India Test Team Squad Update 5th Test : : 7 मार्च से भारत और इंग्लैंड के बीच धर्मशाला में पांचवां और अंतिम टेस्ट मैच खेला जाएगा। हालांकि पांचवें टेस्ट से पहले भारतीय टीम के स्क्वॉड में दो बदलाव देखने को मिले हैं। दरअसल केएल राहुल को आखिरी टेस्ट से रिलीज कर दिया गया है। वहीं जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है। इसके अलावा स्टार ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को भी पांचवें टेस्ट से रिलीज कर दिया गया है।
दरअसल वाशिंगटन सुंदर को इस सीरीज में दूसरे टेस्ट के स्क्वॉड में शामिल किया गया था। पर उन्हें एक भी टेस्ट मैच खेलने का मौका नहीं दिया गया। वाशिंगटन सुंदर को 2 मार्च से खेले जाने वाले रणजी ट्रॉफी 2024 के सेमीफाइनल के चलते रिलीज किया है। दरअसल 2 मार्च को मुंबई और तमिलनाडु के बीच रणजी ट्रॉफी 2024 का सेमीफाइनल खेला जाएगा। इसमें सुंदर तमिलनाडु टीम का हिस्सा है।
विशाखापट्टनम टेस्ट में किया था शामिल
विशाखापट्टनम टेस्ट में वाशिंगटन सुंदर को रवींद्र जडेजा के स्थान पर टीम में शामिल किया गया था। पर उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं दिया गया। हालांकि वाशिंगटन सुंदर को रिलीज करने का कारण रणजी ट्रॉफी 2024 का सेमीफाइनल है। सुंदर तमिलनाडु की तरफ से घेरलू क्रिकेट खेलते हैं और 2 मार्च को उनकी टीम को मुंबई के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबला खेलना है। जिसके चलते उन्हें स्क्वॉड से रिलीज किया गया है।
बीसीसीआई ने अपनी प्रेस रिलीज में यह भी कहा है कि अगर टीम इंडिया को पांचवें टेस्ट में उनकी आवश्यकता होगी तो वह उन्हें फिर से स्क्वॉड में शामिल कर सकती है। बता दें कि सुंदर की तमिलनाडु टीम में वापसी से उनकी टीम को अधिक मजबूती मिलगी। सुंदर ऑफ स्पिन के साथ-साथ मध्यक्रम बल्लेबाज भी हैं।
ये भी पढ़ें- BCCI Annual Contract: एक साल में कितना बदल गया कॉन्ट्रैक्ट, किसे मिली एंट्री और किसका कटा पत्ता; पूरी लिस्ट
बुमराह की हुई वापसी
टीम इंडिया के टेस्ट में उपकप्तान जसप्रीत बुमराह की एक बार फिर स्क्वॉड में वापसी हुई है। दरअसल जसप्रीत बुमराह को रांची टेस्ट में आराम दिया गया था। अब एक बार फिर जसप्रीत बुमराह धर्मशाला टेस्ट में भारतीय तेज गेंदबाजी डिपार्टमेंट का नेतृत्व करते हुए दिखाई देंगे। बुमराह टेस्ट सीरीज में दूसरे सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं। उन्होंने 4 टेस्ट में अभी तक 17 विकेट हासिल किए हैं। वहीं इंग्लैंड के स्पिनर टॉम हार्टली 20 विकेट के साथ शीर्ष स्थान पर काबिज है। धर्मशाला टेस्ट में बुमराह एक बार फिर अपनी रफ्तार से इंग्लैंड बल्लेबाजों के स्टंप उड़ाते हुए नजर आएंगे।
ये भी पढ़ें- IPL 2024: क्रुणाल पांड्या से छिनी कमान, लखनऊ सुपर जायंट्स ने किया सीजन से पहले बड़ा ऐलान
भारत ने सीरीज पर किया कब्जा
रांची टेस्ट जीतने के बाद भारतीय टीम ने सीरीज पर कब्जा कर लिया है। टीम इंडिया ने पांच टेस्ट मैच की सीरीज में 3-1 से अजेय बढ़त बना रखी है। अब कप्तान रोहित शर्मा की नजर पांचवें टेस्ट में जीतकर 4-1 से सीरीज अपने नाम करने पर होगी। बता दें कि हैदराबाद टेस्ट में हार के बाद टीम इंडिया ने शानदार वापसी की है। धर्मशाला टेस्ट आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के लिए भी काफी अहम माना जा रहा है।
संबंधित खबरें
अफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
12 mins agoसंजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
35 mins agoवैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
1 hr agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
1 hr agoन्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
1 hr agoपहले वनडे में होगी भारत की कड़ी परीक्षा, ऑकलैंड के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन
2 hrs agoअफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
2 hrs agoन्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
2 hrs ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
3 hrs agoसिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines