---विज्ञापन---

खेल

IND vs ENG : रांची टेस्ट में हार के बाद फैंस ने उड़ाया ‘बैजबॉल’ का मजाक, देखें मजेदार रिएक्शन

Fans Reaction Bazball : रांची टेस्ट में 5 विकेट से हार के बाद इंग्लैंड का भारत में सीरीज जीतने का सपना सिर्फ सपना बनकर रह गया। इसके बाद सोशल मीडिया पर इंग्लैंड की बैजबॉल रणनीति को फैंस जमकर ट्रोल कर रहे हैं। फैंस इंग्लैंड की रांची टेस्ट में हार के बाद मजेदार रिएक्शन भी दे रहे हैं।

England Team defeat Ranchi Test Fans Reaction Bazball : रांची टेस्ट में 5 विकेट से हार झेलने के बाद सोशल मीडिया पर इंग्लैंड टीम की बैजबॉल का जमकर मजाक उड़ाया जा रहे हैं। फैंस सोशल मीडिया पर बैजबॉल की जमकर खिल्ली उड़ाते हुए दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि रांची टेस्ट की पहली पारी में 46 रन की बढ़त लेने के बावजूद इंग्लैंड को भारत से 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। रांची टेस्ट की दूसरी पारी में इंग्लिश बल्लेबाज महज 145 रन पर ढेर हो गए थे। जिसके बाद भारत को रांची टेस्ट की चौथी पारी में 192 रन का लक्ष्य मिला था। पर रोहित शर्मा की 55 रन की कप्तानी पारी के बाद शुभमन गिल और ध्रुव जुरेल ने भी सहास भरी पारी खेली और दोनों ने मिलकर भारत को जीत की दहलीज के पार पहुंचाया। अब इंग्लैंड की इस हार के बाद फैंस सोशल मीडिया पर जमकर उनका मजाक उड़ा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर फैंस ने दिए रिएक्शन

रांची टेस्ट में हार के बाद फैंस सोशल मीडिया पर इंग्लिश टीम को काफी ट्रोल कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा कि रोहित शर्मा ने यंग डेब्यूटेंट से इंग्लैंड को हरा दिया। वहीं एक फैन ने लिखा कि बैजबॉल ने कुलदीप यादव और रविचंद्रन अश्विन के आगे आत्मसमर्पण कर दिया। इसके अलावा एक ने लिखा कि भारत के हर खिलाड़ी को गिफ्ट में थार कार मिलनी चाहिए क्योंकि भारत की बी टीम ने इंग्लैंड की ए टीम को हरा दिया। इनके अलावा कई फैंस सोशल मीडिया पर इंग्लैंड का मजाक उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

मैक्कुलम औरस्टोक्स के अंडर पहली सीरीज गंवाई

रांची टेस्ट मैच जीतने के बाद भारतीय टीम ने पांच टेस्ट मैच की सीरीज में 3-1 से अजेय बढ़त बना ली है। बता दें कि कोच ब्रेंडन मैक्कुलम और बेन स्टोक्स की कप्तानी में इंग्लैंड की यह पहली सीरीज हार है। इससे पहले इन दोनों के अंडर इंग्लैंड ने 7 टेस्ट सीरीज खेली थी। जिसमें से 4 में उन्हें जीत मिली है। वहीं 3 टेस्ट सरीज ड्रॉ रही थी, लेकिन जब इंग्लैंड भारत में सीरीज खेलने आई तो उसे 8वीं टेस्ट सीरीज गंवानी पड़ गई। बता दें कि भारत की यह घर में लगातार 17वीं टेस्ट सीरीज जीत है। टीम इंडिया को आखिरी बार 2012-13 में इंग्लैंड ने ही भारत में हराया था। पर उसके बाद से भारत घर में कोई टेस्ट सीरीज नहीं हारा है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- IND vs ENG: अपने होम ग्राउंड पर लगातार सबसे अधिक टेस्ट सीरीज जीतने वाली टीमें

---विज्ञापन---

रांची में भारत का राज

रांची टेस्ट की पहली पारी में भारत 46 रन से पिछड़ गया था। जिसके बाद क्रिकेट दिग्गज यह मान रहे थे कि इंग्लैंड रांची टेस्ट में जीत दर्ज कर सीरीज बराबर कर लेगा। पर दूसरी पारी में पहले भारतीय स्पिन तिकड़ी ने कमाल का प्रदर्शन किया था। जिसके दम पर भारत ने इंग्लैंड को दूसरी पारी में सिर्फ 145 रन पर समेट दिया। दूसरी पारी में अश्विन ने पंजा खोला तो वहीं कुलदीप यादव ने 4 विकेट हासिल किए थे। जबकि एक सफलता रवींद्र जडेजा को मिली थी।

ये भी पढ़ें- IND vs ENG : ना विराट ना पुजारा, शुभमन गिल ने अंग्रेजों को भगा-भगा कर मारा

---विज्ञापन---

192 रन का पीछा करते हुए कप्तान रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने 84 रन की बेहतरीन शुरुआत दी। मगर 120 रन तक भारत ने पांच विकेट गंवा दिए थे। जिसके बाद शुभमन गिल और ध्रुव जुरेल ने पारी को संभाला और 72 रन की अटूट साझेदारी कर भारत को रांची टेस्ट में जीत दिलाई।

---विज्ञापन---

First published on: Feb 26, 2024 05:00 PM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola