India vs England ODI Series: ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद अब टीम इंडिया इंग्लैंड के साथ वनडे और टी20 सीरीज खेलने वाली है। इंग्लैंड की टीम इन सीरीज के लिए भारत का दौरा करने वाली है। हालांकि इसको लेकर अभी तक बीसीसीआई ने टीम इंडिया का ऐलान नहीं किया है, लेकिन आज हम आपको वनडे सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन के बारे में बताने वाले हैं। जिसमें मोहम्मद शमी की वापसी होती हुई दिखाई दे रही है। 6 फरवरी से तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज होगा।
बुमराह-राहुल को आराम!
बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जसप्रीत बुमराह और केएल राहुल को सभी मैचों में खेलते हुए देखा गया था। सिडनी टेस्ट के दौरान बुमराह को पीठ में ऐंठन के चलते मैदान से बाहर जाना पड़ा था, जिसके बाद उन्होंने दूसरी पारी में गेंदबाजी भी नहीं की थी। अब चैंपियंस ट्रॉफी को देखते हुए बुमराह को वनडे सीरीज से आराम दिया जा सकता है। इसके केएल राहुल का भी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया में चुना जाना तय माना जा रहा है, इसके लिए राहुल को भी वनडे सीरीज से आराम दिया जा सकता है।
ये भी पढ़ें:- Video: ‘जो वो बोलते हैं, वो नहीं करते’, मनोज तिवारी ने गौतम गंभीर पर लगाए सनसनीखेज आरोप
मोहम्मद शमी की होगी वापसी!
तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को आखिरी बार टीम इंडिया के लिए वनडे विश्व कप 2023 में खेलते हुए देखा गया था। इंजरी के चलते शमी लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं, हालांकि शमी इन दिनों घरेलू क्रिकेट में कमाल का प्रदर्शन करके टीम इंडिया में वापसी का दावा ठोक चुके हैं। जसप्रीत बुमराह को इंग्लैंड के साथ होने वाली वनडे सीरीज से आराम मिलने के बाद मोहम्मद शमी टीम इंडिया के तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई कर सकते हैं।
वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव।
ये भी पढ़ें:- क्या एक और भारतीय खिलाड़ी के रिश्ते में पड़ी दरार? इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो, डिलीट की फोटो
संबंधित खबरें
IPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
15 mins agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
1 hr agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
8 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
9 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
9 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
9 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
10 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
11 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
11 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines