीं करेगी। जिसके बाद इस खिलाड़ी का बाकी बचे हुए दोनों टेस्ट खेलना लगभग तय हैं।
https://twitter.com/MunawarKiJanta1/status/1759121862477693074
भारत ने राजकोट में किया कमाल
राजकोट टेस्ट में भारत के लगभग सभी खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। जहां पहली पारी में कप्तान रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा ने शतक ठोका। वहीं सरफराज खान ने भी टेस्ट क्रिकेट में आतिशी शुरुआत की। सरफराज के अलावा ध्रुव जुरेल ने भी पहली पारी में 46 रन बनाए और विकेटकीपिंग में भी असरदार दिखाई दिए। पहली पारी में भारत की गेंदबाजी की बात करें तो मोहम्मद सिराज ने 4 विकेट हासिल किए। फिर दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल(214) ने ताबड़तोड़ दोहरा शतक लगाया। वहीं शुभमन गिल ने भी 91 रन की खास पारी खेली। इसके बाद सरफराज खान ने भी बल्लेबाजी में अपनी छाप छोड़ते हुए 72 गेंदों पर 68 रन बनाए। वहीं गेंदबाजी में रवींद्र जडेजा ने पांच बल्लेबाजों का शिकार किया।
ये भी पढ़ें- IND vs ENG: भारत-इंग्लैंड के खिलाड़ियों के बीच क्यों हुआ कंफ्यूजन? यशस्वी-सरफराज पर बिफरे रोहित
ये भी पढ़ें- IND vs ENG : टीम इंडिया ने इंग्लैंड को राजकोट में हराया, आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में मारी छलांग
ये भी पढ़ें- IND vs ENG : भारत ने फतेह किया राजकोट का किला, टेस्ट सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त
संबंधित खबरें
ईशान किशन की नंबर-1 रैंकिंग पर खतरा, अभिषेक शर्मा छीन सकते हैं ताज
2 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे T20I में भारत की संभावित प्लेइंग-11
28 mins agoइंडिया ए के इन 5 खिलाड़ियों ने दूसरी पारी में कराया कमबैक
50 mins agoसारांश जैन की फिरकी का चला जादू, 7 विकेट लेकर बिहार को 99 रन पर किया ढेर
1 hr agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें IND vs NZ तीसरा T20I? जानें तरीका
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले जसप्रीत बुमराह को लेकर आई बड़ी अपडेट
2 hrs agoपाकिस्तान के शादाब खान ने तोड़ा रिकॉर्ड, धुआंधार शतक जड़कर रचा इतिहास
2 hrs ago2 मैचों में फ्लॉप होने के बाद भी भुवनेश्वर कुमार होंगे प्लेइंग 11 का हिस्सा
3 hrs agoईशान फिर बाहर, तीसरे T20I में वैभव को मिलेगा मौका? भारत के पास ये 3 विकल्प
4 hrs agoरोहित शर्मा कर सकते हैं MI की कप्तानी, पूर्व क्रिकेटर की बड़ी भविष्यवाणी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines