Rohit Sharma may Create History Today: भारत के कप्तान रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान कमाल की फॉर्म में दिख रहे हैं। रोहित की अगुवाई में टीम इंडिया पहले ही इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज को अपने नाम कर चुकी है। अब इस सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला धर्मशाला के मैदान पर खेला जा रहा है। भारत की पहली पारी में रोहित अर्धशतक जड़ चुके हैं और 2 बड़े रिकॉर्ड की दहलीज पर खड़े हैं। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि धर्मशाला टेस्ट रोहित के लिए ऐतिहासिक रहने वाला है। जानें रोहित कौन से 2 रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG : रोहित शर्मा ने धर्मशाला टेस्ट में बनाया खास रिकॉर्ड, धोनी और विराट के क्लब में हुए शामिल
रोहित शर्मा बनेंगे दुनिया के पहले बल्लेबाज
रोहित शर्मा पहली पारी में 52 रन बनाकर नाबाद खेल रहे हैं। इस दौरान हिटमैन के बल्ले से 6 चौके और 2 छक्के भी निकले हैं। रोहित ने 1 सिक्स लगाने के साथ ही विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में 50 छक्के पूरे कर लिए हैं। अब कप्तान इसी मैच में छक्कों के 2 और बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। बता दें कि रोहित शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट में 600 छक्के लगाने से सिर्फ 4 छक्के दूर हैं। वह जिस अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं, उनके लिए 4 छक्के लगाना कोई बड़ी बात नहीं हैं। फैंस को उम्मीद है कि वह आज ही 4 छक्के जड़कर इस महारिकॉर्ड को अपने नाम कर लेंगे और 600 इंटरनेशनल छक्के पूरे करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे। इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर क्रिस गेल हैं, जिनके नाम 553 इंटरनेशनल छक्के दर्ज हैं।
ये भी पढ़ें:- मोहम्मद शमी लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव, BJP ने इस सीट से की मैदान में उतारने की तैयारी
वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ेंगे हिटमैन
रोहित शर्मा भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बनने की भी दहलीज पर खड़े हैं। रोहित के टेस्ट में अभी तक कुल 83 छक्के हो चुके हैं। अगर वह इस मैच में 8 और छक्के लगाने में कामयाब रहते हैं, तो वह भारत की ओर से सबसे अधिक टेस्ट छक्के लगाने के मामले में वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ देंगे। अभी इस मामले में सहवाग 90 टेस्ट छक्के लगाकर लिस्ट में पहले स्थान पर हैं। अभी भारतीय टीम सिर्फ पहली पारी में ही बल्लेबाजी करने के लिए आई है, जिसमें रोहित शर्मा नाबाद खेल रहे हैं। इसके बाद रोहित को दूसरी पारी में भी बल्लेबाजी करने का मौका मिलेगा, ऐसे में हो सकता है कि रोहित शर्मा ये 2 छक्कों के महारिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
राशिद खान ने रचा नया इतिहास, बने T20I में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज
39 mins agoरोहित या तिलक बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के नए कप्तान, हार्दिक की विदाई तय!
8 hrs agoचीन को हराकर भारत की लगातार दूसरी जीत, हरमनप्रीत और सुखजीत ने दागे 2-2 गोल
9 hrs agoमंधाना का बड़ा खुलासा, वर्ल्ड कप जीतने के बाद धोनी ने किया था मैसेज
9 hrs ago400 रन के बाद फिर गरजा चिन्मय सुतार का बल्ला, 100 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
9 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान महामुकाबला LIVE?
10 hrs agoलसिथ मलिंगा की जगह मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच बन सकते हैं ये 3 दिग्गज
10 hrs agoऑकलैंड में बारिश बिगाड़ेगी खेल? चौथे टी20 से पहले जानें मौसम का हाल
10 hrs agoसिर्फ 1 विकेट लेते ही अर्शदीप रच देंगे इतिहास, बनाएंगे 3 बड़े रिकॉर्ड
10 hrs agoचौथे T20I मैच में शुभमन गिल को पीछे छोड़ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines