India vs England 5th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच धर्मशाला में खेला जाएगा। मैच से दो दिन पहले टीम इंडिया के युवा विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह भी धर्मशाला पहुंच गए हैं। जिसके बाद फैंस के मन में सवाल उठ रहा है कि क्या सीरीज के आखिरी टेस्ट मैच में रिंकू सिंह का टेस्ट डेब्यू होगा? बता दें, रिंकू सिंह टीम इंडिया के लिए पहले ही वनडे और टी20 क्रिकेट में डेब्यू कर चुके हैं लेकिन टेस्ट क्रिकेट में अभी तक उनका डेब्यू नहीं हुआ है।
केकेआर टीम के पूर्व कोच से मिले रिंकू सिंह
बता दें, रिंकू सिंह पांचवें टेस्ट के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड में शामिल नहीं हैं तो ऐसे में उनका आखिरी टेस्ट मैच में डेब्यू करना संभव नहीं है। हो सकता है रिंकू सिंह धर्मशाला में मैच देखने पहुंचे हो। दरअसल रिंकू सिंह ने अपने धर्मशाला पहुंचने की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी है। दरअसल धर्मशाला पहुंचकर रिंकू सिंह अपनी आईपीएल टीम केकेआर के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज और कोच ब्रेंडन मैक्कुलम से मिले। रिंकू सिंह ने ब्रेंडन मैक्कुलम से काफी कुछ सीखा है।
सीरीज पर कब्जा कर चुकी है टीम इंडिया
बता दें, सीरीज का पहला मैच हारने के बाद टीम इंडिया ने शानदार वापसी की और लगातार तीन मैच जीतकर सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बनाई। अब आखिरी मैच जीतकर टीम इंडिया सीरीज पर 4-1 से कब्जा करना चाहेगी। आखिरी टेस्ट मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बदलाव देखने को मिल सकता है। पांचवें टेस्ट मैच में एक और खिलाड़ी टीम इंडिया के लिए अपना डेब्यू कर सकता है।
जी हां हम बात कर रहे है देवदत्त पडिक्कल की। देवदत्त पडिक्कल धर्मशाला टेस्ट में अपना डेब्यू कर सकते हैं। देवदत्त को रजत पाटीदार की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है। बता दें, रजत पाटीदार को भी इस सीरीज में डेब्यू करने का मौका मिला था लेकिन रजत इस मौके को भुना नहीं पाए। जिसके बाद उन पर टीम से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: ‘फिफ्टी और शतक सिर्फ Time Waste है’, हार्दिक पांड्या ने किसकी ओर किया इशारा
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: 5वें टेस्ट से पहले रोहित शर्मा पर बड़ा अपडेट, मिस कर सकते हैं प्रैक्टिस सेशन! क्या है कारण?
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: टेस्ट क्रिकेट में होगा नया कारनामा, 2 दिन के अंदर ये खिलाड़ी खेलेंगे अपना-अपना 100वां टेस्ट
संबंधित खबरें
भारत के लिए WTC 2027 फाइनल के दरवाजे कैसे खुलेंगे? जानिए पूरा समीकरण
12 mins agoIND vs NZ: वैभव सूर्यवंशी के साथ हुई 'नाइंसाफी', सीरीज जीत के बावजूद नहीं मिला पांचवें T20I की प्लेइंग 11 में मौका
34 mins ago3 दिन बाद मैदान पर उतरेंगे रोहित-विराट, देखें IND vs NZ सीरीज का शेड्यूल
52 mins agoLIVE: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, प्लेइंग 11 में हुआ बदलाव
56 mins agoहैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
1 hr agoऋषभ पंत का कमबैक टला, चोट के कारण IND A vs NZ A के तीसरे मैच से भी हुए बाहर
2 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा IND vs NZ पांचवां T20I? जानें फ्री में देखने का तरीका
2 hrs ago11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
4 hrs agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
4 hrs agoपाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines