Dharamsala Test Is Ravichandran Ashwin 100 Test If He Playing : भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का अंतिम मुकाबला 7 से 11 मार्च के बीच धर्मशाला में खेला जाएगा। भारतीय टीम 3 मार्च को ही धर्मशाला पहुंच गई थी। जिसके बाद टीम इंडिया ने 4 मार्च से अभ्यास करना भी शुरू कर दिया है। अब रविचंद्रन अश्विन के पास धर्मशाला टेस्ट में भारत के दिग्गज स्पिनर्स अनिल कुंबले और हरभजन सिंह के खास क्लब में शामिल होने का शानदार मौका है।
अश्विन ने इस सीरीज में कमाल की गेंदबाजी का प्रदर्शन किया है। मुश्किल स्थिति में जब-जब कप्तान रोहित शर्मा को विकेट की दरकार थी। तब-तब उन्होंने सबसे अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को गेंद थमाई और उन्होंने विकेट निकाल कर दी थी। अब अश्विन के पास धर्मशाला में एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने का सुनहरा मौका है।
धर्मशाला में बनाएंगे अश्विन रिकॉर्ड
धर्मशाला टेस्ट में खेलते ही भारतीय टीम के स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले और हरभजन सिंह के खास क्लब में शामिल हो जाएंगे। दरअसल अश्विन अब तक भारत के लिए 99 टेस्ट मैच खेल चुके हैं। अगर उन्हें धर्मशाला टेस्ट मैच की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाता है। तब वह भारत के लिए 100 या उससे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने वाले तीसरे स्पिनर बन जाएंगे।
अश्विन से पहले अनिल कुंबले और हरभजन सिंह भारत के लिए 100 या उससे ज्यादा टेस्ट मैच खेल चुके हैं। अनिल कुंबले ने भारत के लिए 132 टेस्ट मैच खेले थे। जबकि हरभजन सिंह ने भारत के लिए 103 टेस्ट मैच खेले थे। वहीं अश्विन धर्मशाला टेस्ट मैच खेलते ही भारत के पांचवें गेंदबाज भी बन जाएंगे। इसके अलावा अश्विन भारत के लिए 100 टेस्ट खेलने वाले 14वें खिलाड़ी बन जाएंगे।
ये भी पढे़ं- IPL 2024: लीग के ओपनिंग मैच के लिए CSK ही क्यों होती है पहली पसंद! देखें ये चौंकाने वाले आंकड़े
500 विकेट लेने वाले दूसरे खिलाड़ी
इससे पहले रविचंद्रन अश्विन ने इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट टेस्ट की पहली पारी में जैक क्रॉली के रूप में 500वां विकेट हासिल किया था। जिसके बाद वह भारत के लिए 97 टेस्ट में सबसे तेज 500 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। इनसे पहले यह रिकॉर्ड अनिल कुंबले के नाम था। जिन्होंने भारत के लिए 105 टेस्ट में 500 विकेट हासिल किए थे। वहीं अश्विन दुनिया के दूसरे गेंदबाज भी बन गए हैं, जिन्होंने 97 टेस्ट में सबसे तेज 500 विकेट हासिल किए हैं। उनसे आगे सिर्फ श्रीलंका के पूर्व दिग्गज स्पिनर मुथैया मुरलीधरन हैं, जिन्होंने 87 टेस्ट में 500 विकेट हासिल किए थे।
ये भी पढे़ं- T20 World Cup 2024: लो जी! तैयार हो गया USA का स्टेडियम, IND vs PAK समेत होंगे ये 7 मैच, देखें शेड्यूल
धर्मशाला टेस्ट में जीतना चाहेगी भारत
कप्तान रोहित शर्मा समेत सभी भारतीय खिलाड़ियों की नजर धर्मशाला टेस्ट जीतकर सीरीज 4-1 से अपने नाम करना चाहेगी। भारत ने रांची टेस्ट जीतकर सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना ली थी, लेकिन धर्मशाला टेस्ट भारत के लिए चुनौतिपूर्ण रहने वाला है। दरअसल धर्मशाला का मौसम भारत की जीत और हार में बड़ी भूमिका निभा सकता है। दरअसल इस समय जो मौसम धर्मशाला का है वहीं मौसम इंग्लैंड का रहता है और इंग्लिश खिलाड़ियों को इस मौसम में खेलने का अनुभव भारतीय खिलाड़ियों से अधिक है। ऐसे में अगर भारत को सीरीज 4-1 से अपने नाम करनी है तो उन्हें धर्मशाला टेस्ट में अधिक दम लगाना होगा।
संबंधित खबरें
11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
52 mins agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
1 hr agoपाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल
2 hrs agoविजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
10 hrs agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
11 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
11 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
11 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
12 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
12 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines