IND vs ENG: 3 खिलाड़ियों की होगी एंट्री! ओवल टेस्ट में टीम इंडिया की Playing 11 पर बड़ा अपडेट

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला 31 जुलाई से लंदन के द ओवल में खेला जाएगा। इस मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में 3 खिलाड़ियों की एंट्री हो सकती है।

IND vs ENG

IND vs ENG

India vs England 5th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पांचवां और आखिरी टेस्ट मैच लंदल के द ओवल स्टेडियम में 31 जुलाई से खेला जाएगा। ये मैच सीरीज का निर्णायक मुकाबला हो सकता है। इस मैच को जीतकतर इंग्लैंड की टीम सीरीज को जीतना चाहेगी तो वहीं भारतीय टीम ओवल टेस्ट को जीतकर सीरीज को 2-2 की बराबरी पर खत्म करना चाहेगी। अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि इस मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलवेन कैसी होने वाली है? क्योंकि विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत पांचवें टेस्ट से बाहर हो सकते हैं, इसके अलावा जसप्रीत बुमराह के भी सीरीज के 3 मैच पूरे हो चुके हैं। अब टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।

विज्ञापन

इन 3 खिलाड़ियों की होगी प्लेइंग इलेवन में एंट्री!

इस सीरीज के लिए कुलदीप यादव को टीम इंडिया में तो शामिल किया गया है, लेकिन उनको अभी तक एक भी मैच की प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया है। जिसको लेकर लगातार कोच गौतम गंभीर पर भी सवाल उठ रहे हैं, लेकिन अब रिपोर्ट सामने आ रही है कि ओवल टेस्ट में कुलदीप यादव खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं। इसके अलावा आकाश दीप की भी पांचवें टेस्ट में वापसी हो सकती है। इसके अलावा अर्शदीप सिंह ओवल टेस्ट में अपना डेब्यू करते हुए दिखाई दे सकते हैं।

विज्ञापन

मैनचेस्टर टेस्ट रहा था ड्रॉ

सीरीज का चौथा टेस्ट मैच मैनचेस्टर के ओल्ड टैफर्ड में खेला गया था। वैसे तो ये मैच ड्रॉ रहा था, लेकिन इस ड्रॉ में भी टीम इंडिया की एक तरह से जीत मानी जा रही है। दरअसल एक समय मैच पर इंग्लैंड ने पूरी तरह से शिकंजा कस लिया था और भारतीय टीम की हार चौथे मैच लगभग तय मानी जा रही थी।

विज्ञापन

दूसरी पारी में जिस तरह से कप्तान शुभमन गिल, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर ने बल्लेबाजी करके इंग्लैंड घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया उससे मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। दूसरी पारी में गिल, जडेजा और वाशिंगटन ने शतक लगाए थे। फिलहाल सीरीज में टीम इंडिया 1-2 से पीछे चल रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ