MCC Clarifies Joe Root Wicket Controversy: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच के दौरान जो रूट का विकेट काफी विवादों में रहा था। इंग्लैंड को जीत के लिए 608 रनों की जरूरत थी। इसी बीच आकाश दीप ने चौथे दिन के अंत में जो रूट को आउट कर दिया। एक कमेंटेटर ने इसी बीच जिक्र किया था कि आकाश की गेंद बैक फुट नो बॉल करार दी जानी चाहिए थी। इसके बाद कुछ प्रशंसकों ने भी सोशल मीडिया पर इस फैसले की आलोचना की थी। अब MCC ने आलोचकों की बोलती बंद कर दी है।
MCC ने जो रूट के विकेट पर क्या कहा?
MCC असल में क्रिकेट के नियम बनाता है। उन्होंने बताया कि आकाश दीप की गेंद नो बॉल नहीं थी और नियमों के अंतर्गत थी। MCC की स्टेटमेंट के अनुसार गेंदबाज की पिच पर पहली लैंडिंग को मान्य रखा जाता है और उस हिसाब से आकाश दीप ने जब गेंद डाली थी, तो लैंड करते समय उनके पैर का जमीन से पहला संपर्क बैक फुट क्रीज के अंदर था। इसी वजह से यह नो बॉल नहीं थी। आकाश के पैर का सिर्फ पिछला हिस्सा क्रीज के पार गया था, जबकि गेंद डालते समय पहला संपर्क अंदर ही था।
भारत ने दूसरे टेस्ट मैच में दर्ज की ऐतिहासिक जीत
भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन में दूसरा टेस्ट मैच हुआ था। इस मैदान पर भारत ने कभी भी कोई टेस्ट नहीं जीता था। इसी वजह से गिल एंड कंपनी के सामने बड़ी चुनौती थी। टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और गिल ने अपनी बल्लेबाजी का दम दिखाया। उन्होंने दोनों परियों में 150 से ज्यादा रन बनाकर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दिग्गज एलन बॉर्डर के साथ दर्ज करा लिया। भारत ने इंग्लिश टीम के सामने 608 रनों का लक्ष्य रखा था। जवाब में इंग्लैंड सिर्फ 271 रन ही बना सका और इंडिया ने 336 रनों से जीत प्राप्त कर ली। दूसरी पारी में आकाश दीप ने 6 विकेट झटकते हुए टीम की जीत की राह आसान की।
ये भी पढ़ें:- क्रिकेट नहीं, इस खेल के दौरान अनुष्का शर्मा के साथ नजर आए विराट कोहली, सूट-बूट में दिखाया स्टाइलिश लुक
संबंधित खबरें
स्टार खिलाड़ी उमा कशवी पर LIVE मैच में लंगूर ने किया हमला, रोकना पड़ा खेल
20 mins agoसरफराज खान की अनदेखी पर भड़के वसीम जाफर, बोले-वजह क्रिकेट से अलग लगती है
56 mins agoएक ही दिन 2 मुकाबले खेलेगी टीम इंडिया, जानें कब और कहां देखें LIVE
1 hr agoIND vs NZ: कैच छोड़ने पर सवाल हुआ तो भड़क उठे ग्लेन फिलिप्स
1 hr agoसोनी का सब्सक्रिप्शन नहीं, तो यहां फ्री में देखें IND vs NZ दूसरा टी20 मैच
2 hrs agoहार्दिक पंड्या की कप्तानी पर संकट? मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट ने दिया हिंट
2 hrs agoBCCI का बड़ा ऐलान, परविंदर अवाना बने जूनियर सिलेक्शन कमेटी के अध्यक्ष
3 hrs agoविराट कोहली ने किया था टीम में वापसी का वादा, फिर नहीं दिया जवाब
3 hrs ago72 साल का इंतजार खत्म, भारत ने एशियन TT चैंपियनशिप में जीता मेडल
4 hrs ago30 की उम्र में भारतीय क्रिकेटर सब्बीनेनी मेघना ने किया संन्यास का ऐलान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines