IND vs ENG: लॉर्ड्स में रवींद्र जडेजा से कहां हुई चूक? मोहम्मद कैफ ने उठाया पर्दा

लॉर्ड्स टेस्ट की दूसरी पारी में रवींद्र जडेजा ने कमाल की बल्लेबाजी का नजारा पेश किया था। वहीं मोहम्मद कैफ ने बताया कि बल्लेबाजी के दौरान जडेजा से कहां गलती हुई?

ravindra jadeja-mohammad kaif

मोहम्मद कैफ-रवींद्र जडेजा

India vs England Test: टीम इंडिया इन दिनों इंग्लैंड के दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। अभी तक सीरीज के 3 मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें से 2 इंग्लैंड और 1 टीम इंडिया ने जीता है। पिछला मैच लॉर्ड्स में खेला गया था, जिसमें टीम इंडिया को करीबी हार का सामना करना पड़ा था। टीम इंडिया इस मैच को पांचवें दिन आखिरी सेशन में 22 रन से हार गई थी। जिसके चलते इंग्लैंड ने सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली है। वहीं इस मैच की दूसरी पारी में रवींद्र जडेजा ने आखिर तक इंग्लैंड के गेंदबाजों का सामना किया और शानदार पारी खेली थी लेकिन वे टीम को जीत नहीं दिला सके थे। हर कोई जडेजा की शानदार पारी की तारीफ कर रहा है तो वहीं टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने बताया की लॉर्ड्स में जडेजा से कहां चूक हुई थी?

विज्ञापन

लॉर्ड्स में कहां हुई जडेजा से गलती?

मोहम्मद कैफ ने अपने यूट्यूब चैनल पर बोलते हुए कहा कि “मैंने पूरा मैच बॉल टू बॉल देखा है। जडेजा हर ओवर की चौथी और पांचवीं गेंद पर रन ले रहे थे, जिससे दूसरे बल्लेबाज को कम से कम गेंद खेलने का मौका मिला। जिस ओवर में मोहम्मद सिराज आउट हुए थे उस ओवर में जडेजा ने तीसरी गेंद पर ही रन ले लिया था। जो उनकी छोटी सी गलती रही। अगर जडेजा यहां थोड़ा और धैर्य दिखाते तो वे मैच को और ज्यादा नजदीक ले जाते। जिससे टीम इंडिया जीत भी सकती थी।”

विज्ञापन

टीम इंडिया को मिली थी 22 रन से हार

लॉर्ड्स टेस्ट को जीतने के लिए टीम इंडिया को 193 रनों का टारगेट मिला था, लेकिन इसके जवाब में भारतीय टीम 170 रन पर ऑलआउट हो गई थी। दूसरी पारी में टीम इंडिया की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए रवींद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा 61 रनों की नाबाद पारी खेली थी।

विज्ञापन

इस बीच जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने आखिर में जडेजा का अच्छे से साथ देते हुए काफी समय तक इंग्लैंड के गेंदबाजों का सामना किया था। अब सीरीज का चौथा मैच 23 जुलाई से मेनचेस्टर में खेला जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ