India vs England 5th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच धर्मशाला में खेला जाएगा। इस मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन बदली-बदली दिख सकती है। रजत पाटीदार जिनको इस टेस्ट सीरीज में डेब्यू करने का मौका मिला था वो अभी तक खास प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। जिसके बाद धर्मशाला टेस्ट से रजत पाटीदार का पत्ता कट सकता है। वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक आखिरी टेस्ट मैच में रजत पाटीदार की जगह देवदत्त पडिक्कल को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है। अब तीन ऐसे बड़े कारण सामने निकलकर आ रहे हैं जिनके चलते देवदत्त पडिक्कल धर्मशाला टेस्ट में रजत पाटीदार को रिप्लेश करेंगे।
1. रजत पाटीदार लगातार हो रहे फ्लॉप
रजत पाटीदार को विशाखापट्टनम टेस्ट मैच में डेब्यू करने का मौका मिला था। इस मौके को अभी तक रजत भुनाने में नाकामयाब रहे हैं। 5 टेस्ट पारियों में रजत पाटीदार के बल्ले से महज 63 रन ही निकले हैं। एक भी अर्धशतक इस सीरीज में अभी तक रजत के बल्ले से देखने को नहीं मिला है। फ्लॉप होने के बावजूद रजत पाटीदार को टीम में मौका मिलता रहा है। जिसके बाद अब उम्मीद लगाई जा रही है कि धर्मशाला टेस्ट मैच से रजत का पत्ता कट सकता है।
2. मिडिल ऑर्डर में देवदत्त इंग्लैंड के स्पिनरों की बढाएंगे परेशानी
रांची टेस्ट में टीम इंडिया सिर्फ दो बाएं हाथ के बल्लेबाजों के साथ उतरी थी। जिसमें यशस्वी जायसावल और रवींद्र जडेजा शामिल हैं। हालांकि निचले क्रम में कुलदीप यादव ने जरूर अच्छी बल्लेबाजी की थी। अब धर्मशाला टेस्ट में टीम इंडिया तीसरे बाएं हाथ के बल्लेबाज को साथ मैदान पर उतर सकती है जो एक अच्छा निर्णय हो सकता है। इंग्लैंड के स्पिनर्स को भारत के बाएं हाथ के बल्लेबाजों ने इस सीरीज में काफी परेशान किया है और सबसे ज्यादा रन भी बनाए हैं। जिसमें यशस्वी जायसवाल की बात करें तो उन्होंने 8 पारियों में 93.57 की औसत से 655 रन बनाए हैं। ऐसे में देवदत्त पडिक्कल एक अच्छा ऑप्शन हो सकते हैं।
3. डेब्यूटेंट के लिए अच्छी रही टेस्ट सीरीज
बता दें, इंग्लैंड के साथ खेली जा रही टेस्ट सीरीज में अभी तक कई युवा खिलाड़ियों को डेब्यू करने का मौका मिला है। रजत पाटीदार को छोड़कर बाकी डेब्यटेंट खिलाड़ियों ने सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया है। चाहे वो ध्रुव जुरेल, आकाश दी हो या फिर सरफराज खान। ध्रुव जुरेल नें इस टेस्ट सीरीज में अपने असाधारण प्रदर्शन से सभी को काफी इंप्रेस किया है। इसके अलावा रांची टेस्ट मैच में जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में बिहार के तेज गेंदबाज आकाश दीप को डेब्यू का मौका मिला था। मैच की पहली पारी में आकाश दीप ने काफी खतरनाक गेंदबाजी की थी और 3 विकेट अपने नाम किए थे। जिसके बाद अब एक और खिलाड़ी देवदत्त पडिक्कल को डेब्यू करने का मौका मिल सकता है।
ये भी पढ़ें:- BCCI Central Contract : कुलदीप यादव को ग्रेड बी में शामिल करने पर भड़के कोच कपिल देव, ग्रेड ए में मिलनी चाहिए थी जगह
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup 2024: भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर दिग्गज का बड़ा बयान, ‘नहीं हो रहा इंतजार’
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
3 hrs agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
4 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
4 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
4 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
5 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
5 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
5 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
6 hrs agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
6 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines