हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs ENG: 100वें टेस्ट मैच में Jonny Bairstow ने किया बड़ा कारनामा, खास हुआ धर्मशाला टेस्ट

India vs England 5th Test: धर्मशाला टेस्ट के पहले दिन अपने 100वें टेस्ट मैच में इंग्लैंड के बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो ने टेस्ट क्रिकेट में एक बड़ा कारनामा करके दिखाया है। पहली पारी में 26 रन बनाते ही बेयरस्टो के नाम टेस्ट क्रिकेट में एक खास रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

विज्ञापन
India vs England 5th Test Jonny Bairstow 100th test match record dharamshala test Image Credit: Social Media

India vs England 5th Test: धर्मशाला के मैदान पर भारत और इंग्लैंड की टीमें सीरीज के आखिरी टेस्ट मैच में आमने-सामने है। ये टेस्ट मैच इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो के लिए बेहद खास है। जॉनी बेयरस्टो धर्मशाला में अपना 100वां टेस्ट मैच खेल रहे हैं। वहीं अपने 100वें टेस्ट मैच में जॉनी बेयरस्टो ने एक बड़ा कारनामा भी करके दिखाया है। मैच की पहली पारी में 26 रन बनाते ही बेयरस्टो ने ये कारनामा कर दिया।

टेस्ट क्रिकेट में बेयरस्टो का कारनामा

धर्मशाला टेस्ट मैच की पहली पारी में वैसे तो जॉनी बेयरस्टो एक बार फिर से फ्लॉप साबित हुए। पहली पारी में जॉनी महज 29 रन बनाकर आउट हुए। लेकिन जैसे ही पहली पारी में जॉनी ने 26 रन बनाए उनके नाम टेस्ट क्रिकेट में खास उपलब्धि दर्ज हो गई। दरअसल धर्मशाला टेस्ट की पहली पारी में 26 रन बनाते ही जॉनी बेयरस्टो ने टेस्ट क्रिकेट में 6 हजार रन पूरे किए। अपने 100वें इंटरनेशनल टेस्ट मैच में जॉनी बेयरस्टो ने कारनामा करके दिखाया है।

विज्ञापन

दूसरे सेशन में लड़खड़ाई इंग्लैंड की पारी

धर्मशाला टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। पहले सेशन तक इंग्लैंड की बल्लेबाजी ठीकठाक चल रही थी। लेकिन दूसरे सेशन में इंग्लैंड की पारी एकदम से लड़खड़ा गई।


जहां एक तरफ पहले सेशन में इंग्लैंड ने 2 विकेट गंवाए थे तो वहीं दूसरे सेशन में इंग्लैंड को 4 बड़े झटके लगे। टीम इंडिया की तरफ से कुलदीप यादव ने शानदार गेंदबाजी की और इंग्लैंड को लगातार झटके दिए। कुलदीप यादव पहले दिन 5 विकेट अपने नाम कर चुके हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: रोहित शर्मा से हुई बड़ी चूक, मनाते रहे सरफराज खान लेकिन फिर भी नहीं माने कप्तान

ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: ध्रुव जुरेल ने किया धोनी वाला काम, कुलदीप यादव को दिला दिया ओली पोप का विकेट

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- एल्विश यादव की गेंदबाजी पर गच्चा खा गए मुनव्वर फारूकी; चार टप्पे में पहुंची गेंद, हंसी नहीं रोक पाए सचिन तेंदुलकर

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola