हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs ENG: मोहम्मद सिराज ने POTM अवॉर्ड के साथ नहीं ली ये खास चीज, सामने आई बड़ी वजह

ओवल टेस्ट में मोहम्मद सिराज ने कमाल की गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 9 विकेट हासिल किए। जिसके चलते उनको प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस दौरान सिराज ने एक खास चीज नहीं ली थी।

विज्ञापन
Mohammed Siraj

India vs England 5th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला लंदन के ओवल स्टेडियम में खेला गया। इस मैच को आखिरी दिन पहले सेशन में टीम इंडिया ने 6 रनों से अपने नाम कर लिया। आखिरी दिन टीम इंडिया को मैच जीतने के लिए 4 विकेट चाहिए थे। जो भारतीय तेज गेंदबाजों ने पहले ही सेशन में हासिल कर लिए थे। मोहम्मद सिराज इस मैच में बेहद कमाल की गेंदबाजी का नजारा पेश किया। पांचवें दिन सिराज ने शानदार गेंदबाजी करके भारतीय टीम और करोड़ों फैंस के लिए इसको यादगार बना दिया। उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए सिराज को प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।

POTM अवॉर्ड के साथ सिराज ने नहीं ली ये खास चीज

इस सीरीज में मोहम्मद सिराज का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा। सिराज ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए सबसे ज्यादा 23 विकेट अपने नाम किए। ओवल टेस्ट में सिराज ने कुल 9 विकेट अपने नाम किए। जिसमें से 4 पहली पारी और 5 विकेट दूसरी पारी में चटकाए थे। जिसके चलते उनको प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस दौरान उनको एक मेडल मिला।

विज्ञापन

वहीं इस सीरीज के हर मैच में प्लेयर ऑफ द मैच जीतने वाले खिलाड़ी को मेडल के साथ एक शैंपेन की बोतल भी दी जा रही थी। वहीं इस मैच में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला, लेकिन सिराज ने इस मेडल तो लिया लेकिन उन्होंने शैंपेन की बोलत नहीं ली। दरअसल धार्मिक मान्यताओं के चलते सिराज ने शैंपेन की बोतल नहीं ली, क्यों इस्लाम धर्म में शराब को हराम माना जाता है।

369 पर सिमट गई इंग्लैंड

विज्ञापन

इस मैच को जीतने के लिए इंग्लैंड के सामने 374 रनों का लक्ष्य था, लेकिन दूसरी पारी में इंग्लैंड की टीम 369 रनों पर ढेर हो गई थी। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए जो रूट और हैरी ब्रूक ने शतक लगाए थे, लेकिन ये खिलाड़ी भी अपनी टीम को हार से नहीं बचा पाए। वहीं टीम इंडिया ने दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए 396 रन बनाए थे, जिसमें यशस्वी जायसवाल ने शानदार शतक लगाया था।

ये भी पढ़ें:-IND vs ENG: ओवल में टीम इंडिया की जीत से गदगद हुए गौतम गंभीर, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola