India vs England 5th Test: धर्मशाला में होने वाले भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज के आखिरी टेस्ट मैच की पिच को लेकर इस बार इंग्लैंड टीम के तेवर बदले-बदले दिखे। दरअसल जब-जब इस टेस्ट सीरीज के मैच खेले गए हैं तब-तब इंग्लैंड की तरफ से पिच को लेकर सवाल उठाए गए हैं। लेकिन इस बार इंग्लैंड की तरफ से धर्मशाला की पिच को अच्छा बताया गया। इंग्लिश खिलाड़ियों ने धर्मशाला की पिच से लेकर ग्राउंड स्टाफ तक की तारीफ की है।
जॉनी बेयरस्टो ने की ग्राउंड स्टाफ की तारीफ
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच से पहले इंग्लैंड की तरफ से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में इंग्लैंड की तरफ से बोलते हुए जॉनी बेयरस्टो ने कहा कि धर्मशाला की पिच काफी अच्छी दिख रही है। पिच पर हाल ही में रणजी ट्रॉफी मैच भी खेला गया था। इसके अलावा आउटफील्ड भी काफी शानदार दिख रहा है। ग्राउंड स्टाफ ने हमारे यहां के मौसम को देखते हुए पिच के साथ अद्भुत काम किया है। जिसके लिए उन सभी का धन्यवाद।
जॉनी बेयरस्टो खेलेंगे अपना 100वां टेस्ट मैच
धर्मशाला में इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो अपना 100वां इंटरनेशनल टेस्ट मैच खेलने वाले है। जिसके बाद जॉनी इंग्लैंड के लिए 100वां इंटरनेशनल टेस्ट मैच खेलने वाले 17वें इंग्लिश क्रिकेटर बन जाएंगे। वहीं दूसरी तरफ जॉनी बेयरस्टो के लिए ये सीरीज कुछ खास नहीं रही है। उन्होंने बल्ले एक-दो ठीकठाक पारी जरूर निकली है लेकिन टीम के लिए बड़ी पारियां खेलने में जॉनी नाकामयाब रहे।
उनके बल्ले से अभी तक इस सीरीज में महज 170 रन ही निकले हैं। अपने 100वें टेस्ट मैच को लेकर जॉनी बेयरस्टो ने कहा कि ये मेरे लिए काफी भावुक करने वाला होगा। 100 टेस्ट मैच खेलना काफी मायने रखता है। बता दें, सीरीज में टीम इंडिया के पास 3-1 की अजेय बढ़त है। अब भारतीय टीम धर्मशाला टेस्ट मैच को जीतकर सीरीज पर 4-1 से कब्जा करना चाहेगी। इंग्लैंड ने इस सीरीज में टीम इंडिया को सिर्फ पहले टेस्ट मैच में हराया था। उसके बाद से मेहमान टीम को लगातार तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: क्या Rohit Sharma जानबूझकर स्टंप माइक में बोलते हैं? कप्तान ने खुद किया खुलासा
ये भी पढ़ें:- WPL 2024: महिला क्रिकेट इतिहास की सबसे तेज गेंद, 35 साल की उम्र में शबनीम इस्माइल ने किया कारनामा
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: धर्मशाला में इंग्लैंड की बैंड बजाएगा ये खिलाड़ी, मैदान पर है खास रिकॉर्ड
संबंधित खबरें
पहले वनडे में होगी भारत की कड़ी परीक्षा, ऑकलैंड के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन
8 mins agoअफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
42 mins agoन्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
52 mins ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
1 hr agoसिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
2 hrs agoICC ने पाकिस्तान पर लगाया जुर्माना, ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में हुई गलती
2 hrs agoफ्री में कहां देखें विराट-रोहित का कमबैक मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
2 hrs agoमुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
4 hrs agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
4 hrs agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines