BCCI Gift To Players: भारत ने धर्मशाला टेस्ट में इंग्लैंड को चारों खाने चित कर दिया है। भारत ने पारी और 64 रनों से इंग्लिश टीम को मात देकर ना सिर्फ धर्मशाला टेस्ट अपने नाम किया, बल्कि इस सीरीज को भी 4-1 से अपने नाम कर लिया है। भारत ने इस जीत के बाद डब्ल्यूटीसी प्वाइंट्स टेबल में अपनी स्थिति और अधिक मजबूत कर ली है। इससे भारत के करोड़ों फैंस खुशी से झूम उठे हैं। इसके अलावा टीम के कोच से लेकर बीसीसीआई तक सभी खुश हैं। भारत की इस ऐतिहासिक जीत के बाद बीसीसीआई सचिव जय शाह ने भारतीय टीम के खिलाड़ियों के लिए बड़ा ऐलान कर दिया है। बीसीसीआई की ओर से जीत का तोहफा दिया गया है।
किसे मिलेगा कितना पैसा
एक साल में अगर कोई खिलाड़ी 50 फीसदी से अधिक टेस्ट मैचों में भारतीय टीम के स्क्वाड का हिस्सा होता है, तो उन्हें मैच फीस के अलावा एक मैच के लिए 15 लाख रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा अगर कोई खिलाड़ी 50 फीसदी से अधिक टेस्ट मैचों भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा रहा है, तो उन्हें एक टेस्ट मैच के लिए फीस के अलावा 30 लाख रुपये मिलेंगे। अगर कोई खिलाड़ी 75 फीसदी से अधिक मैचों में भारतीय टीम के स्क्वाड में शामिल रहा है, तो उन्हें मैच फीस के अलावा एक मैच के लिए 22.5 लाख रुपये मिलेंगे। इसके अलावा अगर कोई खिलाड़ी 75 फीसदी से अधिक मैचों में भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा है, तो उन्हें मैच फीस के 45 लाख रुपये प्रति मैच मिलेंगे।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: धर्मशाला टेस्ट जीतकर रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, ये 3 रिकॉर्ड हुआ भारत के नाम
खिलाड़ियों पर होगी पैसों की बारिश
बता दें कि भारत की इस ऐतिहासिक जीत के बाद बीसीसीआई सचिव जय शाह ने भारतीय टीम के लिए बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने जीत के बाद टेस्ट क्रिकेट प्रोत्साहन योजना की घोषणा कर दी है। उन्होंने इसका ऐलान करते हुए कहा कि मुझे खिलाड़ियों के लिए ‘टेस्ट क्रिकेट प्रोत्साहन योजना’ की शुरुआत की घोषणा करके काफी खुशी हो रही है। इस योजना का उद्देश्य खिलाड़ियों को वित्तीय तौर पर मजबूत बनाने का है। बता दें कि इस नए स्कीम से टेस्ट क्रिकेट खेल रहे खिलाड़ियों को मैच फीस 15 लाख के अलावा भी रमक दी जाएगी। यह खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। इससे टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ियों पर नोटों की बारिश होने वाली है।
युवाओं के बदौलत भारत ने जीता मैच
इंग्लैंड के खिलाफ यह जीत भारत के लिए इसलिए भी अहम है, क्योंकि इस मैच में भारत के कई बड़े खिलाड़ी नहीं खेल रहे थे। भारत के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली सीरीज से बाहर थे, तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी सीरीज नहीं खेल रहे थे। सीरीज के बीच केएल राहुल चोटिल होकर बाहर हो गए थे। इसके अलावा ऋषभ पंत भी सीरीज के हिस्सा नहीं थे। बावजूद इसके भारत ने इस सीरीज को अपने नाम कर लिया है। भारतीय टीम ने युवा खिलाड़ियों के बदौलत सीरीज जीता है। यह अपने आप में बड़ी बात है। इस सीरीज में भारत के कई युवा खिलाड़ी उबरे हैं। हम बात यशस्वी जायसवाल की करें या फिर ध्रुव जुरेल, इस सीरीज ने भारत को कई नए चेहरे दिए हैं।
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
2 mins agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
38 mins agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
45 mins agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
1 hr agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
2 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
2 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
3 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
3 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines